logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोते समय बुजुर्ग की चारपाई में लगी आग जलकर हुई मौत कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव में शुक्रवार देर रात 70 वर्षीय वृद्ध की सोते समय जलकर मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहारी निवासी बल्दू बाल्मीकि पुत्र गेंदन रात के समय अपनी चारपाई पर सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए चारपाई के पास तसले में लकड़ी जलाकर तापने के लिए रखी गई थी।तभी अचानक रात करीब दो बजे किसी तरह आग बिस्तर तक पहुंच गई, जिससे चारपाई में आग लग गई। वृद्ध चलने-फिरने में असमर्थ थे, जिस कारण वह आग से बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही जल कर दर्दनाक मौत हो गई।वही पास में लेटी मृतक की पत्नी जानकी देवी भी आग लगते ही उन्होंने अपना बिस्तर उठाकर बाहर की ओर भागकर जान बचाई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बल्दू बाल्मीकि की मौत हो चुकी थी। अन्य परिजन उस समय दूसरे घर में सो रहे थे।

3 hrs ago
user_P Chaturvedi
P Chaturvedi
रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सोते समय बुजुर्ग की चारपाई में लगी आग जलकर हुई मौत कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव में शुक्रवार देर रात 70 वर्षीय वृद्ध की सोते समय जलकर मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहारी निवासी बल्दू बाल्मीकि पुत्र गेंदन रात के समय अपनी चारपाई पर सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए चारपाई के पास तसले में लकड़ी जलाकर तापने के लिए रखी गई थी।तभी अचानक रात करीब दो बजे किसी तरह आग बिस्तर तक पहुंच गई, जिससे चारपाई में आग लग गई। वृद्ध चलने-फिरने में असमर्थ थे, जिस कारण वह आग से बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही जल कर दर्दनाक मौत हो गई।वही पास में लेटी मृतक की पत्नी जानकी देवी भी आग लगते ही उन्होंने अपना बिस्तर उठाकर बाहर की ओर भागकर जान बचाई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बल्दू बाल्मीकि की मौत हो चुकी थी। अन्य परिजन उस समय दूसरे घर में सो रहे थे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का आयोजकों ने भव्य स्वागत किया। बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज, नगला भोज़ में भौतिक विज्ञान एवं रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला (रसायन प्रयोगशाला) का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. रामगोपाल यादव मंच पर मौजूद रहे और छात्रों से किया संवाद। रामगोपाल यादव ने SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक दबाव की बात कही। बोले- लखनऊ से भाजपा के लोग तय कराकर भेज रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसका वोट काटना है, और यह काम जिला अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि SIR में किसी भी तरह की धांधली पर PDA प्रहरी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पैनी नजर रखेंगे। UGC मामले पर बोले यह कोर्ट के निर्णय का विषय है, इस पर कुछ नहीं कह सकते; जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई होगी। चेतावनी देते हुए कहा जरूरत पड़ी तो हम बूथ से लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। कार्यक्रम में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, स्कूल प्रबंधक ध्रुव यादव व बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता रहे मौजूद। *बाईट*- सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव
    2
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
औरैया पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का आयोजकों ने भव्य स्वागत किया।
बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज, नगला भोज़ में भौतिक विज्ञान एवं रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला (रसायन प्रयोगशाला) का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. रामगोपाल यादव मंच पर मौजूद रहे और छात्रों से किया संवाद।
रामगोपाल यादव ने SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक दबाव की बात कही।
बोले- लखनऊ से भाजपा के लोग तय कराकर भेज रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसका वोट काटना है, और यह काम जिला अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि SIR में किसी भी तरह की धांधली पर PDA प्रहरी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पैनी नजर रखेंगे।
UGC मामले पर बोले यह कोर्ट के निर्णय का विषय है, इस पर कुछ नहीं कह सकते; जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई होगी।
