कलेक्टर संदीप जी.आर. के प्रयास रंग लाए, खुरई-गढ़ाकोटा में मिली विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों की सौगात। कलेक्टर संदीप जी.आर. के प्रयास रंग लाए, खुरई-गढ़ाकोटा में मिली विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों की सौगात। सागर। सागर जिला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कलेक्टर संदीप जी.आर. के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप खुरई और गढ़ाकोटा के सिविल अस्पतालों में विशेषज्ञ महिला चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अब बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत खुरई एवं गढ़ाकोटा के सिविल अस्पतालों में एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) को क्रियाशील करते हुए विशेषज्ञ महिला डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। खुरई में डॉ. पूजा कुर्मी (पीजीएमओ ओबीजीवाई) तथा गढ़ाकोटा में डॉ. शेफाली असाटी (पीजीएमओ ओबीजीवाई) की पदस्थापना की गई है। इनकी नियुक्ति से अब दोनों संस्थानों में प्रसव संबंधी जटिल मामलों का उपचार स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा। एफआरयू में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं का समुचित प्रबंधन किया जा सकेगा। साथ ही सीजेरियन (ऑपरेशन) की सुविधा भी अब इन अस्पतालों में उपलब्ध रहेगी, जिससे महिलाओं को जिला मुख्यालय तक जाने की आवश्यकता कम होगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस पहल से मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में सहायता मिलेगी तथा जिले के स्वास्थ्य सूचकांकों में सकारात्मक सुधार दर्ज किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

- सागर जिले अंतर्गत गौरझामर में आज किला प्रांगड़ में पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी किया ग्राम के प्रमुख इमारतों का भ्रमण1
- मामला सागर जिले की केसली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नाहर मऊ तू लाइन रोड में हुआ भारी भ्रष्टाचार और ठेकेदार द्वारा लीपा पोती का काम चल रहा है ग्रामीणों ने बताया कि रोड अभी गारंटी के अंदर है और लीपा पोती की जा रही है4
- Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि3
- https://youtu.be/4Ecr13TO4-0?si=oFoC8USQ_EBFg8FA गाडरवारा अधिवक्ता संघ ने शिवपुरी करैरा के अधिवक्ता संजय सक्सेना की गोली मारकर हुई हत्या हत्या के विरोध मे मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी गाडरवारा के कार्यालय में सौंपा ज्ञापन । म.प्र.राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के आव्हान पर अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालीन कार्य से विरत रहते हुये प्रतिवाद दिवस मनाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।आपको बता दें कि विगत दिवस दिनांक 14/02/2025 को शिवपुरी जिला के..करेरा अधिवक्ता संजय सक्सेना को कोर्ट जाते समय यूनिफार्म में गोली मारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई है जिससे समुचे प्रदेश के अधिवक्ताकों में आक्रोश एवं रोष व्याप्त है एवं म.प्र. का अधिवक्ता अपने आपको असहाय महसूस कर रहा है जो कि अत्यंत चिंता का विषय है। आइए सुनते हैं क्या कुछ कहना है ज्ञापन देने आए अधिवक्ताओं की जुबानी ज्ञापन की पूरी कहानी। अदिति न्यूज गाडरवारा से सतीश लमानिया की रिपोर्ट1
- पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है।इसी क्रम में थाना स्टेशनगंज पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति को मगरधा चौराहे के पास संदेहास्पद रूप से खडा देख जो पुलिस को देखकर खुद को छुपाने की कोशिश करता प्रतीत हुआ संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध स्मैक जप्त की गयी है। आरोपी अभिषेक कौरव निवासी ग्राम कान्हरगांव को गिरफ्तार कर 12 ग्राम अवैध स्मैक जप्त की जिसकी कीमत लगभग 1लाख 20 हजार रुपये बताई गई वही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज गया।1
- हंसते गाते 🙏💞💕😄🥰1
- हज यात्रा-2026 की तैयारी, 42 यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण नरसिंहपुर। सऊदी अरब की मुकद्दस हज यात्रा पर जाने वाले जायरीन की सहूलियत और सुरक्षा के लिए आज नरसिंहपुर जिला अस्पताल में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला हज कमेटी के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों की मौजूदगी में हज यात्रियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और उन्हें अनिवार्य टीके लगाए गए। 1
- बच्चों के अपहरण से जुड़े अपराध लगातार बढ़ रहे हैं यह नजर आपकी देख रहे हैं यह महिला लालबाग इलाके से पकड़ी गई है जो बच्चों को लोग देकर पकड़ने में मेहर थी जिसे लोग नजदीक पुलिस चौकी ले जा रहे हैं1