रक्तदान महादान हरियाली अमावस्या 12 अगस्त 2026 को जगदीश भगवान ग्राम जगदीश तहसील उमरी जिला भीलवाड़ा में रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पधार कर इस पवन और पुनीतकार्य में सहयोग करें 🌿 *हरियाली अमावस्या पर भगवान श्री जगदीश के दर्शन एवं रक्तदान का दिव्य संयोग 🌿* "एक ओर प्रभु के चरणों में श्रद्धा, दूसरी ओर मानव सेवा का महान संकल्प।" हरियाली अमावस्या का पावन पर्व भगवान श्री जगदीश की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर है। इस शुभ दिन भगवान के दर्शन कर यदि हम रक्तदान भी करते हैं, तो यह केवल एक दान नहीं बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का पुण्य कार्य बन जाता है। शास्त्रों में सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना गया है। रक्तदान से किसी घायल, प्रसूता माता, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे या गंभीर रोगी की जान बच सकती है। एक यूनिट रक्त कई लोगों के उपचार में उपयोगी हो सकता है। रक्तदान के प्रमुख लाभ: 🩸 किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सौभाग्य। 🙏 मानव सेवा के साथ ईश्वर की सच्ची भक्ति का अनुभव। ❤️ शरीर में नया रक्त बनने की प्राकृतिक प्रक्रिया को बढ़ावा। 🩺 रक्तदान से पहले निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ। 🌿 समाज में सेवा, करुणा और भाईचारे का संदेश। आइए, इस हरियाली अमावस्या पर संकल्प लें— "भगवान श्री जगदीश के दर्शन भी करेंगे, और रक्तदान कर किसी की धड़कनों को नई उम्मीद भी देंगे।" " *मंदिर में शीश झुकाइए, रक्तदान कर जीवन बचाइए।* यही है सच्ची भक्ति, यही है सबसे बड़ी मानव सेवा।" 🩸 एक यूनिट रक्त – कई जिंदगियों की मुस्कान। 🌿 *हरियाली अमावस्या – भगवान श्री जगदीश का आशीर्वाद और मानव सेवा का अनुपम अवसर। *स्थान - श्री जगदीश भगवान मंदिर प्रांगण🚩* *गांव - जगदीश पोस्ट उमरी जिला भीलवाड़ा* " आइए, दर्शन भी करें… रक्तदान भी करें… और मानवता का यह महायज्ञ सफल बनाएं।"

- चित्तौड़गढ़ जिले की अंतिम ग्राम पंचायत का अंतिम गांव आज भी पक्की सड़क से वंचित आज़ादी के दशकों बाद भी विकास की राह देख रहा चित्तौड़गढ़ जिले की अंतिम ग्राम पंचायत का अंतिम गांव भाटखेड़ा, 3 किमी कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों, विद्यार्थियों और मरीजों के लिए बड़ी मुसीबत1
- सॉवरे ....* *दुनिया की ठोकरों ने, जिसे गिरा दिया सड़क पे।🧖♂️🧖♂️* *तेरी मेहरबानियों ने उसे, बैठा दिया फलक पे ।।*🕵️♂️🕵️♂️ किस्मत पलटने वाले जादुगर कन्हैया के अति मनमोहक दर्शन 🫵4🛕अगस्त 🛕20261
- समेला महादेव मंदिर विकास समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मंदिर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग समेला महादेव मंदिर विकास समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मंदिर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग रेलमगरा। समेला महादेव मंदिर विकास समिति, जगपुरा के अध्यक्ष योगेश दशोरा के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी रेलमगरा को ज्ञापन सौंपकर स्थान महादेवजी, जगपुरा की भूमि पर हुए कथित अवैध अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम जगपुरा, पटवार हल्का पनोतिया स्थित स्थान महादेवजी के नाम दर्ज कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर मकान बना लिए गए हैं। इस संबंध में तहसीलदार रेलमगरा के यहां प्रकरण विचाराधीन है। समिति का कहना है कि भूमि के एक हिस्से की नीलामी प्रक्रिया होने के बावजूद बोली के बाद बची भूमि से अब तक अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। समिति ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि बोली के बाद शेष बची भूमि से तत्काल अवैध कब्जे हटाए जाएं। साथ ही रजिस्टर्ड समेला महादेव मंदिर विकास समिति को विधिवत मान्यता प्रदान कर मंदिर की एकत्रित राशि समिति के खाते में जमा कराई जाए। इसके अतिरिक्त मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना प्रारंभ कराई जाए, मंदिर के पास लगाए गए कथित अवैध जालों को हटाया जाए, मंदिर परिसर एवं आसपास साफ-सफाई कराई जाए तथा मंदिर की डोली भूमि पर खड़े वृक्षों का सर्वे एवं गणना कराई जाए। समिति ने प्रशासन से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर मंदिर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं धार्मिक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष योगेश दशोरा, बद्रीलाल मेनारिया, सुरेशचंद्र विजयवर्गीय, विकास, हीरालाल (बड़ीवाला), भरत सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- सुनो सफ़ल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में हो रहा आयुर्वेद से सफल ईलाज 83020838351
