परिवहन विभाग द्वारा क्षमता से अधिक सवारी एवं अधिक किराया वसूली के विरुद्ध जिले में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान धार, 27 अगस्त 2026। कलेक्टर धार श्री राजीव रंजन मीना के आदेश के परिपालन में एवं परिवहन आयुक्त के मार्गदर्शन में जिले में यात्री बसों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने एवं निर्धारित से अधिक किराया वसूलने के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 अगस्त 2026 तक अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी धार श्री हृदेश यादव, परिवहन उप निरीक्षक कुमारी दिव्या पाटीदार, सहायक वर्ग-2 श्री मधुकर सिसोदिया एवं उनकी टीम द्वारा यात्री बसों की सघन जांच की गई। अभियान के तहत धार जिले के दत्तीगांव टोल क्षेत्र में विशेष रूप से यात्री बसों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई। अभियान के तहत अब तक विभिन्न वाहनों से लगभग 51 हजार 500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया है। परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी एवं निर्धारित किराए से अधिक वसूली पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
परिवहन विभाग द्वारा क्षमता से अधिक सवारी एवं अधिक किराया वसूली के विरुद्ध जिले में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान धार, 27 अगस्त 2026। कलेक्टर धार श्री राजीव रंजन मीना के आदेश के परिपालन में एवं परिवहन आयुक्त के मार्गदर्शन में जिले में यात्री बसों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने एवं निर्धारित से अधिक किराया वसूलने के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 अगस्त 2026 तक अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी धार श्री हृदेश यादव, परिवहन उप निरीक्षक कुमारी दिव्या पाटीदार, सहायक वर्ग-2 श्री मधुकर सिसोदिया एवं उनकी टीम द्वारा यात्री बसों की सघन जांच की गई। अभियान के तहत धार जिले के दत्तीगांव टोल क्षेत्र में विशेष रूप से यात्री बसों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई। अभियान के तहत अब तक विभिन्न वाहनों से लगभग 51 हजार 500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया है। परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी एवं निर्धारित किराए से अधिक वसूली पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
- महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज के तहत नालछा ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज के तहत नालछा ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री स्वतंत्र जोशी जी के निर्देश पर आज नालछा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मांडू में “महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज” अभियान के तहत रचनात्मक एवं प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शक्कर, पेट्रोल में E20, बढ़ते बिजली बिल, गैस सिलेंडर तथा रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महंगाई नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता की आवाज बुलंद की। व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियों एवं प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से आम परिवारों पर बढ़ती महंगाई के आर्थिक बोझ को उजागर किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल-डीजल, गैस, बिजली एवं खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों का सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और महिलाओं पर पड़ रहा है। सरकार को आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनता के इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में सुखराम मकवाना, मेहताब