logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईद उल फितर हर्षौल्लास के साथ मनाई गई अमन चैन की दुआओं5से गूंजा किरंदुल *ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, अमन-चैन की दुआओं से गूंजा किरंदुल* रिपोर्ट/वीथिका सरकार दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल क्षेत्र स्थित सुन्नी मदीना मस्जिद में ईद-उल-फितर का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास,उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया, सुबह की पहली किरण के साथ ही मस्जिद परिसर में रौनक बढ़ने लगी छोटे-बड़े, बुजुर्ग और युवा सभी नए-नए पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे, इत्र की खुशबू से महकते हुए मस्जिद पहुंचे,जहां उन्होंने एक साथ ईद की नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की, नमाज की अगुवाई मौलाना इकबाल रज़ा ने की,उन्होंने अपने खुत्बे में भाईचारे, प्रेम और मानवता का संदेश देते हुए देश और दुनिया में अमन, चैन तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं, नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तान पहुंचे,जहां उन्होंने अपने बुजुर्गों और पूर्वजों की मगफिरत के लिए दुआएं कीं। इसके पश्चात सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का परिचय दिया, इस खास मौके पर किरंदुल छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधि राजेंद्र सक्सेना,रामकृष्ण बैरागी,बबलू शर्मा और एस.एच.अजहर भी मस्जिद पहुंचे और मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं,उनकी उपस्थिति ने इस पर्व की खुशियों को और भी बढ़ा दिया, रमजान-उल-मुबारक के पूरे महीने रोजे रखने के बाद मनाई जाने वाली ईद-उल-फितर, जिसे ‘मीठी ईद’ के नाम से भी जाना जाता है,आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशी का प्रतीक है,इस दिन हर घर में मीठी सेवइयों की खुशबू बिखरी रहती है। लोग अपने रिश्तेदारों,दोस्तों और पड़ोसियों के घर जाकर सेवइयों का आनंद लेते हैं और खुशियां साझा करते हैं, ईद का यह पर्व सामाजिक समानता और सहयोग का भी संदेश देता है, मुस्लिम समुदाय इस दिन विशेष रूप से जरूरतमंदों की मदद करता है,फितरा और जकात के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई भी गरीब या बेसहारा व्यक्ति ईद की खुशियों से वंचित न रहे और हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे, कार्यक्रम के दौरान सुन्नी मदीना मस्जिद के नायब सदर अनवर हुसैन शेख,नजमुल हक, सेक्रेटरी फारूक रजा,नायब सेक्रेटरी, खजांची आदिल खान,गुलाम अहमद अली, आसिफ सिद्दीकी,शेख आजाद,बाची खान, इमरान खान,शब्बीर हुसैन,सिराज खान, सैयद हुसैन सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे, यह आयोजन पूरे क्षेत्र में भाईचारे,एकता और सद्भावना का संदेश देता नजर आया

3 hrs ago
user_Ravi sarkar
Ravi sarkar
बड़े बचेली, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago
64df0faa-f47f-43f0-998c-3b7cf0def645

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • गृह मंत्री अमित शाह नक्सलवाद को लेकर सदन में कहा पूरे रिपोर्ट देखी भाजपा के सरकार में ही नक्सलवाद बड़ी और भाजपा कोई खत्म करना पड़ रहा हैं #भाजपा #अमित शाह #गृह मंत्री
    1
    गृह मंत्री अमित शाह नक्सलवाद को लेकर सदन में कहा पूरे रिपोर्ट देखी भाजपा के सरकार में ही नक्सलवाद बड़ी और भाजपा कोई खत्म करना पड़ रहा हैं #भाजपा #अमित शाह #गृह मंत्री
    user_सन्नू हेमला
    सन्नू हेमला
    Agricultural production बीजापुर, बीजापुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • तेज रफ्तार ट्रक सड़क दुर्घटना का आया LIVE वीडियो, कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोश
    2
    तेज रफ्तार ट्रक सड़क दुर्घटना का आया LIVE वीडियो, कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोश
    user_AKKU KHAN
    AKKU KHAN
    बस्तर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • उत्कल दिवस पर उत्कल उड़िया समाज के द्वारा रैली निकाली गई जहां पर भगवान जगन्नाथ जी को याद किया गया, यह शोभायात्रा यात्रा उत्कल समाज होते हुए मैं रोड, दंतेश्वरी मंदिर होते हुए पंच पथ चौंक, होते हुए भवन पहुंचा।
