जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी चित्रकूट की अध्यक्षता में दिनांक 09.03.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद चित्रकूट के चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी चित्रकूट द्वारा अवगत कराया कि जनपद चित्रकूट में धारा 7 (भूचित्र पुनरीक्षण) के अंतर्गत 05 ग्रामों में से 03 ग्रामों में कार्य किया जा रहा है, 02 ग्रामों में जनविरोध के कारण कार्य बाधित है। धारा 8 (पड़ताल के स्तर) पर 02 ग्रामों में पड़ताल का कार्य चल रहा है। धारा 9 के अन्तर्गत्त कुल 05 ग्रामों में सहायक चकबन्दी अधिकारीगण द्वारा विनिमय अनुपात का निर्धारण किया जा रहा है। 01 ग्राम गढ़वारा पर० व तह० राजापुर में जनविरोध के कारण कार्य बाधित है। धारा 20 के अन्तर्गत 06 ग्रामों में से 03 ग्रामों में चक सृजन का कार्य प्रारम्भ है. 03 ग्रामों में जनविरोध के कारण कार्य बाधित है। धारा 24 के अन्तर्गत ग्राम डुडौली, तेरा बुजुर्ग व सिकरीसालिस का माह अप्रैल से जुलाई तक चक सीमांकन कराया जाना प्रस्तावित है। धारा 52 में लक्षित ग्राम खरौंध ऐचवारा, मिर्जापुर, लठागुठऊपुर तथा महरुछ के अंतिम अभिलेखों के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही के कारण अप्रसन्नता व्यक्त की गई तथा प्रत्येक दशा में दिनांक 15.03.2026 तक अंतिम अभिलेखपूर्ण व भूचित्र पूर्ण कर धारा 52 का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निदेश दिये गये, अन्यथा की स्थिति में सहायक चकबन्दी अधिकारी को दण्डात्मक कार्यवाही की नोटिस जारी की जाए। ग्राम खरौध पर० व तह० मानिकपुर की सार्वजनिक मद की भूमि. जो कृषकों के नाम तहसील स्तर से आवंटित थी, जिसका सत्यापन सन् 1359 फ0 की खतौनी से कराते हुये चकबन्दी अधिकारी मानिकपुर द्वारा बीहड के खाते की 41.356 हे०, बाग के खाते की 1.680 हे0, नदी के खाते की 0.254 हे०, पहाड़ के खाते की 6.725 हे0 कुल रकबा 51.948हे0 (लगभग 297 बीघा) को कृषकों के नाम से खारिज करके पुनः ग्राम सभा के खाते में दर्ज कर दिया गया। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अरुण कुमार, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी श्री मनोहर लाल वर्धन, चकबंदी अधिकारी श्री संजय शुक्ला, श्री शरद चंद्र यादव, श्री शैलेन्द्र द्विवेदी तथा समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारीगण तथा समस्त चकबन्दीकर्ता व चकबन्दी लेखपाल उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी चित्रकूट की अध्यक्षता में दिनांक 09.03.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद चित्रकूट के चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी चित्रकूट द्वारा अवगत कराया कि जनपद चित्रकूट में धारा 7 (भूचित्र पुनरीक्षण) के अंतर्गत 05 ग्रामों में से 03 ग्रामों में कार्य किया जा रहा है, 02 ग्रामों में जनविरोध के कारण कार्य बाधित है। धारा 8 (पड़ताल के स्तर) पर 02 ग्रामों में पड़ताल का कार्य चल रहा है। धारा 9 के अन्तर्गत्त कुल 05 ग्रामों में सहायक चकबन्दी अधिकारीगण द्वारा विनिमय अनुपात का निर्धारण किया जा रहा है। 01 ग्राम गढ़वारा पर० व तह० राजापुर में जनविरोध के कारण कार्य बाधित है। धारा 20 के अन्तर्गत 06 ग्रामों में से 03 ग्रामों में चक सृजन का कार्य प्रारम्भ है. 03 ग्रामों में जनविरोध के कारण कार्य बाधित है। धारा 24 के अन्तर्गत ग्राम डुडौली, तेरा बुजुर्ग व सिकरीसालिस का माह अप्रैल से जुलाई तक चक सीमांकन कराया जाना प्रस्तावित है। धारा 52 में लक्षित ग्राम खरौंध ऐचवारा, मिर्जापुर, लठागुठऊपुर तथा महरुछ के अंतिम
