logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजपुर में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान; प्रशासनिक अधिकारियों की गैरमौजूदगी चर्चा में राजपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को राजपुर के मंडी प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चला। इसमें स्कूली बच्चों ने देशभक्ति एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष शिखा विजय अग्रवाल, पूर्व संगठन मंत्री हुकुमचंद गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी, जितेंद्र यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा धनगर सहित पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाली निमाड़ फाउंडेशन एनजीओ संस्था को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों तथा शासकीय कार्यों में सराहनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। जनगणना कार्य में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे शिक्षकों को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। सांसद पहुंचे एकलव्य विद्यालय नरावला स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद एजेंसी पटेल एकलव्य विद्यालय नरावला पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों से मुलाकात कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। सांसद ने बच्चों से स्वतंत्रता दिवस के महत्व और आज के दिन के बारे में जानकारी ली तथा उनके साथ संवाद किया। इस दौरान सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने एकलव्य विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही सांसद ने विद्यार्थियों के साथ भोजन भी किया। सांसद के बच्चों के बीच पहुंचने से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति रही चर्चा में वहीं राजपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रशासन के कई अधिकारी-कर्मचारियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। राजपुर के अनुविभागीय अधिकारी कुमार सानू देवड़िया, एसडीओपी बी.एल. पटोदे, थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर, तहसीलदार जी.पी. डावर तथा अपर कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ आकाश यादव कार्यक्रम में नजर नहीं आए। अधिकारियों की कार्यक्रम से दूरी बनाए रखने के कारणों को लेकर लोगों के बीच चर्चा रही। हालांकि अधिकारियों की अनुपस्थिति का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और इस संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए देशहित और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।

11 hrs ago
user_Allrounder Rahul Gupta
Allrounder Rahul Gupta
पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खलघाट एक ही रात में दो दुकानों के चदर उचकाकर चोरी की वारदात हुई अशोका टायर व भांजा फैशन दुकान में कपड़े ले उड़े चोर खलघाट एक ही रात में दो दुकानों के चदर उचकाकर चोरी की वारदात हुई अशोका टायर व भांजा फैशन दुकान में कपड़े ले उड़े चोर दुकान के पीछे की चद्दर उचकाकर घुसे है बदमाश चोरी की घटना CCTV कैमरे में हुई कैद एक ही रात में खलघाट-मनावर मार्ग स्थित रॉलटी नाके के पर स्थित दो अलग अलग दुकानों पर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिसमें अशोका टायर व भांजा फैशन दुकान में बीती रात अज्ञात चोर दुकान के पीछे चद्दर ऊंचा कर कपड़े ले उड़े। जानकारी अनुसार अज्ञात चोर दुकान के पीछे की चद्दर के नट बोल्ड खोल व चद्दर उचकाकर अंदर घुसे जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई दुकानदार ने सुबह दुकान खोली तो देखा दुकान का समान अस्त व्यस्त पड़ा था। दुकान मालिक रणजीत चौहान ने बताया कि अज्ञात चोरों का सीसीटीवी भी खंगाले गये है जिसमें दो चोर फुटेज मे दिखाई दिए और दुकान के पूछे चद्दर उचका कर सामान ले जाते दिखाई दिये जिसकी सूचना डायल 112 व पुलिस को दी। फुटेज के आधार में पुलिस जांच मैं जुटी और करीब 1 लाख के लगभग कीमत के कपड़े चोरी कर अज्ञात चोर फरार हुए
    1
    खलघाट एक ही रात में दो दुकानों के चदर उचकाकर चोरी की वारदात हुई
अशोका टायर व भांजा फैशन दुकान में कपड़े ले उड़े चोर
खलघाट एक ही रात में दो दुकानों के चदर उचकाकर चोरी की वारदात हुई
अशोका टायर व भांजा फैशन दुकान में कपड़े ले उड़े चोर
दुकान के पीछे की चद्दर उचकाकर घुसे है बदमाश चोरी की घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
एक ही रात में खलघाट-मनावर मार्ग स्थित रॉलटी नाके के पर स्थित दो अलग अलग दुकानों पर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिसमें अशोका टायर व भांजा फैशन दुकान में बीती रात अज्ञात चोर दुकान के पीछे चद्दर ऊंचा कर कपड़े ले उड़े। जानकारी अनुसार अज्ञात चोर दुकान के पीछे की चद्दर के नट बोल्ड खोल व चद्दर उचकाकर अंदर घुसे जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई दुकानदार ने सुबह दुकान खोली तो देखा दुकान का समान अस्त व्यस्त पड़ा था। दुकान मालिक रणजीत चौहान ने बताया कि अज्ञात चोरों का सीसीटीवी भी खंगाले गये है जिसमें दो चोर फुटेज मे दिखाई  दिए और दुकान के पूछे चद्दर उचका कर सामान ले जाते दिखाई दिये जिसकी सूचना डायल 112 व पुलिस को दी।  फुटेज के आधार में पुलिस जांच मैं जुटी और करीब 1 लाख के लगभग  कीमत के कपड़े चोरी कर अज्ञात चोर फरार हुए
