logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंत्रोच्चार से गूंजा खाखलेश्वर धाम, 22 जोड़ों ने किया होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान में शिव आराधना का संकल्प धंबोला। कस्बे के प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र खाखलेश्वर महादेव मंदिर में 11 कुंडीय होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ किया गया। होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। आयोजन के दौरान 22 जोड़ों ने यजमान के रूप में सम्मिलित होकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। आचार्य भावेश शास्त्री के नेतृत्व में 16 पंडितों ने वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ यजमानों को पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान भगवान शिव का पूजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं हवन सहित विभिन्न वैदिक क्रियाएं संपन्न करवाई गईं। *11 कुंडों में दी आहुतियां* होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान के तहत 11 कुंडों में विधिवत हवन किया गया। यजमानों ने धार्मिक विधि के अनुसार हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर भगवान शिव से परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पंडितों द्वारा किए जा रहे वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा। पूजा-अर्चना के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान खाखलेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। *पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ अनुष्ठान* होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान के तहत शाम करीब 5 बजे हवन की पूर्णाहुति की गई। पूर्णाहुति के अवसर पर यजमानों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हवन कुंड में आहुति दी। इसके पश्चात श्रीफल होम किया गया। पूर्णाहुति के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। *ब्राह्मणवाड़ी में हुआ प्रसादी का आयोजन* होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान के समापन के बाद शाम 7 बजे धंबोला ब्राह्मणवाड़ी में प्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें आयोजन से जुड़े यजमानों, पंडितों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

6 hrs ago
user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
मुकेश कुमार आर. पंड्या
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
6 hrs ago

मंत्रोच्चार से गूंजा खाखलेश्वर धाम, 22 जोड़ों ने किया होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान में शिव आराधना का संकल्प धंबोला। कस्बे के प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र खाखलेश्वर महादेव मंदिर में 11 कुंडीय होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ किया गया। होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। आयोजन के दौरान 22 जोड़ों ने यजमान के रूप में सम्मिलित होकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। आचार्य भावेश शास्त्री के नेतृत्व में 16 पंडितों ने वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ यजमानों को पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान भगवान शिव का पूजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं हवन सहित विभिन्न वैदिक क्रियाएं संपन्न करवाई गईं। *11 कुंडों में दी आहुतियां* होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान के तहत 11 कुंडों में विधिवत हवन किया गया। यजमानों ने धार्मिक विधि के अनुसार हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर भगवान शिव से परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पंडितों द्वारा किए जा रहे वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा। पूजा-अर्चना के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान खाखलेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। *पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ अनुष्ठान* होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान के तहत शाम करीब 5 बजे हवन की पूर्णाहुति की गई। पूर्णाहुति के अवसर पर यजमानों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हवन कुंड में आहुति दी। इसके पश्चात श्रीफल होम किया गया। पूर्णाहुति के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। *ब्राह्मणवाड़ी में हुआ प्रसादी का आयोजन* होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान के समापन के बाद शाम 7 बजे धंबोला ब्राह्मणवाड़ी में प्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें आयोजन से जुड़े यजमानों, पंडितों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भाजपा महिला मोर्चा की स्कूटी रैली सोमवार को 40 वार्डों में दौड़ेंगी भाजपा महिला मोर्चा की स्कूटी, दीपिका चिखलिया रहेंगी मौजूद डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव में प्रचार अभियान को आकर्षक बनाने के लिए भाजपा ने नई रणनीति तैयार की है। महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 7 सितम्बर सोमवार को शहर में स्कूटी रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर दो बजे आयोजित होगी और नगर परिषद क्षेत्र के सभी 40 वार्डों से होकर गुजरेगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि रैली जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा एवं पूर्व सभापति केके गुप्ता के नेतृत्व में निकाली जाएगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्कूटी के साथ रैली में शामिल होंगी। रैली में रामायण धारावाहिक में सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भी मौजूद रहेंगी। भाजपा की ओर से रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी का उद्देश्य रैली के माध्यम से सभी 40 वार्डों में चुनावी संपर्क बढ़ाने के साथ महिला मतदाताओं के बीच भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना है। यह रैली भाजपा पुराने कार्यालय से नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डो से गुजरेगी।