चेतावनी देते हुए कहा जरूरत पड़ी तो हम बूथ से लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे।
कार्यक्रम में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम,  जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, स्कूल प्रबंधक ध्रुव यादव व बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता रहे मौजूद।
*बाईट*-  सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया के अजीतमल में पहुँचे सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज, नगला भोज़ में भौतिक विज्ञान एवं रसायन प्रयोगशाला का विधिवत उद्घाटन किया। आयोजकों ने प्रोफेसर रामगोपाल का भव्य स्वागत किया। वहीं रामगोपाल यादव ने SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक दबाव की बात कही। बोले- लखनऊ से भाजपा के लोग तय कराकर भेज रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसका वोट काटना है, और यह काम जिला अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि SIR में किसी भी तरह की धांधली पर PDA प्रहरी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पैनी नजर रखेंगे। UGC मामले पर बोले यह कोर्ट के निर्णय का विषय है, इस पर कुछ नहीं कह सकते; जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई होगी। कार्यक्रम में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, स्कूल प्रबंधक ध्रुव यादव व बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता रहे मौजूद।
    2
    औरैया के अजीतमल में पहुँचे 
सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने
बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज, नगला भोज़ में भौतिक विज्ञान एवं रसायन प्रयोगशाला का विधिवत उद्घाटन किया।  आयोजकों ने प्रोफेसर रामगोपाल का भव्य स्वागत किया। वहीं 
रामगोपाल यादव ने SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक दबाव की बात कही।
बोले- लखनऊ से भाजपा के लोग तय कराकर भेज रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसका वोट काटना है, और यह काम जिला अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि SIR में किसी भी तरह की धांधली पर PDA प्रहरी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पैनी नजर रखेंगे।
UGC मामले पर बोले यह कोर्ट के निर्णय का विषय है, इस पर कुछ नहीं कह सकते; जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई होगी।
कार्यक्रम में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम,  जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, स्कूल प्रबंधक ध्रुव यादव व बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता रहे मौजूद।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया ब्रेकिंग जब सब सोते हैं, तब नहर खोदी जाती है… आखिर किसकी शह पर रात्रि में धड़ल्ले से खनन हो रहा है? सभी आदेशों और निर्देशों को ताक पर रखकर बेखौफ तरीके से चल रहा है खनन का खेल। सबसे बड़ा सवाल— प्रशासन आखिर मौन क्यों है? योगीराज में जहां खनन माफिया डर और सख्ती के कारण खनन बंद कर चुके हैं, वहीं औरैया जनपद में खनन माफिया इतने बेखौफ क्यों नजर आ रहे हैं? सूत्रों के अनुसार इस खनन माफिया ने अपनी पहुंच और रसूख के बल पर अन्य खनन माफियाओं का काम बंद करवा कर अपना एकछत्र राज कायम कर रखा है। चौंकाने वाली बात यह कि कई दिनों से नहर किनारे खनन जारी है, और संबंधित विभाग को कोई जानकारी नहीं? अब देखना यह है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन कार्रवाई करता है या फिर खनन माफिया का जलवा यूं ही कायम रहेगा? सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिबियापुर नहर का मामला
    3
    औरैया ब्रेकिंग
जब सब सोते हैं, तब नहर खोदी जाती है…
आखिर किसकी शह पर रात्रि में धड़ल्ले से खनन हो रहा है?
सभी आदेशों और निर्देशों को ताक पर रखकर बेखौफ तरीके से चल रहा है खनन का खेल।
सबसे बड़ा सवाल—
प्रशासन आखिर मौन क्यों है?
योगीराज में जहां खनन माफिया डर और सख्ती के कारण खनन बंद कर चुके हैं,
वहीं औरैया जनपद में खनन माफिया इतने बेखौफ क्यों नजर आ रहे हैं?
सूत्रों के अनुसार इस खनन माफिया ने अपनी पहुंच और रसूख के बल पर
अन्य खनन माफियाओं का काम बंद करवा कर
अपना एकछत्र राज कायम कर रखा है।
चौंकाने वाली बात यह कि
कई दिनों से नहर किनारे खनन जारी है,
और संबंधित विभाग को कोई जानकारी नहीं?
अब देखना यह है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद
जिला प्रशासन कार्रवाई करता है
या फिर खनन माफिया का जलवा यूं ही कायम रहेगा?