कटारे, कमल जाट, लकी जी सेन, श्याम भूरिया, सरपंच एवं नेता प्रतिपक्ष पप्पू भाभर, पार्षद तुलसीराम गवार, हरसिंह गवार, सीताराम गिरवाल, सीताराम गवार, पूर्व पार्षद संतोष सिंगर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नन्नू सरिया, पूर्व पार्षद गुजर काका, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय चंदेश्वरी पटेल गाईड, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष करण गौरी गवार, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राहुल यादव, पूर्व पार्षद दिनेश पारगी, तेजा चौहान, मुकेश गावर, राम बाबा, आनंद सागर, मूलचंद चौहान, रोहित सागर, खड़क सिंह गावर, अजय भाभर, रवि सागर, राज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- बेटमा टप्पा में खंडहर हटाए, प्रशासन की महत्वपूर्ण कार्यवाही लंबे समय से मौजूद था खंडहर *👉📡 बेटमा - बेटमा टप्पा में खंडहर हटाया, तहसील कार्यालय की बाउंड्री वॉल के लिए निर्देश--✍️* *👉📡 प्रशासन की महत्वपूर्ण कार्यवाही, लंबे समय से मौजूद था खंडहर--- ✍️* *👉📡 प्रशासन की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हो रही है सराहना--✍️* *👉📡 खबरें देखें सबसे पहले खबर भारत 360न्यूज लाइव MP/CG/ UP अब अपने डीजीयाना केबल के सेटअप बॉक्स के चैनल नंबर 362 के साथ ही OTT--OYSTS--PLAY प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है ✍️* *👉📡 साथ ही देखे खबरें यूट्यूब फेसबुक लाइव पर भी✍️* *👉📡 खबर भारत 360 न्यूज रिपोर्टर - रणजीत मंडलोई ✍️* *👉📡 टीम प्रेस क्लब बेटमा✍️*1
- महू के बियानी पेट्रोल पंप के पास विवाद युवकों में जबरदस्त मारपीट का वीडियो।1
- धामनोद में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शक्कर और गैस सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी1
- ईद मिलादुन्नबी पर 31 जोड़ों ने एक साथ कबूल किया निकाह, गरीब बेटियों के घर बसाने की अनोखी पहल इंदौर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सिद्दीकी अकबर कमेटी की ओर से 31 गरीब बेटियों का सामूहिक निकाह कराया गया। इस खास आयोजन में शहर के मुस्लिम समाज के लोगों के साथ कई जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की। कमेटी की ओर से नवविवाहित जोड़ों को नई गृहस्थी शुरू करने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए का गृहस्थी का सामान, शादी के कपड़े और जरूरत का अन्य सामान दिया गया। वहीं बारातियों के लिए भी भोजन की व्यवस्था की गई। आयोजकों का कहना है कि हर साल ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सामूहिक निकाह के जरिए जरूरतमंद परिवारों की मदद करने का प्रयास किया जाता है। 📍 इंदौर | ईद मिलादुन्नबी | सामूहिक निकाह1
- कचनेर वाले बाबा की फिल्म की 22 दिवसीय शूटिंग के लिए इंदौर में अनेक नामी फ़िल्मी सितारों का डेरा, कचनेर वाले बाबा की फिल्म की 22 दिवसीय शूटिंग के लिए इंदौर में अनेक नामी फ़िल्मी सितारों का डेरा, नवम्बर माह में होगी रिलीज भगवान चिंतामणी पार्श्वनाथ की चमत्कारिक प्रतिमा पर केन्द्रित फिल्म 70 सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी शहर में इन दिनों एक फिल्म ‘द कॉल ऑफ कचनेर’ की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में महाराष्ट्र के संभाजीनगर (औरंगाबाद) के पास स्थित कचनेर स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चिंतामणी पार्श्वनाथ भगवान की चमत्कारिक और दिव्य प्रतिमा का जीवंत चित्रण फिल्माया जा रहा है, जिसमें 12 प्रख्यात कलाकार अपनी महत्वपूर्ण और दिलचस्प भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर इंदौर के राहुल सेठी और पीयूष रावका ने वरिष्ठ फिल्म अभिनेता सुधीर पाण्डेय, मशहूर टीवी अभिनेत्री शिल्पा मेहता, मिर्जापुर सीरिज के प्रमुख लक्की खान और मिस यूनिवर्स इंडिया 2018 सलोनी नारंग धाकड़ तथा इंदोरी गोविंदा के नाम से प्रख्यात कलाकार श्याम पाण्डेय ने फिल्म के बारे में अनेक जानकारियां साझा की और बताया कि इंदौर में 22 दिनों की शूटिंग चल रही है जो सितम्बर के पहले सप्ताह तक पूरी होगी और उम्मीद है कि नवम्बर माह में यह फिल्म देश के 70 सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित हो सकेगी। फिल्म के टाइटल स्पोन्सर्स में भी शहर के प्रमुख समाजसेवी नवीन गोधा, आनंद गोधा , हर्ष-तृप्ति जैन के नाम प्रमुख हैं जो संत शिरोमणि प.