    2
    भाजपा महिला मोर्चा की स्कूटी रैली सोमवार को
40 वार्डों में दौड़ेंगी भाजपा महिला मोर्चा की स्कूटी, दीपिका चिखलिया रहेंगी मौजूद
डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव में प्रचार अभियान को आकर्षक बनाने के लिए भाजपा ने नई रणनीति तैयार की है। महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 7 सितम्बर सोमवार को शहर में स्कूटी रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर दो बजे आयोजित होगी और नगर परिषद क्षेत्र के सभी 40 वार्डों से होकर गुजरेगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि रैली जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा एवं पूर्व सभापति केके गुप्ता के नेतृत्व में निकाली जाएगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्कूटी के साथ रैली में शामिल होंगी।
रैली में रामायण धारावाहिक में सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भी मौजूद रहेंगी। भाजपा की ओर से रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी का उद्देश्य रैली के माध्यम से सभी 40 वार्डों में चुनावी संपर्क बढ़ाने के साथ महिला मतदाताओं के बीच भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना है।
यह रैली भाजपा पुराने कार्यालय से नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डो से गुजरेगी।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • गुजरात के बलैया से पैदल यात्रा कर धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं महिला श्रद्धालु, आस्था के आगे थकान भी हुई नतमस्तक 🙏🔱 गुजरात के बलैया से पैदल यात्रा कर धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं महिला श्रद्धालु कनबा , पीठ - भाटिया। श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गुजरात के बलैया गांव से महिला श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए भाटिया स्थित श्री धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। लंबी दूरी तय कर मंदिर पहुंचीं भक्तों ने भगवान धनेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति ने माहौल को शिवमय बना दिया।
    1
    गुजरात के बलैया से पैदल यात्रा कर धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं महिला श्रद्धालु, आस्था के आगे थकान भी हुई नतमस्तक 🙏🔱
गुजरात के बलैया से पैदल यात्रा कर धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं महिला श्रद्धालु
कनबा , पीठ - भाटिया। श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गुजरात के बलैया गांव से महिला श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए भाटिया स्थित श्री धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। लंबी दूरी तय कर मंदिर पहुंचीं भक्तों ने भगवान धनेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति ने माहौल को शिवमय बना दिया।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • हीरक महोत्सव की तैयारियों को लेकर बाल गणेश मंडल की अनूठी पहल, स्वच्छता अभियान चलाकर संवारा गांव का तालाब संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की एक प्रेरक मिसाल पेश करते हुए दामड़ी के बाल गणेश मंडल ने हीरक महोत्सव की तैयारियों के तहत सराहनीय पहल की है। मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे इस ऐतिहासिक हीरक महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं, जिसे लेकर क्षेत्र के युवाओं और मंडल कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मंडल के सदस्यों ने गांव के ऐतिहासिक तालाब परिसर में विशेष सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान चलाकर श्रमदान किया। आयोजन की तैयारियों को केवल धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों तक सीमित न रखते हुए मंडल ने सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है। सफाई अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घंटों कड़ी मेहनत कर तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से जमा कचरे, प्लास्टिक, उग आई कंटीली झाड़ियों तथा अन्य अनुपयोगी सामग्री को पूरी तरह हटा दिया। इसके साथ ही, लंबे समय से तालाब परिसर में अव्यवस्थित ढंग से खड़ी और अनुपयोगी गाड़ियों को भी वहां से हटवाया गया, जिससे पूरे तालाब क्षेत्र को एक स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप मिल सका। अभियान के दौरान श्रमदान कर रहे कार्यकर्ताओं ने न केवल सफाई की, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की। मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि हीरक महोत्सव का मुख्य उद्देश्य गांव में स्वच्छता, आपसी एकता, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। बाल गणेश मंडल की इस जनहितैषी और अनुकरणीय पहल का असर पूरे गांव में देखने को मिल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने युवाओं के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और भविष्य में गांव के विकास तथा सामाजिक कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया है। मंडल की इस पहल ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि गांव की स्वच्छता और प्रगति हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
