Shuru
Apke Nagar Ki App…
रक्षाबंधन पर चौबेपुर चौराहे पर पुलिस का तगड़ा पहरा, थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा संभाली कमान
Laik AFTAB
रक्षाबंधन पर चौबेपुर चौराहे पर पुलिस का तगड़ा पहरा, थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा संभाली कमान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय में गूंजा राष्ट्रप्रेम1
- रक्षाबंधन पर चौबेपुर चौराहे पर पुलिस की मुस्तैदी, थाना प्रभारी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी चौबेपुर (वाराणसी)। रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुरुवार शाम चौबेपुर चौराहा पुलिस की निगरानी में नजर आया। बाजार और चौराहे पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। थाना प्रभारी ने चौराहे पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने चौराहे से गुजरने वाले वाहनों को व्यवस्थित कराया और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार निगरानी करती रही। पुलिस की सक्रियता से चौराहे पर व्यवस्था बनी रही। चौबेपुर पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- गर्लफ्रेंड से कार पर किए 3400 Kiss! बॉयफ्रेंड को एक-एक Kiss की चुकानी पड़ी कीमत गर्लफ्रेंड से कार पर किए 3400 Kiss! बॉयफ्रेंड को एक-एक Kiss की चुकानी पड़ी कीमत सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में एक युवक ने अपनी कार को ही ‘किसिंग कार’ बना दिया। दरअसल, युवक की गर्लफ्रेंड ने कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से किस करने के निशान बनाए। इसके बाद कार का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज पहुंच गए। वीडियो में कार की बॉडी पर बड़ी संख्या में लिपस्टिक के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। यातायात पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले एक कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में कार तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ती नजर आ रही थी। पुलिस की नजर जब वीडियो पर पड़ी तो कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान भी दिखाई दिए। इसके बाद यातायात पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की पहचान की। यातायात पुलिस ने कार के बारे में जानकारी जुटाई तो उसका पता थाटीपुर क्षेत्र में मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने कार को थाटीपुर से बरामद कर यातायात थाने पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक कार मालिक को जब थाने बुलाया गया तो उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद युवक ने खुद कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान पानी से साफ किए। यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार पर 5,500 रुपए का जुर्माना किया गया है। #MPNews #KissingCar #Police #Gwalior #ViralVideo #ZeeNews1
- योगी सरकार का बड़ा ऐलान: रक्षाबंधन पर 3 दिन महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी/लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि आगामी 27, 28 और 29 तारीख को रक्षाबंधन के अवसर पर हर बेटी, बहन और माता अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों और सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।मुख्यमंत्री ने यह घोषणा एक कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि यह सुविधा रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए महिलाओं के सम्मान में दी जा रही है, ताकि बहनें आसानी से अपने भाइयों के पास जा सकें।60 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए हमेशा फ्री यात्रा।सीएम योगी ने इसके साथ ही बुजुर्ग माताओं के लिए एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 29 तारीख के बाद से 60 वर्ष से अधिक आयु की सभी माताओं और बहनों के लिए उत्तर प्रदेश के भीतर बस यात्रा पूरी तरह से मुफ्त रहेगी।इसके लिए उन्हें बस में सिर्फ अपना वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड दिखाना होगा। उम्र की पुष्टि होने के बाद उन्हें किसी भी प्रकार का किराया नहीं देना होगा और वे प्रदेश में कहीं भी निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।क्या बोले सीएम योगी?मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार आधी आबादी को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा, रोजगार,उद्यमिता और जीवन के हर पड़ाव पर नारी का सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है।इस फैसले से प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।1
- चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था और उससे निकले पानी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। इस घटना को GLOF कहते हैं!* ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड तब आ सकता है, जब ग्लेशियर द्वारा रोकी गई झील का बांध अचानक टूट जाए* *पानी के दबाव और ग्लेशियर में बनी दरारों से बाहर निकलने का रास्ता बन जाता है। इसके बाद झील में जमा भारी मात्रा में पानी और मलबा बेहद तेज़ रफ्तार से पहाड़ों से नीचे की ओर बहता है, जिससे अचानक और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है।*1
- नेपाल तबाही के बीच एक बच्चे की साहस और सेना द्वारा हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू #NepalFlood #Nepal #FloodRescue #ViralVideo #Humanity #NepalArmy #RescueOperation #BraveChild #Inspirational #fbreels #fypシ゚ #FacebookPage #viralreel1
- वाराणसी मे आयोजित असि नदी पुनरुत्थान पर गोष्ठी विश्व वैदिक सनातन न्यास द्वारा वाराणसी मे विश्व वैदिक सनातन न्यास द्वारा आयोजित असि नदी पुनरुत्थान पर गोष्ठी जिसमे लोगों ने नदी का उत्थान पर गोष्ठी किया है। Varanasi Breking News1
- पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध छात्राओं ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प1