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिबियापुर नहर का मामला
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Solar Energy Company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर ने 7 फरवरी 1858 ग्राम मुहारी में बलिदान हुये 31 पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी, सतेन्द्र सेंगर ने अपने क्षेत्रीय पूर्वजों को बलिदान को याद करते कहा कि यह फरवरी का माह अत्यंत भयावह दुर्घनाओ को याद दिलाता है, क्या कुछ कहा सुनें पूरा बीडियो
    1
    मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर ने 7 फरवरी 1858 ग्राम मुहारी में बलिदान हुये 31 पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी, 
सतेन्द्र सेंगर ने अपने क्षेत्रीय पूर्वजों को बलिदान को याद करते कहा कि यह फरवरी का माह अत्यंत भयावह दुर्घनाओ को याद दिलाता है,  क्या कुछ कहा सुनें पूरा बीडियो
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रसूलाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार में शामिल आए कार सवार चार युवकों की कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बहराइच रोड, गोंडा निवासी राकेश कुमार ,राधेश कुमार कार चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया और अभिषेक कार से रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। वापस लौटते समय उनकी कार मक्का निवादा स्थित निचली रामगंगा नहर की पटरी पर पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से आनन-फानन में सभी कार सवारों को नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने राकेश कुमार श्रीवास्तव, राधेश कुमार श्रीवास्तव और चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच में जुट गई है।
    1
    रसूलाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार में शामिल आए कार सवार चार युवकों की कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बहराइच रोड, गोंडा निवासी राकेश कुमार ,राधेश कुमार कार चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया और अभिषेक  कार से रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। वापस लौटते समय उनकी कार मक्का निवादा स्थित निचली रामगंगा नहर की पटरी पर पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।
हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से आनन-फानन में सभी कार सवारों को नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने राकेश कुमार श्रीवास्तव, राधेश कुमार श्रीवास्तव और चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।
दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच में जुट गई है।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • औरैया पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का आयोजकों ने भव्य स्वागत किया। बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज, नगला भोज़ में भौतिक विज्ञान एवं रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला (रसायन प्रयोगशाला) का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. रामगोपाल यादव मंच पर मौजूद रहे और छात्रों से किया संवाद। कार्यक्रम में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, स्कूल प्रबंधक ध्रुव यादव व बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता रहे मौजूद।
    4
    औरैया पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का आयोजकों ने भव्य स्वागत किया।
बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज, नगला भोज़ में भौतिक विज्ञान एवं रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला (रसायन प्रयोगशाला) का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. रामगोपाल यादव मंच पर मौजूद रहे और छात्रों से किया संवाद।
कार्यक्रम में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम,  जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, स्कूल प्रबंधक ध्रुव यादव व बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता रहे मौजूद।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज नगला भोज़ में भौतिक विज्ञान एवं रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक दबाव की बात कही। बोले लखनऊ से भाजपा के लोग तय कराकर भेज रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसका वोट काटना है और यह काम जिला अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है।
    1
    सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज नगला भोज़ में भौतिक विज्ञान एवं रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक दबाव की बात कही। बोले लखनऊ से भाजपा के लोग तय कराकर भेज रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसका वोट काटना है और यह काम जिला अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से चारपाई पर सो रहे वृद्ध की जलकर हुई मौत हो गयी। वृद्ध की जलकर मौत होने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है। घटना तकरीबन रात्रि 1 बजे के करीब की बताई जा रही है, जानकारी पर पहुँची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
    4
    औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से चारपाई पर सो रहे वृद्ध की जलकर हुई मौत हो गयी। वृद्ध की जलकर मौत होने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है। घटना तकरीबन रात्रि 1 बजे के करीब की बताई जा रही है, जानकारी पर पहुँची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खबर सूत्रों -: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की इमामबारगाह में जुमे की नमाज के दौरान में हुआ बड़ा धमाका। धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर भी आ रही है, धमाका होनें के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दिया गया है।
    1
    खबर सूत्रों -: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की इमामबारगाह में जुमे की नमाज के दौरान  में हुआ बड़ा धमाका।
धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर भी आ रही है, धमाका होनें के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दिया गया है।
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.