    1
    हीरक महोत्सव की तैयारियों को लेकर बाल गणेश मंडल की अनूठी पहल, स्वच्छता अभियान चलाकर संवारा गांव का तालाब
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की एक प्रेरक मिसाल पेश करते हुए दामड़ी के बाल गणेश मंडल ने हीरक महोत्सव की तैयारियों के तहत सराहनीय पहल की है। मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे इस ऐतिहासिक हीरक महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं, जिसे लेकर क्षेत्र के युवाओं और मंडल कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मंडल के सदस्यों ने गांव के ऐतिहासिक तालाब परिसर में विशेष सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान चलाकर श्रमदान किया।
आयोजन की तैयारियों को केवल धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों तक सीमित न रखते हुए मंडल ने सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है। सफाई अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घंटों कड़ी मेहनत कर तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से जमा कचरे, प्लास्टिक, उग आई कंटीली झाड़ियों तथा अन्य अनुपयोगी सामग्री को पूरी तरह हटा दिया। इसके साथ ही, लंबे समय से तालाब परिसर में अव्यवस्थित ढंग से खड़ी और अनुपयोगी गाड़ियों को भी वहां से हटवाया गया, जिससे पूरे तालाब क्षेत्र को एक स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप मिल सका।
अभियान के दौरान श्रमदान कर रहे कार्यकर्ताओं ने न केवल सफाई की, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की। मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि हीरक महोत्सव का मुख्य उद्देश्य गांव में स्वच्छता, आपसी एकता, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।
बाल गणेश मंडल की इस जनहितैषी और अनुकरणीय पहल का असर पूरे गांव में देखने को मिल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने युवाओं के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और भविष्य में गांव के विकास तथा सामाजिक कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया है। मंडल की इस पहल ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि गांव की स्वच्छता और प्रगति हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नगर निकाय चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन,पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित। डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 ​नगर परिषद चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित । ​डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच चुनावी गतिविधियों को गति देने के लिए पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने अपने चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर समर्थकों, स्थानीय नागरिकों और वार्डवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। ​उद्घाटन के दौरान आयोजित चुनावी सभा को पूर्व सभापति एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। अपने संबोधन में केके गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर शहर का विकास और स्वच्छता हमेशा से उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के मॉडल को रेखांकित करते हुए वार्डवासियों से एकजुट होकर सुशीला गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। ​इस अवसर पर पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निस्तारण, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। ​कार्यालय उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में चुनावी ढोल-नगाड़ों की गूंज और समर्थकों के जयकारों से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जीत का संकल्प लेते हुए क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया।
    2
    नगर निकाय चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन,पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित। 
डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
​नगर परिषद चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित ।
​डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच चुनावी गतिविधियों को गति देने के लिए पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने अपने चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर समर्थकों, स्थानीय नागरिकों और वार्डवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।
​उद्घाटन के दौरान आयोजित चुनावी सभा को पूर्व सभापति एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। अपने संबोधन में केके गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर शहर का विकास और स्वच्छता हमेशा से उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के मॉडल को रेखांकित करते हुए वार्डवासियों से एकजुट होकर सुशीला गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
