यादव समाज द्वारा धूमधाम से मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी भांडेर नगर के पोद्दार की बगिया में यादव समाज द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा। जन्माष्टमी को लेकर यादव समाज द्वारा कई दिनों से जोरदार तैयारियां की जा रही थीं। सुबह से ही पोद्दार की बगिया में नाच-गानों का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर एवं क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन बेला में शामिल हुए। भगवान श्री कृष्ण एवं राधा मैया की मनमोहक झांकी देखने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचे और कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का बखान भी किया गया। इसके बाद भव्य चल समारोह निकाला गया जो राजमाता चौराहा, पानी की टंकी, सिकंदरपुर वार्ड नंबर 1, खटिकयाना मोहल्ला, खाई का बाजार, पोस्ट ऑफिस होते हुए पटेल चौराहा, तहसील कार्यालय से होते हुए वापस पोद्दार की बगिया में समापन हुआ।। चल समारोह के दौरान नगर में जगह-जगह राजनेताओं एवं भक्तजनों द्वारा फूल-मालाओं और तिलक-चंदन से स्वागत किया गया और भगवान श्री कृष्ण का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
यादव समाज द्वारा धूमधाम से मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी भांडेर नगर के पोद्दार की बगिया में यादव समाज द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा। जन्माष्टमी को लेकर यादव समाज द्वारा कई दिनों से जोरदार तैयारियां की जा रही थीं। सुबह से ही पोद्दार की बगिया में नाच-गानों का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर एवं क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन बेला में शामिल हुए। भगवान श्री कृष्ण एवं राधा मैया की मनमोहक झांकी देखने के लिए दूर-दूर
से भक्त पहुंचे और कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का बखान भी किया गया। इसके बाद भव्य चल समारोह निकाला गया जो राजमाता चौराहा, पानी की टंकी, सिकंदरपुर वार्ड नंबर 1, खटिकयाना मोहल्ला, खाई का बाजार, पोस्ट ऑफिस होते हुए पटेल चौराहा, तहसील कार्यालय से होते हुए वापस पोद्दार की बगिया में समापन हुआ।। चल समारोह के दौरान नगर में जगह-जगह राजनेताओं एवं भक्तजनों द्वारा फूल-मालाओं और तिलक-चंदन से स्वागत किया गया और भगवान श्री कृष्ण का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
- दिल्ली दौरे के बाद दतिया पहुंचे पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दिल्ली दौरे के बाद दतिया पहुंचे पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया। दिल्ली दौरे के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया पहुंचे। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद दतिया पहुंचने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए मिष्ठान खिलाया। इसके बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा शक्तिपीठ मां पीताम्बरा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां वगुलामुखी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।1
- मृदा परीक्षण प्रयोगशाला वर्षों से उद्घाटन के इंतजार में है परंतु कृषि विभाग संचालक द्वारा ईश्वर आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया ना ही इसे शुरू किया गया और ना ही इसका उद्घाटन हुआ प्राप्त समाचार के अनुसार कई वर्षों से इंदरगढ़ ग्वालियर रोड पर मृदा परीक्षण प्रयोगशाला बनाई गई है लेकिन कृषि विभाग के आल्हा अफसर ने आज तक इस मृदा परीक्षण प्रयोगशाला को ना तो उद्घाटित किया और ना ही इसमें कोई स्टाफ आज तक आया इंदरगढ़ क्षेत्र में करीब 100 गांव लगते हैं इन ग्रामीण किसानों को अपनी मिट्टी का परीक्षण करवाने के लिए दतिया भागना पड़ता है और उनका समय भी नष्ट होता है पैसे की बर्बादी होती है अगर इंदरगढ़ में कृषि विभाग का यह मृदा परीक्षण प्रयोगशाला शुरू हो जाती तो किसानों को अपनी मिट्टी परीक्षण कर यह विदित हो जाता कि क्यों उर्वरक एवं रसायन की मात्रा का ज्ञान हो जाता परंतु प्रशासन की उदासीनता के कारण यह भवन वर्षों से धूल खा रहा है अब देखना है की कृषि विभाग के वरिष्ठ आल्हा अधिकारी इस और ध्यान देकर अपनी जवाब देही का निर्वहन करते हैं या नही ग्रामीण कृषकों का जिला कलेक्टर से इस मृदा परीक्षण प्रयोगशाला को शीघ्र शुरू करने की मांग की1
- बहुत सुंदर प्रस्तुति डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश में ₹100000 की राशि सम्मान प्रदान की बहुत ज्यादा पसंद कर जा रही है सागर के रहने वाले1