- श्री सांवरिया सेठ आज के लाइव श्रृंगार दर्शन | 05 अगस्त 2026 श्री सांवरिया सेठ के आज के मनमोहक लाइव श्रृंगार दर्शन | एक झलक में करें प्रभु के दिव्य स्वरूप का दर्शन, बोलो श्री सांवरिया सेठ जी की जय!1
- स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित। दैनिक वीरधरा राजस्थान। भदेसर। उपखंड मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। उपखंड अधिकारी रजनी मीणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य कार्यक्रम स्थल और ध्वजारोहण के समय सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। भदेसर पंचायत समिति के विकास अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पंचायत समिति सभागार में आयोजित इस बैठक में उपखंड स्तर के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि मुख्य कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह में समस्त विद्यालयों द्वारा राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही, उपखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा। सम्मान के लिए आवेदन 11 अगस्त तक प्राप्त किए जाएंगे, जिसके बाद एक समिति द्वारा उनका चयन किया जाएगा। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण प्रातः 9 बजे किया जाएगा। अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण का समय उपखंड मुख्यालय पर प्रातः 8 बजे, डिप्टी कार्यालय पर 8:05 बजे, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 8:15 बजे, तहसील कार्यालय पर 8:20 बजे, पंचायत समिति मुख्यालय पर 8:30 बजे और अन्य सभी सरकारी कार्यालयों पर 8:20 बजे। समारोह में भाग लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं के 15 अगस्त के भोजन की व्यवस्था कस्बे के समाजसेवी और भामाशाह सेवानिवृत्त कर्मचारी चान्दू दास, सुरेश दास एवं लाला दास व उनके परिवार द्वारा की जाएगी।1
- डकैती की वारदात से पहले पुलिस की त्वरित कार्रवाई बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस व कार जब्त, चार नामजद। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार, एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक धारदार चाकू एवं वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान चार आरोपी मौके से फरार हो गए, जिन्हें प्रकरण में नामजद कर उनकी तलाश की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज ,उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में 3 अगस्त को एएसआई लीलाराम मय जाप्ता के दौराने सर्कल गश्त पारलिया कीरतपुरा रोड पर पानी की टंकी के पास पहुंचे। जहाँ पानी की टंकी के पास रोड के पास एक सफेद रंग की टॉयटो इटियोस कार खड़ी हो जिसके अन्दर पाँच व्यक्ति मुखबीर की सूचनानुसार डकैती की योजना बनाते हुए बैठे दिखाई दिये जो सरकारी वाहन एवं जाप्ता पुलिस को देखकर पानी की टंकी की तरफ खेतो की तरफ भागे जिनमें से पीछा करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा जिसको पकड कर नाम पता पूछा तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम आहीद पिता अकरम खान निवासी अलीपुरा मस्जिद के पास भोपालपुरा मठ पुलिस थाना भोपालपुरा जिला उदयपुर हाल निवासी राजसंमद बताया। तथा मौके से फरार हुए अपने चार अन्य साथियों के नाम एवं पते बताए। पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों को प्रकरण में नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आहीद एवं उसके मौके से भागे हुए साथीयों की कब्जे शुदा टॉयटो इटियोस कार की तलाशी में गियर बॉक्स के पास एक छुरीनुमा धारदार चाकू एवं कार के डैसबोर्ड के अन्दर एक देशी पिस्टल मय मैगजीन जिसके अन्दर चार जिन्दा कारतूस मिले जिनको नियमानुसार जब्त किया गया। अभियुक्त आहीद को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।1