​इस अवसर पर पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निस्तारण, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।
​कार्यालय उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में चुनावी ढोल-नगाड़ों की गूंज और समर्थकों के जयकारों से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जीत का संकल्प लेते हुए क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • गौड़ ब्राह्मण समाज डूंगरपुर: नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, भामाशाहों व प्रतिभावान युवाओं का सम्मान डूंगरपुर। श्री गौड़ ब्राह्मण समाज बारां चौखला का नवनिर्मित समाज भवन लोकार्पण एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह-2026 गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भवन का उद्घाटन किया गया, जिसे वक्ताओं ने सामाजिक एकता, संस्कार और सामूहिक विकास का केंद्र बताया। कार्यक्रम में भवन निर्माण में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले भामाशाहों का विशेष अभिनंदन किया गया। साथ ही शिक्षा, खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सामाजिक एकजुटता, युवा मार्गदर्शन और कुरीतियों को मिटाकर प्रगतिशील समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।
    2
    गौड़ ब्राह्मण समाज डूंगरपुर: नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, भामाशाहों व प्रतिभावान युवाओं का सम्मान
डूंगरपुर। श्री गौड़ ब्राह्मण समाज बारां चौखला का नवनिर्मित समाज भवन लोकार्पण एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह-2026 गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भवन का उद्घाटन किया गया, जिसे वक्ताओं ने सामाजिक एकता, संस्कार और सामूहिक विकास का केंद्र बताया।
कार्यक्रम में भवन निर्माण में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले भामाशाहों का विशेष अभिनंदन किया गया। साथ ही शिक्षा, खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सामाजिक एकजुटता, युवा मार्गदर्शन और कुरीतियों को मिटाकर प्रगतिशील समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​नगर परिषद चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​नगर परिषद चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित । ​डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच चुनावी गतिविधियों को गति देने के लिए पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने अपने चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर समर्थकों, स्थानीय नागरिकों और वार्डवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। ​उद्घाटन के दौरान आयोजित चुनावी सभा को पूर्व सभापति एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। अपने संबोधन में केके गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर शहर का विकास और स्वच्छता हमेशा से उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के मॉडल को रेखांकित करते हुए वार्डवासियों से एकजुट होकर सुशीला गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। ​इस अवसर पर पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निस्तारण, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। ​कार्यालय उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में चुनावी ढोल-नगाड़ों की गूंज और समर्थकों के जयकारों से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जीत का संकल्प लेते हुए क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया।
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
      9829264909

​नगर परिषद चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
​नगर परिषद चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित ।
​डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच चुनावी गतिविधियों को गति देने के लिए पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने अपने चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर समर्थकों, स्थानीय नागरिकों और वार्डवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।
​उद्घाटन के दौरान आयोजित चुनावी सभा को पूर्व सभापति एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। अपने संबोधन में केके गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर शहर का विकास और स्वच्छता हमेशा से उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के मॉडल को रेखांकित करते हुए वार्डवासियों से एकजुट होकर सुशीला गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
​इस अवसर पर पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निस्तारण, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।