अभिलेखों के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही के कारण अप्रसन्नता व्यक्त की गई तथा प्रत्येक दशा में दिनांक 15.03.2026 तक अंतिम अभिलेखपूर्ण व भूचित्र पूर्ण कर धारा 52 का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निदेश दिये गये, अन्यथा की स्थिति में सहायक चकबन्दी अधिकारी को दण्डात्मक कार्यवाही की नोटिस जारी की जाए। ग्राम खरौध पर० व तह० मानिकपुर की सार्वजनिक मद की भूमि. जो कृषकों के नाम तहसील स्तर से आवंटित थी, जिसका सत्यापन सन् 1359 फ0 की खतौनी से कराते हुये चकबन्दी अधिकारी मानिकपुर द्वारा बीहड के खाते की 41.356 हे०, बाग के खाते की 1.680 हे0, नदी के खाते की 0.254 हे०, पहाड़ के खाते की 6.725 हे0 कुल रकबा 51.948हे0 (लगभग 297 बीघा) को कृषकों के नाम से खारिज करके पुनः ग्राम सभा के खाते में दर्ज कर दिया गया। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अरुण कुमार, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी श्री मनोहर लाल वर्धन, चकबंदी अधिकारी श्री संजय शुक्ला, श्री शरद चंद्र यादव, श्री शैलेन्द्र द्विवेदी तथा समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारीगण तथा समस्त चकबन्दीकर्ता व चकबन्दी लेखपाल उपस्थित रहे।
- चित्रकूट:- थाना भरतकूप अंतर्गत मड़फा के जंगल में पेड़ से लटका व्यक्ति का शव बरामद, मामले में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की वीडियो बाइट।1
- ईरान जंग से थाईलैंड में लिफ्ट के इस्तेमाल पर रोक: कर्मचारी ऑफिस में सूट-टाई भी नहीं पहन सकेंगे; पाकिस्तान में मंत्रियों की विदेश यात्राओं पर पाबंदी ।1
- होली के समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से लोगों को शान्ति सुरक्षा बनाए रखने व अभद्रता पर रोंक लगाए जाने क संदेश दे रहे थे वहीं बैठे संसद रवि किशन मुंडी हिलाकर आंखें लप लाप रहे थे संसद के आंखें लपलपाने क कारण क्या था यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा1
- Post by Abhay TV News1
- विषय लगभग काफी समय से खराब है हेड पंप जो कि सूचना दिया है कहा जाता है की मजदूरी नहीं देती सरकार मेरा निवेदन है सरकार से जल्द से जल्द ठीक करवाने की कृपा करें आपकी महान दया होगी महोदय जी परिजनों को भारी समस्या हो रही है जल से नि,ग्राम भरकोरा जिला चित्रकूट 97248676021
- चित्रकूट ब्रेकिंग, राजापुर तहसील क्षेत्र सुरसेन चौराहा के पास बिना रजिस्ट्रेशन से धड़ल्ले चल रहे हैं फर्जी अस्पताल, स्वस्थ विभाग सह चल रहे हैं1
- #चित्रकूट चोर पकड़ जाने के बाद भी चोरी का पूरा सामान न बरामद होने से क्षुब्ध पीड़ित व्यक्ति ने एसपी को दिया प्रार्थना पत्र ,मामला राजापुर थाना अंतर्गत पराको गांव का1
- चित्रकूट:- अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मंगलवार की परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री सत्यपाल सिंह द्वारा पुलिस लाइन में मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य के लाभ के लिए परेड से दौड़ लगवायी गयी तथा व्यायाम कराये गये। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों की ड्रिल का निरीक्षण किया बाद निरीक्षण बारी - बारी ड्रिल करवाकर ड्रिल को देखा गया साथ ही आर0टी0सी0 कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण में अनुशासन बनाए रखने हेतु बताया गया तथा प्रभारी आरआई एवं प्रभारी आरटीसी को आवश्यक आदेश निर्देश दिए। तत्पश्चात पुलिस लाइन का भ्रमण कर क्वार्टर गार्द,परिवहन शाखा,बैरिक,सीपीसी कैन्टीन,पुलिस मेस,स्टोर रूम का निरीक्षण कर जल्द से जल्द कमियों में सुधार हेतु बताया गया।1