logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पचधारी में फिर हुआ हादसा, नहाने के दौरान युवक की मौत, प्रतिबंध के बाद भी रोज लगती है भीड़ रायगढ़ । शहर के पचधारी डेम में रविवार दोपहर एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। डेम में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 25 वर्षीय युवक अजय सिदार की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इससे पहले भी इस जगह पर नहाने के दौरान हुई घटना में कई हादसे हो चुके है और निगम प्रशासन के अलावा पुलिस ने यहां पर नहाने का प्रतिबंध लगाया था लेकिन लोगों का जमाववाड़ा रुकने का नाम नहीं लेता। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार मृतक अजय सिदार रियापाली गांव का रहने वाला था और NTPC लारा में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने चार दोस्तों के साथ पचधारी डेम घूमने और नहाने पहुंचा था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों की मदद से शाम करीब साढ़े 6 बजे युवक का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि गोवर्धनपुर स्थित पचधारी डेम में हर साल डूबने की घटनाएं सामने आती रही हैं। लगातार हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा डेम के दोनों ओर नहाने पर प्रतिबंध संबंधी चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद लोग चेतावनियों को नजरअंदाज कर बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं, खासकर गर्मी के दिनों और रविवार को यहां मेले जैसा माहौल देखने को मिलता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करने पहुंचती जरूर है, लेकिन लोगों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर हुए इस हादसे ने प्रशासनिक इंतजामों और लोगों की सतर्कता दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

1 hr ago
user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
नरेश शर्मा जिला रायगढ़
रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
655dfe03-75d6-4091-907d-4e13b35acc0f

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बिलासपुर कलेक्ट्रेट में एसीबी का बड़ा एक्शन: 15 हजार की रिश्वत लेते लिपिक विजय पांडेय रंगे हाथ गिरफ्तार बिलासपुर। जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लिपिक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त न्यायालय जिला दंडाधिकारी कार्यालय में पदस्थ लिपिक विजय पांडेय ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगाए गए एक लाख रुपये के जुर्माने को कम कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार जैसे ही विजय पांडेय ने रिश्वत की रकम ली, मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। कार्रवाई के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसीबी अधिकारियों ने आरोपी लिपिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    बिलासपुर कलेक्ट्रेट में एसीबी का बड़ा एक्शन: 15 हजार की रिश्वत लेते लिपिक विजय पांडेय रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लिपिक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच देर तक चर्चा का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त न्यायालय जिला दंडाधिकारी कार्यालय में पदस्थ लिपिक विजय पांडेय ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगाए गए एक लाख रुपये के जुर्माने को कम कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार जैसे ही विजय पांडेय ने रिश्वत की रकम ली, मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। कार्रवाई के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
एसीबी अधिकारियों ने आरोपी लिपिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
    user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • दुनिया में शांति और आपसी भाईचारे की स्थापना कैसे हो सकती है? इस महत्वपूर्ण प्रश्न पर आधारित है कलयुग में सतयुग की शुरुआत का यह छठा भाग, जिसे Factful Debates YouTube चैनल पर देख सकते हैं।
    1
    दुनिया में शांति और आपसी भाईचारे की स्थापना कैसे हो सकती है? इस महत्वपूर्ण प्रश्न पर आधारित है कलयुग में सतयुग की शुरुआत का यह छठा भाग, जिसे Factful Debates YouTube चैनल पर देख सकते हैं।
    user_User5961
    User5961
    बरमकेला, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • *चंद्रपुर थाने का ASI 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार* *सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा ACB के ट्रैप में फंसे* *20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथों दबोचा* *आरोपी ASI पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था* *दूसरी किस्त के 20 हजार लेते समय ACB ने ट्रैप कर किया गिरफ्तार* *चंद्रपुर थाने का ASI 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार* *सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा ACB के ट्रैप में फंसे* *20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथों दबोचा* *आरोपी ASI पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था* *दूसरी किस्त के 20 हजार लेते समय ACB ने ट्रैप कर किया गिरफ्तार*
    1
    *चंद्रपुर थाने का ASI 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

*सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा ACB के ट्रैप में फंसे*

*20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथों दबोचा*

*आरोपी ASI पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था*

*दूसरी किस्त के 20 हजार लेते समय ACB ने ट्रैप कर किया गिरफ्तार*

    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    15 min ago
  • breakingnews : Police विभाग मे ACB का छापा || 20 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार सक्ती जिले में एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार. चंद्रपुर थाना में पदस्थ एएसआई मिश्रा पर ACB की बड़ी कार्रवाई. एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा. प्रार्थी शिव बरेठ निवासी बालपुर की शिकायत पर हुई कार्रवाई. शिकायत में कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत. कुल 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप. एएसआई पहले ही ले चुका था 20 हजार रुपये. आज दूसरी किस्त के 20 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार. ACB टीम ने चंद्रपुर थाना क्षेत्र में की ट्रैप कार्रवाई. गिरफ्तारी के बाद आरोपी एएसआई से पूछताछ जारी.
    1
    breakingnews : Police विभाग मे ACB का छापा || 20 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार
सक्ती जिले में एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार.
चंद्रपुर थाना में पदस्थ एएसआई मिश्रा पर ACB की बड़ी कार्रवाई.
एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा.
प्रार्थी शिव बरेठ निवासी बालपुर की शिकायत पर हुई कार्रवाई.
शिकायत में कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत.
कुल 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप.
एएसआई पहले ही ले चुका था 20 हजार रुपये.
आज दूसरी किस्त के 20 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार.
ACB टीम ने चंद्रपुर थाना क्षेत्र में की ट्रैप कार्रवाई.
गिरफ्तारी के बाद आरोपी एएसआई से पूछताछ जारी.
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    37 min ago
  • *दुकान में दिनदहाड़े चोरी करते पकड़ाया युवक, ऐसे निपटा मामला!* रायगढ़ जिले में एक दुकान में दिनदहाड़े सामान चोरी कर रहे युवक को व्यवसायी ने मौके पर ही पकड़ लिया और उस स्थिति से निपटने के लिए दुकानदार ने जो तरीका अपनाया उसका वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी में कैद हुआ यह वीडियो अब सार्वजनिक प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले से जुड़ा वायरल वीडियो धरमजयगढ़ नगर क्षेत्र के राजमहल गेट के पास स्थित एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहे युवक द्वारा बेखौफ होकर इस तरह का कृत्य किए जाने को लेकर स्थानीय लोग एक ओर हैरानी व्यक्त कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर चिंता भी व्यक्त कर रहे हैं।
    1
    *दुकान में दिनदहाड़े चोरी करते पकड़ाया युवक, ऐसे निपटा मामला!* 

रायगढ़ जिले में एक दुकान में दिनदहाड़े सामान चोरी कर रहे युवक को व्यवसायी ने मौके पर ही पकड़ लिया और उस स्थिति से निपटने के लिए दुकानदार ने जो तरीका अपनाया उसका वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी में कैद हुआ यह वीडियो अब सार्वजनिक प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले से जुड़ा वायरल वीडियो धरमजयगढ़ नगर क्षेत्र के राजमहल गेट के पास स्थित एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहे युवक द्वारा बेखौफ होकर इस तरह का कृत्य किए जाने को लेकर स्थानीय लोग एक ओर हैरानी व्यक्त कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर चिंता भी व्यक्त कर रहे हैं।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    3 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोहड़िया के पास एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है। इस जघन्य वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोहड़िया के पास एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है। इस जघन्य वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    Advertising agency करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • कोरबा में विधायक फूल सिंह राठिया ने शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भूमि पूजन किया है। इस पहल से जिले के छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधाएँ मिलने की उम्मीद है।
    1
    कोरबा में विधायक फूल सिंह राठिया ने शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भूमि पूजन किया है। इस पहल से जिले के छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधाएँ मिलने की उम्मीद है।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सैकड़ों पेड़ों के रहस्यमय ढंग से गायब होने पर बवाल मच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्धारित सीमा से अधिक वन भूमि पर काम हुआ और बेशकीमती पेड़ जड़ से उखाड़कर बिना रिकॉर्ड हटा दिए गए। वन विभाग के अधिकारियों के विरोधाभासी बयानों ने मामले को और उलझा दिया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सैकड़ों पेड़ों के रहस्यमय ढंग से गायब होने पर बवाल मच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्धारित सीमा से अधिक वन भूमि पर काम हुआ और बेशकीमती पेड़ जड़ से उखाड़कर बिना रिकॉर्ड हटा दिए गए। वन विभाग के अधिकारियों के विरोधाभासी बयानों ने मामले को और उलझा दिया है।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.