​कार्यालय उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में चुनावी ढोल-नगाड़ों की गूंज और समर्थकों के जयकारों से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जीत का संकल्प लेते हुए क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • भाजपा की संयुक्त बैठक में वार्ड प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान भाजपा के साथ बढ़ रहा मुस्लिम समाज का जुड़ाव: अशोक पटेल डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से वार्ड 17, 18 एवं 19 की संयुक्त बैठक वार्ड 17 में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि महारावल एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कुंवर हर्षवर्धन सिंह रहे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर एवं पूर्व सभापति केके गुप्ता, जिला संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, जिला महामंत्री सुरमाल परमार सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि अतिथियों ने वार्ड 17 से सागर कलाल, वार्ड 18 से इरफान खान एवं वार्ड 19 से अतिया बानू को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। केके गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में डूंगरपुर ने देश-विदेश में पहचान बनाई है और अब शहर को विकास के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी 40 वार्डों में भाजपा के पक्ष में माहौल होने का दावा किया। महारावल हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है, जबकि कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को लंबे समय तक वोट बैंक के रूप में देखा। जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि बड़ी संख्या में मुस्लिम कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ रहे हैं और क्षेत्र का विकास भाजपा ही कर सकती है। इस दौरान भारत आदिवासी पार्टी के नेता दिलावर खान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अतिथियों ने उपरना पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक का संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया, जबकि आभार सुनील चौबीसा ने जताया। इस दौरान अख्तर खान, राजेश चौबीसा, अंसार लाला, रिफर खान, फैजुल खान, रमेश लबाना, प्रवीण रोत, राजेंद्र बामणिया, अनंत डामोर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    भाजपा की संयुक्त बैठक में वार्ड प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान
भाजपा के साथ बढ़ रहा मुस्लिम समाज का जुड़ाव: अशोक पटेल
डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से वार्ड 17, 18 एवं 19 की संयुक्त बैठक वार्ड 17 में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि महारावल एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कुंवर हर्षवर्धन सिंह रहे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर एवं पूर्व सभापति केके गुप्ता, जिला संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, जिला महामंत्री सुरमाल परमार सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि अतिथियों ने वार्ड 17 से सागर कलाल, वार्ड 18 से इरफान खान एवं वार्ड 19 से अतिया बानू को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। केके गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में डूंगरपुर ने देश-विदेश में पहचान बनाई है और अब शहर को विकास के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी 40 वार्डों में भाजपा के पक्ष में माहौल होने का दावा किया।
महारावल हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है, जबकि कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को लंबे समय तक वोट बैंक के रूप में देखा। जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि बड़ी संख्या में मुस्लिम कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ रहे हैं और क्षेत्र का विकास भाजपा ही कर सकती है।
इस दौरान भारत आदिवासी पार्टी के नेता दिलावर खान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अतिथियों ने उपरना पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक का संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया, जबकि आभार सुनील चौबीसा ने जताया। इस दौरान अख्तर खान, राजेश चौबीसा, अंसार लाला, रिफर खान, फैजुल खान, रमेश लबाना, प्रवीण रोत, राजेंद्र बामणिया, अनंत डामोर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बांसिया मे एक डीपी पर 70 कनेक्शनों का बोझ, शाम ढलते ही ‘गुल’ हो जाती बिजली लो-वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी, 50 साल पुराना जर्जर पोल हादसे को दे रहा न्योता बांसिया ग्राम पंचायत के राजपूत, कलाल, दर्जी व रावल मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 70 घरेलू कनेक्शन एक ही डीपी से जुड़े होने के कारण शाम होते ही विद्युत भार बढ़ जाता है। इसके चलते बार-बार लाइन जलने, बिजली गुल होने और लो-वोल्टेज की समस्या सामने आती है। कई बार ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान डीपी की क्षमता करीब 16 एचपी है, जबकि इससे बड़ी संख्या में कनेक्शन जुड़े हुए हैं। शाम के समय घरों में पंखे, कूलर, मोटर सहित अन्य विद्युत उपकरण चलने से भार बढ़ जाता है। लो-वोल्टेज के कारण सुबह पानी की मोटर तक नहीं चल पाती, जिससे पेयजल व्यवस्था और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया। *आवेदन और डायग्राम के बाद भी कार्रवाई नहीं* ग्रामीणों ने बताया कि राजपूत मोहल्ले के लिए अलग डीपी लगाने की मांग को लेकर विद्युत विभाग को पूर्व में आवेदन दिया गया था। प्रस्तावित डीपी का डायग्राम भी विभाग को सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद अब तक अलग डीपी लगाने की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई है। *50 साल पुराना लोहे का पोल बना खतरा* देवीलाल कलाल के घर के पास करीब 50 वर्ष पुराना लोहे का विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा है। पोल पर लगी केबल भी जल चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पोल कभी भी गिर सकता है और इससे बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार नया पोल लगाने और केबल बदलने की मांग की गई, लेकिन समस्या बनी हुई है। *ग्रामीणों ने जताई नाराजगी* लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह, जयदीप सिंह, देवीलाल कलाल, शम्भूलाल कलाल, दिग्पाल सिंह चौहान, चंद्रवीर सिंह व प्रकाश दर्जी सहित ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता से मौके का निरीक्षण करवाकर राजपूत मोहल्ले में अलग डीपी लगाने, जर्जर पोल हटाने और नई केबल डालने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बढ़ सकता है।