    4
    उत्कल दिवस पर उत्कल उड़िया समाज के द्वारा रैली निकाली गई जहां पर भगवान जगन्नाथ जी को याद किया गया, यह शोभायात्रा यात्रा उत्कल समाज होते हुए मैं रोड, दंतेश्वरी मंदिर होते हुए पंच पथ चौंक, होते हुए भवन पहुंचा।
    user_Sudheer tiwari
    Sudheer tiwari
    जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • सरेंडर नक्सलियों के निशानदेही पर भारी मात्रा में डंप हथियार जप्त। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बस्तर को नक्सल मुक्त होने की औपचारिक घोषणा की।
    1
    सरेंडर नक्सलियों के निशानदेही पर भारी मात्रा में डंप हथियार जप्त।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बस्तर को नक्सल मुक्त होने की औपचारिक घोषणा की।
    user_SAMYAK NAHATA
    SAMYAK NAHATA
    Local News Reporter जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • कोंडागांव में महावीर जयंती पर दिया जियो और जीने दो का संदेश एंकर :- कोंडागांव जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंतीपर्व, नगर के ओस्तवाल भवन से निकली रथयात्रा निकाली गई, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर है भगवान महावीर जी, सत्य-अहिंसा का दिया संदेश, जियो और जीने दो के मार्ग पर चलने की अपील। *वीओ* :- कोंडागांव में जैन समाज ने महावीर जयंती मनाई, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिन पर सत्य,अहिंसा और सौहाद्र का संदेश देते निकाली रथ यात्रा और प्रभात फेरी, महावीर के सिद्धांत जियो और जीने दो का संदेश देते नगर के प्रमुख मार्गों से निकली रथ यात्रा इस दौरान समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे। बाईट :- हरीश गोलछा, अध्यक्ष - जैन समाज कोंडागांव
    3
    कोंडागांव में महावीर जयंती पर दिया जियो और जीने दो का संदेश
एंकर :- कोंडागांव जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंतीपर्व, नगर के ओस्तवाल भवन से निकली रथयात्रा निकाली गई, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर है भगवान महावीर जी, सत्य-अहिंसा का दिया संदेश, जियो और जीने दो के मार्ग पर चलने की अपील।
*वीओ* :-  कोंडागांव में जैन समाज ने महावीर जयंती मनाई, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिन पर सत्य,अहिंसा और सौहाद्र का संदेश देते निकाली रथ यात्रा और प्रभात फेरी, महावीर के सिद्धांत जियो और जीने दो का संदेश देते नगर के प्रमुख मार्गों से निकली रथ यात्रा इस दौरान समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
बाईट :- हरीश गोलछा, अध्यक्ष - जैन समाज कोंडागांव
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने मीडिया से बात करते हुए नक्सल उन्मूलन की समाप्ति पर अपने अनुभव साझा किये और उन्होंने अबूझमाड़ से सशस्त्र नक्सलवाद के समाप्ति का ऐलान किया है।
    1
    नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने मीडिया से बात करते हुए नक्सल उन्मूलन की समाप्ति पर अपने अनुभव साझा किये और उन्होंने अबूझमाड़ से सशस्त्र नक्सलवाद के समाप्ति का ऐलान किया है।
    user_AKASH singh thakur
    AKASH singh thakur
    Narayanpur, Chhattisgarh•
    10 hrs ago
  • Post by Ashish parihar Parihar
    1
    Post by Ashish parihar Parihar
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार Kanker, Chhattisgarh•
    11 hrs ago
  • 93 घातक हत्यारों के साथ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया बस्तर में नक्सलियों पर जवानों का परार #माओवादियों #नक्सलियों #बस्तर #छत्तीसगढ़
    1
    93 घातक हत्यारों के साथ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया बस्तर में नक्सलियों पर जवानों का परार #माओवादियों #नक्सलियों #बस्तर #छत्तीसगढ़
    user_सन्नू हेमला
    सन्नू हेमला
    Agricultural production बीजापुर, बीजापुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.