Shuru
Apke Nagar Ki App…
****शादी का झांसा देकर चार साल शोषण का आरोप, रोजा पुलिस ने वांछित युवक दबोचा*** शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर करीब चार वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में वांछित चल रहे 22 वर्षीय रोबिन पुत्र कमलेश, निवासी हथौड़ा बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती की तहरीर पर रोबिन समेत उसके माता-पिता व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 19 सितंबर को दोपहर 1:20 बजे लिटिल स्टेट कॉलोनी के पास से रोबिन को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रोजा थाने में पूर्व के मुकदमे भी दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम: थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सागर और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, थाना रोजा।
विवेक मिश्र
****शादी का झांसा देकर चार साल शोषण का आरोप, रोजा पुलिस ने वांछित युवक दबोचा*** शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर करीब चार वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में वांछित चल रहे 22 वर्षीय रोबिन पुत्र कमलेश, निवासी हथौड़ा बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती की तहरीर पर रोबिन समेत उसके माता-पिता व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 19 सितंबर को दोपहर 1:20 बजे लिटिल स्टेट कॉलोनी के पास से रोबिन को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रोजा थाने में पूर्व के मुकदमे भी दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम: थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सागर और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, थाना रोजा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खुटार में खेत से चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में पुलिस ने खेत से चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम नरौठा हंसराम निवासी रामकिशोर पुत्र रामभजन के खिलाफ मु0अ0सं0 341/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि खेत से फावड़ा, फ्लैन्च और लोहे का पाइप चोरी किया गया। पुलिस के मुताबिक वादी आरोपी को चोरी के सामान सहित पकड़कर थाने लाया, जहां उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के पूर्व मामले भी दर्ज बताए गए हैं।1
- ****270 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल और नकदी भी बरामद*** शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से 270 ग्राम अवैध अफीम, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 1,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 20 सितंबर को सुबह करीब 8:59 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीछे से अनुराग पुत्र यशपाल निवासी नूरपुर कजरी, थाना निगोही और आकाश पुत्र राजाराम निवासी तारीन जलालनगर, थाना सदर बाजार को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 502/26, धारा 8/18/29 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आकाश के विरुद्ध पूर्व में धारा 354 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमा भी दर्ज रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक भूपेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक लक्ष्मण चन्द, कांस्टेबल मनीष कुमार, अंकुर मलिक और मोनू कुमार शामिल रहे।1
- ***दिव्यांग अरविन्द को समाजसेवी रोहित गुप्ता ने उपलब्ध कराई बैसाखी**** शाहजहांपुर।ब्लॉक भावलखेड़ा निवासी व्यापारी एवं भाजपा नेता एवं समाजसेवी रोहित गुप्ता ने मानवीय पहल करते हुए दिव्यांग अरविन्द वर्मा की मदद के लिए उन्हें बैसाखी उपलब्ध कराई। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व रोहित गुप्ता किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात ग्राम पंचायत चोढेरा, रौसर कोठी निवासी दिव्यांग अरविन्द वर्मा से हुई। अरविन्द को चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही थी। इस पर रोहित गुप्ता ने उनसे बैसाखी लेने की बात कही, जिससे उन्हें चलने में सुविधा हो सके। आर्थिक असमर्थता के कारण अरविन्द बैसाखी लेने में असमर्थ थे। इस पर रोहित गुप्ता ने उन्हें जल्द बैसाखी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। अपने वादे को निभाते हुए उन्होंने आज अरविन्द वर्मा को बैसाखी उपलब्ध कराई। बैसाखी मिलने पर अरविन्द ने खुशी जताते हुए रोहित गुप्ता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व प्रधान पुत्र एवं समाजसेवी संजीव मिश्रा भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने समाजसेवी रोहित गुप्ता के इस कार्य की सराहना की।1
- भगवान परशुराम मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण भगवान परशुराम मंदिर, परशुरामपुरी, शाहजहांपुर के समेकित पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। भगवान परशुराम मंदिर के समेकित पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण परियोजना की कुल लागत 18.59 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके सापेक्ष कार्यदायी संस्था को वर्तमान में 13.705 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सत्संग भवन में फॉल सीलिंग एवं फायर संबंधी कार्य प्रगति पर पाया गया। वहीं सत्संग भवन की दीवारों पर स्टोन क्लैडिंग का कार्य भी कराया जा रहा था। जिलाधिकारी ने मुख्य मंदिर के आसपास रिटेनिंग वॉल एवं कॉलम निर्माण की प्रगति का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सत्संग भवन, अन्य निर्माणाधीन भवन तथा मुख्य मंदिर के आसपास चल रहे निर्माण कार्यों में दिन रात तेजी लाते हुए 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण कराया जाए, ताकि पूर्ण हो चुके कार्यों को आंशिक रूप से हैंडओवर किया जा सके। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। ---3
- लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई ब्रेकिंग न्यूज़ | पाली के रामलीला चौराहे पर हंगामा, युवक को दौड़ाकर महिलाओं ने पीटा—वीडियो वायरल लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई ब्रेकिंग न्यूज़ | पाली के रामलीला चौराहे पर हंगामा, युवक को दौड़ाकर महिलाओं ने पीटा—वीडियो वायरल पाली। हरदोई जनपद के पाली कस्बे के प्रमुख रामलीला चौराहे पर आज उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक को कई महिलाएं दौड़ाती हुई नजर आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक भागता दिखाई दे रहा है, जबकि कई महिलाएं उसके पीछे दौड़ती नजर आ रही हैं। बाद में महिलाओं ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान चौराहे पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं, हालांकि विवाद की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पाली थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक को पकड़कर थाने लाया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक युवक शराब के नशे में था। उसका मेडिकल चेकअप भी कराया जाएगा। वहीं, घटना ने पाली के प्रमुख रामलीला चौराहे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना चंद कदम की दूरी पर होने के बावजूद सार्वजनिक चौराहे पर इस तरह हंगामे और मारपीट की स्थिति कैसे बनी, यह भी चर्चा का विषय है। अब देखना होगा कि पाली पुलिस की जांच में विवाद की असली वजह क्या सामने आती है और मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।1
- लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीछे से 270 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीछे से 270 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को 270 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सदर बाजार पुलिस टीम ने 20 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8:59 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीछे से अनुराग पुत्र यशपाल (21) निवासी ग्राम नूरपुर कजरी, थाना निगोही और आकाश पुत्र राजाराम (24) निवासी तारीन जलालनगर, थाना सदर बाजार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आकाश का पूर्व में भी एक मामला सदर बाजार थाने में दर्ज रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक भूपेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक लक्ष्मण चन्द, कांस्टेबल मनीष कुमार, अंकुर मलिक और मोनू कुमार शामिल रहे।1
- लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीछे 270 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 270 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर टीम ने लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीछे सुबह करीब 8:59 बजे अनुराग पुत्र यशपाल निवासी नूरपुर कजरी, थाना निगोही और आकाश पुत्र राजाराम निवासी तारीन जलालनगर को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 270 ग्राम अफीम, एक Hero Xtreme मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 1000 रुपये नकद बरामद हुए। मामले में थाना सदर बाजार में मुकदमा संख्या 502/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/29 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।1
- ***भैंस चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद हुए थे फरार*** शाहजहांपुर। तिलहर थाना पुलिस ने राईखेड़ा गांव से तीन भैंस चोरी के मामले में प्रकाश में आए दो आरोपियों अतुल उर्फ आनंद (22) और अमित गुप्ता (23) को बंथरा रेलवे ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बाइक, एंड्रॉयड मोबाइल और 8 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी की गई भैंसें उनके अन्य साथियों राजकमल उर्फ टाइगर और नन्हे मिश्रा उर्फ पंडित ने उन्हें दी थीं। भैंसों को आगे ले जाने के बाद उन्हें क्रमशः 15 हजार और 13 हजार रुपये दिए गए थे। चोरी की भैंसों को ले जाते समय वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी अपने घरों से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।1
- Shahjahanpur: थाना रोजा पुलिस को बड़ी सफलता, नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार शाहजहाँपुर - थाना रोजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई* एसपी शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त *अतुल (23 वर्ष) पुत्र सर्वेश, निवासी आईटीआई कॉलोनी, रोजा* को गिरफ्तार किया है। *घटना का विवरण:* दिनांक 27.07.2026 की घटना के संबंध में 31.07.2026 को तहरीर के आधार पर थाना रोजा पर मु0अ0सं0 348/26 धारा BNS व SC/ST Act में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पीड़िता को पुलिस ने 27.08.2026 को सकुशल बरामद कर लिया था। *गिरफ्तारी:* आज दिनांक 20.09.2026 को ग्राम बल्लिया के निकट पैतापुर रोड पुलिया के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *पुलिस टीम:* थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उ0नि0 प्रदीप कुमार, हे0का0 आशाराम, का0 कपिल कुमार। #Shahjahanpur1