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • धार से गोलू मेवाड़े तिरंगे के अपमान का आरोप, ग्रामीण बोला— “बंदूक होती तो गोली मार देता” लोकेशन – लेंडगांव, तहसील सरदारपुर, जिला धार (म.प्र.) तिरंगा फहराते समय अपमान का आरोप, ग्रामीण का बयान हुआ वायरल लोकेशन – [स्थान] 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने के दौरान कथित तौर पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ग्रामीण इस पूरे मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए बयान देता नजर आ रहा है।
    1
    धार से गोलू मेवाड़े 
तिरंगे के अपमान का आरोप, ग्रामीण बोला— “बंदूक होती तो गोली मार देता”
लोकेशन – लेंडगांव, तहसील सरदारपुर, जिला धार (म.प्र.)
तिरंगा फहराते समय अपमान का आरोप, ग्रामीण का बयान हुआ वायरल
लोकेशन – [स्थान]
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने के दौरान कथित तौर पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ग्रामीण इस पूरे मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए बयान देता नजर आ रहा है।
    user_Golu Mewade
    Golu Mewade
    Court reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🇮🇳 अहीर खेड़ा में गूंजा देशभक्ति का जयघोष! मां शारदा विद्या निकेतन के नन्हे देश प्रेमियों पर ग्रामीणों ने की पुष्प वर्षा l खरगोन जिले में पिछले 27 सालों से 65 गांवों के विश्वास का केंद्र बने मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में 15 अगस्त का पर्व बेहद भव्य रूप में मनाया गया। विद्यालय में प्राचार्य श्री भास्कर राव द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात गांव में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और बाबा साहब अंबेडकर बने बच्चों का ग्रामवासियों ने फूल बरसाकर ऐतिहासिक स्वागत किया। संस्था अध्यक्ष श्रीमती उषा राव, प्राचार्य श्री भास्कर राव व संस्था एच.ओ.डी. रितु गुप्ता उप्राचार्य खुशबू यादव ने ग्रामीणों के इस स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। शिक्षिका कमिका सावले व सलोनी बिरला के सुव्यवस्थित प्रबंधन और शिक्षकों के सहयोग से पूरा आयोजन अनुशासित व यादगार रहा।
    1
    🇮🇳 अहीर खेड़ा में गूंजा देशभक्ति का जयघोष! मां शारदा विद्या निकेतन के नन्हे देश प्रेमियों पर ग्रामीणों ने की पुष्प वर्षा l
खरगोन जिले में पिछले 27 सालों से 65 गांवों के विश्वास का केंद्र बने मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में 15 अगस्त का पर्व बेहद भव्य रूप में मनाया गया।
विद्यालय में प्राचार्य श्री भास्कर राव द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात गांव में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और बाबा साहब अंबेडकर बने बच्चों का ग्रामवासियों ने फूल बरसाकर ऐतिहासिक स्वागत किया।
संस्था अध्यक्ष श्रीमती उषा राव, प्राचार्य श्री भास्कर राव व संस्था एच.ओ.डी. रितु गुप्ता उप्राचार्य खुशबू यादव ने ग्रामीणों के इस स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। शिक्षिका कमिका सावले व सलोनी बिरला के सुव्यवस्थित प्रबंधन और शिक्षकों के सहयोग से पूरा आयोजन अनुशासित व यादगार रहा।
    user_Bhaskar Rao
    Bhaskar Rao
    Local News Reporter Bhikangaon, Khargone•
    5 hrs ago
  • 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर एक अनोखा नजारा खरगोन जिले के सनावद थाने पर पदस्त थाना प्रभारी अनोखी अंदाज में लिखें देश भक्ति की अपने कदम नहीं रोक सके वीडियो हुआ वायरल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस। के अवसर पर एक तरफ देश भक्ति की धुन पर पूरा देश मगन था वही पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस भी अपने कदमों को देशभक्त में झूमते हुए ना रोक सकी वहीं सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव भी तिरंगे को सलामी देते हुए देशभक्ति रखते हुए नजर आए वीडियो हुआ वायरल
    1
    15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर एक अनोखा नजारा खरगोन जिले के सनावद थाने पर पदस्त थाना प्रभारी अनोखी अंदाज में लिखें देश भक्ति की अपने कदम नहीं रोक सके वीडियो हुआ वायरल 
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस। के अवसर पर एक तरफ देश भक्ति की धुन पर पूरा देश मगन था वही पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस भी अपने कदमों को देशभक्त में झूमते हुए ना रोक सकी वहीं सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव भी तिरंगे को सलामी देते हुए देशभक्ति  रखते हुए नजर आए वीडियो हुआ वायरल
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    बड़वाह, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम..