पू. विद्यासागर म.सा. के परम प्रभावक शिष्य और राष्ट्रसंत मुनि पुंगव प.पू. श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा से इस फिल्म के निर्माण में सहयोगी बने हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर सेठी एवं रावका ने बताया कि ‘द कॉल ऑफ कचनेर’ की पटकथा काफी दिलचस्प और चमत्कारिक है। करीब 250 वर्ष पहले महाराष्ट के औरंगाबाद (अब संभाजीनगर) के निकट कचनेर गांव में चिंतामणी पार्श्वनाथ की यह प्रतिमा जमीन से प्रकट हुई थी। गाँव के लोगों ने इसे वहां स्थापित कर पूजा शुरू कर दी। इस बीच एक महिला द्वारा रजस्वला स्थिति में मंदिर प्रांगण में आने से यह प्रतिमा खंडित हो गई। कुछ दिनों बाद स्वप्न में भगवान का आदेश मिलता है कि इसे विसर्जन करने की बजाय 7 दिनों तक घी और शकर के घोल में रख दो और प्रतिदिन भजन कीर्तन करो। ग्रामीणों ने ऐसा ही किया तो 8वें दिन यह प्रतिमा जुड़ गई लेकिन आज भी उस जोड़ पर रक्त के चिन्ह नजर आते हैं। प्रतिमा से निकला हुआ रक्त स्पष्ट दिखाई देता है। यह स्थान अब दिगम्बर जैन समाज का अतिशय क्षेत्र है और इसी स्थान से जुडी घटनाओं तथा रोचक विवरणों को शामिल करते हुए पिछले एक सप्ताह से इंदौर के आसपास एवं अन्य स्थानों पर इसकी शूटिंग के लिए 60 से अधिक क्रू मेम्बर और अनेक मशहूर अभिनेता तथा अभिनेत्रियाँ इन दिनों इंदौर आए हुए हैं। फिल्म की शूटिंग करीब 22 दिनों तक अर्थात सितम्बर के प्रथम सप्ताह तक चलेगी। फिल्म में वरिष्ठ अभिनेता सुधीर पाण्डेय और अन्य 12 कलाकार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में गीत-संगीत सहित सभी आवश्यक सामग्री दर्शकों की रूचि को ध्यान में रखते हुए इस तरह शामिल की गई है कि परिवार के सभी सदस्य, चाहे वे किसी भी समाज के हों- इस फिल्म को साथ बैठकर देख सकेंगे।1
- जश्ने ईद मिलादुन्नबी का लंगर तब्दील हुआ एक इज्तिमा शादी प्रोग्राम में इन्दौर के 71 नम्बर स्किम चन्दननगर मस्जिद सिद्दीक ए अकबर कमेटी द्वारा पीछले 15 वर्षों से तकरीबन 20 हजार लोगों का लंगर रखा जाता था लाकडाउन के बाद समाज की फ़िक्र करते हुए कमेटी के सभी सदस्यों ने फैसला लिया की ईद मिलादुन्नबी के इस दिन को क्यों ना एक और सुन्नत अदा कर मुस्लिम समाज के ग़रीब तबके की परेशानी दूर की जाएं इस लंगर के साथ इज्तिमाई शादी का प्रोग्राम करें पीछले 4 वर्ष से यह कार्यक्रम शुरू क्या जिसमें पहले वर्ष 10 जोड़ों का निकाह हुआ आज़ चौथे वर्ष मै 31 जोड़ें शामिल हुए जिनका मुस्लिम रिती रिवाज से निकाह करवाया गया जहां दुल्हन दुल्हे की और से मेहमानों को लाने की कोई पाबंदी नहीं जितने भी हो आपके मेहमान लाएं वहीं गृहस्थी की सभी सामग्री दी जाती है जिससे उनके नये जीवन की शुरुआत अच्छी हो इस पुरे कार्यक्रम की खास बातें यहां है कि इतने लोगों के भोजन की व्यवस्था को 150 महिला पुरुष सहित संभालते हैं हर कार्य के लिए अलग-अलग टीमें रहतीं हैं इस पुरे कार्यक्रम मै होने वाले खर्च को कमेटी द्वारा किया जाता है इसमें किसी भी प्रकार का चन्दा नहीं लिया जाता है आज़ चार वर्षों में अब तक 111 जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ है1
- महू के सिमरोल रेलवे ओवर ब्रिज पर डंपर ने मारी एक्टिवा पर सवार महिला को टक्कर बुजुर्ग महिला को आई गंभीर चोट अभी-अभी का मामला।1