- दतिया में निजी अस्पतालों का स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मापदंडों के पालन के दिए निर्देश1
- भांडेर में PNB के पास किराना दुकान में चोरी, ताला तोड़कर नकदी और राजश्री गुटखे के पैकेट ले गए अज्ञात चोर भांडेर नगर के पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित एक किराना दुकान को बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नगदी सहित राजश्री गुटखे के पैकेट चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक जयप्रकाश साहू को हुई। उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह रात में दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह उन्हें किसी व्यक्ति को पेमेंट करना था, जिसके लिए उन्होंने दुकान में करीब 30 से 40 हजार रुपये नगद रखे थे। सुबह दुकान पहुंचने पर ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर नकदी और राजश्री गुटखे के पैकेट गायब मिले। दुकानदार के अनुसार चोरी हुए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये है। सूचना मिलने पर भांडेर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ -आज दिनांक 3/9/2026 को खेमराज बघेल जी के पिताजी श्री मुलायम सिंह बघेल निधन के उपरांत का ये दृश्य.म दतिया जिले के सेवड़ा तहसील के ग्राम कंजौली में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं ब्रेकिंग न्यूज़ -आज दिनांक 3/9/2026 को खेमराज बघेल जी के पिताजी श्री मुलायम सिंह बघेल निधन के उपरांत का ये दृश्य.म दतिया जिले के सेवड़ा तहसील के ग्राम कंजौली में देखिए समसान घाट की हालत और समसान घाट पे जाने का रास्ता लोगो को कितनी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है आप देख सकते है समसान घाट और बहाँ तक जाने के रास्ते दोनों के लिए पैसे निकाले जा चुके है लेकिन काम आप ख़ुद ही देख सकते है अधिकारी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे है मेरा श्री मान कलेक्टर साहब से विनम्र निवेदन है की कृपया इस समस्या को समझे और और जल्द से जल्द कारबाही करे यदि आप सच में लोगो की सुनते है साहब तो इस गाँव पे ध्यान दे बहुत परेशानी से झूझ रहा है Collector Office Datia Swapnil Wankhade IAS #datia #jilapanchayatdatia Prahlad Singh PatelDr Mohan Yadav3
- बड़ा हादसा टला, ईको कार को स्विफ्ट डिजायर ने मारी टक्कर पिछोर से अपने परिवार के साथ ग्वालियर जा रहे एक परिवार की मारुति ईको कार में स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार जौरासी से पहले मेन हाईवे टेकनपुर बाईपास पर मारुति ईको वाहन क्रमांक MP07 AD 2866 जैसे ही पहुंचा, क्रॉसिंग पर सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर क्रमांक MP07 CB 7460 ने ईको को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद स्विफ्ट डिजायर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। ईको चालक ने बड़ी मुश्किल से वाहन को डिवाइडर के बीच कंट्रोल किया। ईको वाहन में 3 छोटे बच्चे, तीन पुरुष और एक महिला सवार थी। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और हजारों रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन सभी सवार सुरक्षित हैं।।4
- बाइक चालक को बचाने के चक्कर में यात्री बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई, बड़ा हादसा टला, सभी सुरक्षित1
- भांडेर के जनजातीय छात्रावासों का एसडीएम-सीईओ ने किया निरीक्षण, सुविधाओं में सुधार और गुणवत्तापूर्ण भोजन के दिए निर्देश भिण्ड-दतिया संध्या राय के निर्देशानुसार दिशा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों एवं कलेक्टर दतिया स्वप्निल वानखेड़े के निर्देश पर भांडेर एसडीएम बिजेंद्र सिंह यादव और जनपद पंचायत सीईओ ने जनजातीय कार्य विभाग के विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने छात्रावासों में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, आवासीय कक्षों और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। भोजन व्यवस्था का भी विशेष निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता, मात्रा, पौष्टिकता, स्वच्छता और तैयार करने की व्यवस्था देखी। छात्रावास अधीक्षकों एवं कर्मचारियों को भोजन और स्वच्छता में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए। आवश्यक सुधार कार्यों को चिन्हित कर व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त करने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।1