    1
    15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम..
    user_Govind sharma
    Govind sharma
    रिपोर्टर बड़वाह, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पं. दीनदयाल उपाध्याय सिविल अस्पताल परिसर में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस: प्रभारी डॉ. अमर सिंह चौहान ने फहराया तिरंगा ​सनावद | स्थानीय अस्पताल परिसर में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अस्पताल प्रभारी डॉ. अमर सिंह जी चौहान ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात उपस्थित सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। ​कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. हंसा पाटीदार मैडम द्वारा किया गया। अपने संबोधन में प्रभारी डॉ. चौहान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए मानव सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया। ​इस राष्ट्रीय पर्व पर अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक विशेष रूप से उपस्थित रहे: ​डॉ. रविन्द्र फेमरिया जी ​डॉ. विजय कोरी जी ​डॉ. के. एस. बालकर जी ​डॉ. अमन वर्मा जी ​कार्यक्रम में अस्पताल के समस्त नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ। प्रेस रिपोर्टर ऋषि एरन मो.9826251006 माता चौक, सनावद
    4
    पं. दीनदयाल उपाध्याय सिविल अस्पताल परिसर में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस: प्रभारी डॉ. अमर सिंह चौहान ने फहराया तिरंगा
​सनावद |
स्थानीय अस्पताल परिसर में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अस्पताल प्रभारी डॉ. अमर सिंह जी चौहान ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात उपस्थित सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
​कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. हंसा पाटीदार मैडम द्वारा किया गया। अपने संबोधन में प्रभारी डॉ. चौहान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए मानव सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
​इस राष्ट्रीय पर्व पर अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक विशेष रूप से उपस्थित रहे:
​डॉ. रविन्द्र फेमरिया जी
​डॉ. विजय कोरी जी
​डॉ. के. एस. बालकर जी
​डॉ. अमन वर्मा जी
​कार्यक्रम में अस्पताल के समस्त नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।
प्रेस रिपोर्टर ऋषि एरन
मो.9826251006
माता चौक, सनावद
    user_Rishi airan
    Rishi airan
    Local News Reporter सनावद, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • धार जिलें सरदारपुर तहसील में तिरंगे के अपमान पर भड़का ग्रामीण! बोला— “बंदूक होती तो गोली मार देता” | वीडियो वायरल* स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। मामले को लेकर उठे सवाल—क्या राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हुआ या हुआ अपमान? 🇮🇳 🎥 देखें पूरा वीडियो और अपनी राय कमेंट में बताएं।
    1
    धार जिलें सरदारपुर तहसील में तिरंगे के अपमान पर भड़का ग्रामीण! बोला— “बंदूक होती तो गोली मार देता” | वीडियो वायरल*

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
मामले को लेकर उठे सवाल—क्या राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हुआ या हुआ अपमान? 🇮🇳
🎥 देखें पूरा वीडियो और अपनी राय कमेंट में बताएं।
    user_Golu Mewade
    Golu Mewade
    Court reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नागो के देवता जाहरवीर गोगादेव की हुई छड़ी स्थापना, गोगा नवमी तक प्रतिदिन होगी छड़ी सेवा..
    1
    नागो के देवता जाहरवीर गोगादेव की हुई छड़ी स्थापना, गोगा नवमी तक प्रतिदिन होगी छड़ी सेवा..
    user_Govind sharma
    Govind sharma
    रिपोर्टर बड़वाह, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • महू l हरसोला गांव में रहने वाले विकाश अधिकारी के यहां ब्रह्म कमल खीला
    1
    महू l हरसोला गांव में रहने वाले विकाश अधिकारी के  यहां ब्रह्म कमल खीला
    user_Dinesh  Rathore
    Dinesh Rathore
    Advertising agency महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.