    1
    बांसिया मे एक डीपी पर 70 कनेक्शनों का बोझ, शाम ढलते ही ‘गुल’ हो जाती बिजली
लो-वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी, 50 साल पुराना जर्जर पोल हादसे को दे रहा न्योता
बांसिया ग्राम पंचायत के राजपूत, कलाल, दर्जी व रावल मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 70 घरेलू कनेक्शन एक ही डीपी से जुड़े होने के कारण शाम होते ही विद्युत भार बढ़ जाता है। इसके चलते बार-बार लाइन जलने, बिजली गुल होने और लो-वोल्टेज की समस्या सामने आती है। कई बार ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान डीपी की क्षमता करीब 16 एचपी है, जबकि इससे बड़ी संख्या में कनेक्शन जुड़े हुए हैं। शाम के समय घरों में पंखे, कूलर, मोटर सहित अन्य विद्युत उपकरण चलने से भार बढ़ जाता है। लो-वोल्टेज के कारण सुबह पानी की मोटर तक नहीं चल पाती, जिससे पेयजल व्यवस्था और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
*आवेदन और डायग्राम के बाद भी कार्रवाई नहीं*
ग्रामीणों ने बताया कि राजपूत मोहल्ले के लिए अलग डीपी लगाने की मांग को लेकर विद्युत विभाग को पूर्व में आवेदन दिया गया था। प्रस्तावित डीपी का डायग्राम भी विभाग को सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद अब तक अलग डीपी लगाने की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई है।
*50 साल पुराना लोहे का पोल बना खतरा*
देवीलाल कलाल के घर के पास करीब 50 वर्ष पुराना लोहे का विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा है। पोल पर लगी केबल भी जल चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पोल कभी भी गिर सकता है और इससे बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार नया पोल लगाने और केबल बदलने की मांग की गई, लेकिन समस्या बनी हुई है।
*ग्रामीणों ने जताई नाराजगी*
लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह, जयदीप सिंह, देवीलाल कलाल, शम्भूलाल कलाल, दिग्पाल सिंह चौहान, चंद्रवीर सिंह व प्रकाश दर्जी सहित ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता से मौके का निरीक्षण करवाकर राजपूत मोहल्ले में अलग डीपी लगाने, जर्जर पोल हटाने और नई केबल डालने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बढ़ सकता है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बीजेपी से बागी सुनील जैन के कार्यालय के बाहर शेल्टर होम की गाड़ी ने छोड़े 15 कुत्ते डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव : वार्ड 31 में चुनावी सरगर्मी तेज, सत्ता के दुरुपयोग का आरोप ; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, 9 सितंबर को वोट से जवाब देने का ऐलान संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। नगर परिषद चुनावों की सुगबुगाहट के बीच वार्ड संख्या 31 में राजनीतिक पारा चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार, 4 सितंबर को न्यू कॉलोनी स्थित भारतीय जनता पार्टी के बागी एवं निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन के चुनावी कार्यालय के ठीक सामने उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब नगर परिषद की शेल्टर होम गाड़ी ने अचानक करीब 15 लावारिस कुत्तों को वहां छोड़ दिया। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों और प्रत्याशी के समर्थकों में नगर परिषद और सत्ता पक्ष के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। - विरोध के बावजूद बेपरवाह भागा ड्राइवर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शेल्टर होम की गाड़ी जैसे ही सुनील जैन के कार्यालय के सामने रुकी और कुत्तों को उतारना शुरू किया, स्थानीय निवासियों ने मौके पर ही इसका कड़ा विरोध दर्ज कराया। हालांकि, लोगों के विरोध को पूरी तरह नजरअंदाज करते हुए गाड़ी का ड्राइवर आनन-फानन में सभी कुत्तों को वहीं छोड़कर मौके से रवाना हो गया। इस अजीबोगरीब कार्रवाई ने वार्ड के चुनावी माहौल को और अधिक गरमा दिया है। - सुनील जैन का तीखा हमला : यह सत्ता का खुला दुरुपयोग घटना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन ने नगर परिषद और प्रतिद्वंद्वी खेमे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सत्ता का खुला दुरुपयोग है। मुझे मानसिक रूप से परेशान करने और मेरे बढ़ते जनाधार को कमजोर करने की नीयत से यह घटिया हथकंडा अपनाया गया है। लेकिन ऐसी ओछी हरकतों से मेरे और मेरे कार्यकर्ताओं के चुनावी हौसले पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वार्ड की स्वाभिमानी जनता आचार संहिता के उल्लंघन और इस तानाशाही का जवाब 9 सितंबर को मतदान के दिन वोट की चोट से देगी। दो जैन चेहरों में सीधी टक्कर : टिकट वितरण को लेकर बगावत वार्ड 31 में इस बार सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बीजेपी