Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अंजना सिंह और अभिनेता खेसारी लाल यादव से जुड़े अश्लील तस्वीर व धमकी मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। इसी बीच, शनिवार सुबह शिकायतकर्ता अभिनेत्री अंजना सिंह अपना बयान दर्ज कराने के लिए इंदिरा नगर थाने पहुंचीं।
ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
लखनऊ में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अंजना सिंह और अभिनेता खेसारी लाल यादव से जुड़े अश्लील तस्वीर व धमकी मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। इसी बीच, शनिवार सुबह शिकायतकर्ता अभिनेत्री अंजना सिंह अपना बयान दर्ज कराने के लिए इंदिरा नगर थाने पहुंचीं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के खिलाफ पैलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस सिलसिले में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे थे। उनकी बात सुनने के बजाय सुरक्षा बलों ने उन पर अंधाधुंध बल प्रयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान सुरक्षा बलों ने आंसू गैस और घातक हथियारों के साथ-साथ घातक पैलेट गन का भी इस्तेमाल किया। ऐसे घातक हथियारों के प्रयोग को लेकर राहुल ने सवाल उठाए हैं।1
- आगर के बड़ोद स्थित सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शासन की गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा योजना के तहत करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य अनिल दामके के निर्देशन में संपन्न हुआ। गतिविधि प्रभारी उमाकांत शर्मा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में अनुभवी शिक्षकों श्याम विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र गौड़, राजेंद्र रक्षा और भास्कर बैरागी ने विद्यार्थियों को करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। मार्गदर्शन के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके विषयों के अनुसार भविष्य की संभावनाओं, विभिन्न रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के अवसरों की जानकारी दी। इसके साथ ही विभिन्न कक्षाओं के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में बताया गया और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए कठिन परिश्रम, अनुशासन व पुरुषार्थ से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अनीता खेड़े, हितेश शर्मा, विनोद घावरी, नंदलाल परमार, संजय शर्मा, रानू जायसवाल, मधुसूदन शर्मा एवं देवेंद्र सिंह सोलंकी सहित विद्यालय का शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।3
- रतलाम में जडवासा से बांगरोद होकर खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से गुजरने वाले भक्तों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी के बीच अपना सफर तय करना पड़ रहा है।1
- मंदसौर में क्यामपुर से कुरावन जाते समय एक बाइक सवार की नजर अपनी बाइक की हेडलाइट के नीचे पड़ी, जहाँ एक सांप छिपा हुआ नजर आया। बाइक के अंदर सांप को देखते ही बाइक सवार के हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद उसने तुरंत बाइक से नीचे उतरकर सांप को बाहर निकाला।1
- नए ट्रस्ट के गठन की मांग को लेकर पूर्व पक्षकार महंत बाबा धर्मदास का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने नए ट्रस्ट के गठन की मांग के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।1
- राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की अरनोद पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा यह आरोपी भावगढ़ का रहने वाला मेहमूद खान है, जिसे 12 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है।1