Shuru
Apke Nagar Ki App…
पश्चिमी चंपारण का लाल कारगिल में शहीद !अग्निवीर मनीष कुमारः देश के लिए सर्वोच्च बलिदान पश्चिमी चंपारण का लाल कारगिल में शहीद !अग्निवीर मनीष कुमारः देश के लिए सर्वोच्च बलिदान
M.A.P NETWORK
पश्चिमी चंपारण का लाल कारगिल में शहीद !अग्निवीर मनीष कुमारः देश के लिए सर्वोच्च बलिदान पश्चिमी चंपारण का लाल कारगिल में शहीद !अग्निवीर मनीष कुमारः देश के लिए सर्वोच्च बलिदान
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए आवाज उठाने पर मिला जेल!1
- चनपटिया से विधायक का चुनाव लड़ते समय मनीष कश्यप ने कहा था कि आपलोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए मुझे वोट कीजिए लेकिन जनता ने विश्वास नहीं किया आज मनीष कश्यप 50 लाख रुपए का फोर वीलर खरीदे है|1
- बिहार में मौसम का यू-टर्न! 50 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी; कई जिलों में बारिश का अलर्ट1
- राधा राधा राधा नाम जप जरूरी है गायक डी आनंद1
- बेतिया शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया तथा स्कूटी को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मिली जानकारी के अनुसार छावनी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रहे दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया निवासी चंद्रदेव शाह के 32 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं इस हादसे में घायल महिलाओं की पहचान अस्मिता देवी (40) और उनकी पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज गति में था। टक्कर के बाद स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गई और चालक उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने ट्रक को घेर लिया। इस दौरान चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना के बाद मुख्य सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक के नीचे फंसी स्कूटी को बाहर निकाला और ट्रक को जब्त कर थाने ले गई। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया गया। इधर, इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की भयावह तस्वीरें कैद हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि ट्रक की चपेट में आने के बावजूद एक महिला घायल अवस्था में ट्रक के नीचे से बाहर निकलती हुई दिखाई देती है। यह दृश्य लोगों को हैरान कर देने वाला है और मानो कहावत को सच साबित करता है— “जाको राखे साईंया, मार सके ना कोई।” पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी पर नानोसती में 24 कुंडीय महायज्ञ मझौलिया। पूजनीय भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ नानोसती में 24 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार से जुड़े सत्संगी भाई-बहनों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के देवेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने 24 यज्ञ कुंडों की खरीद कर उन्हें गायत्री शक्ति पीठ नानोसती को दान स्वरूप समर्पित किया। दान किए गए कुंडों का उद्घाटन करते हुए महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप किया। साथ ही उपस्थित लोगों को गायत्री मंत्र की दीक्षा और विभिन्न संस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जीवन की बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। महायज्ञ के सफल संचालन में गायत्री परिवार के यज्ञाचार्य रामलखन सिंह यादव, कार्यालय के पूर्व प्राचार्य राजेश्वर प्रसाद यादव, परमानंद प्रसाद, विनीत कुमार, आलोक कुमार, सतीश कुमार, बाबुनंद यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, जय नारायण प्रसाद, जीउत यादव, अवधेश प्रसाद चौरसिया, चंद्रिका साह सहित कई सदस्यों की उल्लेखनीय भूमिका रही।1
- हमेशा की तरह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक और मौत हुई है इसका जिम्मेदार कौन है यह जानने की कौन करेगा कोशिश ?? आपको बता दें की बेतिया के अधिकारियो की लापरवाही रविवार को एक और बड़ी दुर्घटना की वजह बनी हालाँकि दुर्घटना के कई कारण हो सकते है पर अधिकारियो की लापरवाही एक बड़ा कारण है। आपको बता दें की शायद बेतिया एकलौता शहर है जहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोकल वाहनो के लिये सर्विस लेन नहीं है। ऐसा नहीं है की राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी ने सर्विस लेन नहीं बनाया था परन्तु सर्विस लेन का कुछ लोहा बड़े व्यापारियों ने हटवा दिया और कुछ अधिकारियो ने। और जहाँ बचा है वहाँ नगर निगम ठेला, दुकाने लगवा कर रोजगार सृजन कर रहा है। और अगर इसके बाद भी कुछ जगह बच जाती है वो जगह नगर निगम ने बड़े व्यापारियों को पार्किंग के लिये अघोषित रूप से दें दी है। अब मज़बूरी मे मोटर बाईक और स्कूटी जैसे छोटे वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते हैं और अक्सर बड़े वाहनों के चपेट में आ जाते हैं। ऐसा ही हुआ रविवार की शाम जहां गैस सिलेंडर से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई बाइकों को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही बाइकों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद सड़क किनारे दो बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिलीं, जबकि एक स्कूटी ट्रक के नीचे फंसी हुई थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ट्रक को रोक लिया। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।1
- कल का और मोटर का पूरा सेट उपलब्ध है मेरे पास!Hardware1