मंडी के गेट के सामने पानी भरने से दुकानदार परेसान मीरापुर क्षेत्र मे पिछले दिनों हुई वर्षा का पानी सब्जी मंडी के गेट के सामने भरा हुआ है। मंडी में आने वाले दुकानदार गंदे पानी के बीच से गुजरकर जा रहे हैं, करीब 10 दिन बीतने के बाद भी मंडी समिति द्वारा समाधान नहीं कराया गया है। व्यापारियों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए समाधान की मांग की। करीब एक वर्ष पूर्व मंडी समिति द्वारा लाखों रूपये खर्च कर सड़क मरम्मत का कार्य कराया गया था, उस दौरान ठेकेदार ने सड़क के दोनों ओर बने नालों को बंद कर दिया था तथा सड़क को ऊंची कर दी थी, जिससे सब्जी मंडी के गेट पर वर्षा का पानी भरने लगा था। बीती बरसात में अधिकारियों ने गहरे रास्ते को ठीक कराने का आश्वासन दिया था। कुछ दिन पूर्व हुई वर्षा का पानी सड़क पर भरा हुआ है, मंडी में आने वाले आढ़ती और छोटे दुकानदार इस गंदे पानी के बीच से ही गुजर कर जा रहे हैं, जिससे लोगों के पैरों में बीमारी फैलने लगी है, साथ ही रोजाना इस पानी में ठेली फिसलने से दुकानदार चोटिल हो रहे हैं। मंगलवार की सुबह व्यापारी अनवर कुरैशी, तनवीर, सईद, फरमान, उस्मान, राजू, अमजद, शाहिद आदि ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उच्चाधिकारियों से जल्द ही समस्या का समाधान कराने की मांग की। मंडी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी व्यापारियों ने ज्ञापन देकर मांग की थी, जिसके बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, शासन से पैसों की स्वीकृति मिलने के बाद ही काम कराया जाएगा। रिपोर्ट मौ फरीद अंसारी मीरापुर मुजफ्फरनगर

- भोपा पुलिस की बड़ी कामयाबी: पीएनबी एटीएम से छेड़छाड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले दो शातिर गिरफ्तार1
- गद्दाफी नाम अब भी लीबिया की सियासत को क्यों हिलाता है? _सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या की रिपोर्ट्स से लीबिया में हलचल_ *सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी पर हमारा गहरा विश्लेषण पढ़ें। 👉 Shah Times पर* https://shahtimesnews.com/saif-al-islam-gaddafi-and-the-question-of-the-incomplete-end-of-power/ #Libya #Gaddafi #SaifAlIslam #Editorial #WorldPolitics #ShahTimes1
- हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करें उत्तर प्रदेश में हर जगह हमारी सेवाएं उपलब्ध है हमारा उद्देश्य भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना है और जब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा जब तक एक आम आदमी अपनी आवाज को नहीं उठाएंगे धन्यवाद जय हिंद जय भारत3
- Post by मुशरिक6
- Post by Rajkumar Raj1
- मीरापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार1
- घटिया निर्माण का विरोध करने पर सभासद को मिली धमकी नगर पंचायत मीरापुर के वार्ड 15 में बनाई गई सड़क का मानक के अनुसार निर्माण नहीं किए जाने की शिकायत बोर्ड मिटिंग में करने पर ठेकेदार ने सभासद को जान से मारने की धमकी दी है। सभासद ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। मीरापुर के वार्ड 15 के सभासद रशीद नूर ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि उसके वार्ड में ठेकेदार अजमद द्वारा सीसी सड़क का निर्माण किया गया है। आरोप है करीब छः इंच माल डालने के बजाय मात्र ढ़ाई से तीन इंच ही माल डाला गया है। सोमवार को नगर पंचायत की बोर्ड मिटिंग में उसने ईओ और चेयरमैन से मानकों के अनुसार निर्माण कार्य नहीं होने की शिकायत की तो आरोप है कि बोर्ड मिटिंग में ही ठेकेदार को बुलाया गया जहां पर ठेकेदार ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। सभासद ने नगर पंचायत मीरापुर में ठेकेदार अमजद द्वारा किए गए कार्यों की जांच कराने की मांग की है। वहीं ठेकेदार अमजद का कहना है कि सभासद ने चेयरमैन और ईओ के सामने उससे 50 हजार रूपये की मांग की थी। ईओ नीलम पांडेय ने बताया कि उनके सामने पैसों के बारे में कोई बात नहीं हुई है। सभासद की शिकायत पर जेई को सड़क की जांच के लिए आदेशित किया है। मौ फरीद अंसारी मीरापुर मुजफ्फरनगर1
- ममता बनर्जी ने वोटर लिस्ट विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सीधे सवाल उठाए ⚖️ चुनाव आयोग, मतदाता अधिकार और बंगाल की सियासत — पूरा विश्लेषण पढ़ें 👇 https://shahtimesnews.com/mamata-banerjee-debate-on-democracy-and-voter-rights-in-supreme-court/ #MamataBanerjee #VoterList #SupremeCourt #WestBengal1
- *मुजफ्फरनगर के थाना तितावी पुलिस द्वारा हाइवे से साइन बोर्ड, विद्युत तार व टयूबवैल से उपकरण चोरी करने वाले 02 शातिर चोर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।* *अभियुक्तगण के कब्जे से LT लाइन तार का बंडल, 03 साइन बोर्ड बरामद।* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री यतेन्द्र नागर व थानाध्यक्ष तितावी श्री पवन कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 04.02.26 को थाना तितावी पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर अभियुक्तों को शामली बोर्डर की तरफ से साल्हाखेड़ी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर थाना तितावी पर पंजीकृत मु0अ0स0 24/26 धारा 303(2) बीएनएस व 136 विद्युत अधिनियम एवं मु0अ0स0 31/26 धारा 305(ई) बीएनएस तथा थाना भौरकलां पर पंजीकृत मु0अ0स0 4/26 धारा 303(2) बीएनएस का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये LT तार का बंडल, हाइवे से चोरी किये 03 साइन बोर्ड बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।3