*औरैया में स्कूली वाहनों पर चला एआरटीओ का ताबड़तोड़ अभियान* औरैया। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जनपद औरैया में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी शर्मा के नेतृत्व में बिना परमिट और बिना फिटनेस संचालित हो रही स्कूली बसों एवं वैनों के खिलाफ आज सुबह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई, जिसमें दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, बीमा एवं सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई। जांच में कई वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिन पर विभाग द्वारा चालान एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई। एआरटीओ एनसी शर्मा ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना फिटनेस, बिना परमिट अथवा मानकों के विपरीत संचालित वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी कर रहे स्कूली वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। वहीं अभिभावकों ने विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाने चाहिए

- *विपक्षियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था ।जिसमें गांव के ही प्रमोद कुमार, रमेश कुमार के दो मामा लोग आए मेरे साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी और भांजे को उपरोक्त विपक्षियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी ।जिससे मेरे भांजे को सिर में गंभीर चोट आई है l और मेरी पत्नी की चेन और सुई धागा गिर गए। घटना की जानकारी 112 पुलिस को सूचना दी । मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख दबंग मौके से फरार हो गए। थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।2
- वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया में होगा वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया में होगा औरैया शहर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 मई को गोपाल वाटिका में होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता के सानिध्य में संपन्न होगा। जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता मौजूद रहेंगे। वहीं सदस्य विधान परिषद सलिल बिश्नोई कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने बताया कि समारोह में वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, सभासदों एवं प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी वैश्य नेताओं और समाज के लोगों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल रानू, विनय पुरवार, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार, शेखर गुप्ता, प्रशांत पोरवाल मोनू सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे। संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।1
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन में चल रहे ट्रैक्टर *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* अयाना रजवाहा मिट्टी उठान मामले में बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टरों से मिट्टी ढुलाई का वीडियो वायरल। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर चल रहे ट्रैक्टर दिखाई दिए। बिना नंबर प्लेट वाहनों के संचालन से जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। अनुमति के लिए भेजी गई वाहन सूची में ट्रैक्टरों के बीच बाइक नंबर मिलने का मामला भी चर्चा में। जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के बजाय एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आए। मौके पर अब तक ठोस कार्रवाई न होने से मिलीभगत की आशंका गहराई। पूरे मामले में जांच के बाद संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही।1
- औरैया तहसील परिसर में सोमवार सुबह से राजस्व अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिना रिश्वत लिए दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व से जुड़े काम नहीं होते, जिससे वादकारियों को परेशानी हो रही है। वकील भ्रष्ट अधिकारियों के तत्काल तबादले की मांग कर रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का कानपुर में ऑटो रिक्शा में घूमने का वीडियो वायरल हुआ है। वह अपने पुराने साथी श्याम के साथ बचपन की यादें ताज़ा करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने अपने शहर और रिश्तों के प्रति लगाव को दर्शाया।1
- उत्तर प्रदेश के औरैया में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ब्रह्म नगर चौकी इंचार्ज एक नाबालिग को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ गए हैं।1
- औरैया में प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में मंजुल पांडेय को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।1
- औरैया नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस को प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होने की आशंका है और मामले की गहन जांच जारी है।3