का आंतरिक असंतोष और टिकट वितरण बना हुआ है। पार्टी ने यहां से पेराशूट उम्मीदवार (अन्य वार्ड के निवासी) एवं निवर्तमान उपसभापति सुदर्शन जैन को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। वहीं, इसी वार्ड के मूल निवासी सुनील जैन भी लंबे समय से दावेदारी कर रहे थे। पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज होकर सुनील जैन ने बगावती तेवर अपनाए और निर्दलीय के रूप में मैदान में उतर गए। यद्यपि कांग्रेस की ओर से कनकमल जैन चुनाव मैदान में डटे हैं, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्य मुकाबला बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी सुदर्शन जैन और बागी सुनील जैन के बीच ही फंसा हुआ है। - जैन और सिंधी मतदाता तय करेंगे चुनावी समीकरण वार्ड 31 का सामाजिक और गणितीय समीकरण बेहद रोचक है। इस वार्ड में जैन समुदाय के मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है, जो हार-जीत का फैसला करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। जैन मतदाताओं के बाद सिंधी समुदाय का वोट बैंक दूसरे स्थान पर आता है। एक ही समाज से दो मजबूत चेहरे आमने-सामने होने के कारण जैन वोटों में बिखराव तय माना जा रहा है, जिससे मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प हो गया है। आचार संहिता लागू होने के बावजूद नगर परिषद की इस संदिग्ध कार्रवाई ने चुनाव को पूरी तरह से संवेदनशील बना दिया है।
    1
    बीजेपी से बागी सुनील जैन के कार्यालय के बाहर शेल्टर होम की गाड़ी ने छोड़े 15 कुत्ते
डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव : वार्ड 31 में चुनावी सरगर्मी तेज, सत्ता के दुरुपयोग का आरोप
; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, 9 सितंबर को वोट से जवाब देने का ऐलान
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। नगर परिषद चुनावों की सुगबुगाहट के बीच वार्ड संख्या 31 में राजनीतिक पारा चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार, 4 सितंबर को न्यू कॉलोनी स्थित भारतीय जनता पार्टी के बागी एवं निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन के चुनावी कार्यालय के ठीक सामने उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब नगर परिषद की शेल्टर होम गाड़ी ने अचानक करीब 15 लावारिस कुत्तों को वहां छोड़ दिया। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों और प्रत्याशी के समर्थकों में नगर परिषद और सत्ता पक्ष के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।
- विरोध के बावजूद बेपरवाह भागा ड्राइवर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शेल्टर होम की गाड़ी जैसे ही सुनील जैन के कार्यालय के सामने रुकी और कुत्तों को उतारना शुरू किया, स्थानीय निवासियों ने मौके पर ही इसका कड़ा विरोध दर्ज कराया। हालांकि, लोगों के विरोध को पूरी तरह नजरअंदाज करते हुए गाड़ी का ड्राइवर आनन-फानन में सभी कुत्तों को वहीं छोड़कर मौके से रवाना हो गया। इस अजीबोगरीब कार्रवाई ने वार्ड के चुनावी माहौल को और अधिक गरमा दिया है।
- सुनील जैन का तीखा हमला : यह सत्ता का खुला दुरुपयोग
घटना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन ने नगर परिषद और प्रतिद्वंद्वी खेमे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सत्ता का खुला दुरुपयोग है। मुझे मानसिक रूप से परेशान करने और मेरे बढ़ते जनाधार को कमजोर करने की नीयत से यह घटिया हथकंडा अपनाया गया है। लेकिन ऐसी ओछी हरकतों से मेरे और मेरे कार्यकर्ताओं के चुनावी हौसले पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वार्ड की स्वाभिमानी जनता आचार संहिता के उल्लंघन और इस तानाशाही का जवाब 9 सितंबर को मतदान के दिन वोट की चोट से देगी।
दो जैन चेहरों में सीधी टक्कर : टिकट वितरण को लेकर बगावत
वार्ड 31 में इस बार सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बीजेपी का आंतरिक असंतोष और टिकट वितरण बना हुआ है। पार्टी ने यहां से पेराशूट उम्मीदवार (अन्य वार्ड के निवासी) एवं निवर्तमान उपसभापति सुदर्शन जैन को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। वहीं, इसी वार्ड के मूल निवासी सुनील जैन भी लंबे समय से दावेदारी कर रहे थे। पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज होकर सुनील जैन ने बगावती तेवर अपनाए और निर्दलीय के रूप में मैदान में उतर गए।
यद्यपि कांग्रेस की ओर से कनकमल जैन चुनाव मैदान में डटे हैं, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्य मुकाबला बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी सुदर्शन जैन और बागी सुनील जैन के बीच ही फंसा हुआ है।
- जैन और सिंधी मतदाता तय करेंगे चुनावी समीकरण
वार्ड 31 का सामाजिक और गणितीय समीकरण बेहद रोचक है। इस वार्ड में जैन समुदाय के मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है, जो हार-जीत का फैसला करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। जैन मतदाताओं के बाद सिंधी समुदाय का वोट बैंक दूसरे स्थान पर आता है। एक ही समाज से दो मजबूत चेहरे आमने-सामने होने के कारण जैन वोटों में बिखराव तय माना जा रहा है, जिससे मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प हो गया है। आचार संहिता लागू होने के बावजूद नगर परिषद की इस संदिग्ध कार्रवाई ने चुनाव को पूरी तरह से संवेदनशील बना दिया है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.