logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुढ़नी में देर रात चोरी का प्रयास विफल:घर में घुसा युवक को ग्रामीण ने पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरा हरदास गांव में गुरुवार की रात चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव की निवासी प्रीति कुमारी के घर में एक युवक चोरी की नीयत से घुस गया। घटना 29 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि आरोपी ने घर के किचन का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसी दौरान घर के लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अविनाश कुमार, पिता रामजीवन मांझी, निवासी बंगरा हरदास बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इलाके में इस तरह की संदिग्ध घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उस समय किसी की पहचान नहीं हो पाई थी। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने इस संबंध में कुढ़नी थाना में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

7 hrs ago
user_Hariom kashyap
Hariom kashyap
कुरहनी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
7 hrs ago
801f2814-c2c9-41f0-a049-b6e771c8b4a3

कुढ़नी में देर रात चोरी का प्रयास विफल:घर में घुसा युवक को ग्रामीण ने पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरा हरदास गांव में गुरुवार की रात चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव की निवासी प्रीति कुमारी के घर में एक युवक चोरी की नीयत से घुस गया। घटना 29 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे की बताई

2f08ba6b-118b-4662-bdb7-fc62245e0bf9

जा रही है। बताया गया कि आरोपी ने घर के किचन का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसी दौरान घर के लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अविनाश कुमार, पिता रामजीवन मांझी, निवासी बंगरा हरदास बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इलाके में इस तरह की संदिग्ध घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उस समय किसी

की पहचान नहीं हो पाई थी। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने इस संबंध में कुढ़नी थाना में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

  • user_RAHUL KUMAR GAUTAM
    RAHUL KUMAR GAUTAM
    कुरहनी, मुजफ्फरपुर, बिहार
    good bhi jee
    3 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र में साली की शादी से पहले जीजा की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। हाई स्कूल के पास 28 वर्षीय संजीत कुमार का शव मिला। वह जैतपुर के बासुदेवा वार्ड-12 का निवासी और पेशे से कारपेंटर था। संजीत दो दिन पहले ही पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ ससुराल चांदपुरा आया था। गुरुवार को पूजा-मटकोर और शुक्रवार को शादी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई। घटना के बाद ससुर लगनदेव ठाकुर शव लेकर बासुदेवा पहुंचे, जहां आक्रोशित परिजनों ने उन्हें बंधक बना लिया और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या, दुर्घटना समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जनप्रतिनिधियों ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    2
    मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र में साली की शादी से पहले जीजा की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। हाई स्कूल के पास 28 वर्षीय संजीत कुमार का शव मिला। वह जैतपुर के बासुदेवा वार्ड-12 का निवासी और पेशे से कारपेंटर था।
संजीत दो दिन पहले ही पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ ससुराल चांदपुरा आया था। गुरुवार को पूजा-मटकोर और शुक्रवार को शादी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई।
घटना के बाद ससुर लगनदेव ठाकुर शव लेकर बासुदेवा पहुंचे, जहां आक्रोशित परिजनों ने उन्हें बंधक बना लिया और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या, दुर्घटना समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जनप्रतिनिधियों ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    user_Hariom kashyap
    Hariom kashyap
    कुरहनी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Narendra Kumar
    1
    Post by Narendra Kumar
    user_Narendra Kumar
    Narendra Kumar
    कुरहनी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • तुर्की थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरिया गांव में आंगनबाड़ी चोरी के समान के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार वहीं बुधवार करीब 2:00 बजे सीडीपीओ पश्चिमी तू अनिमेश चंद्रा ज्ञानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
    1
    तुर्की थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरिया गांव में आंगनबाड़ी चोरी के समान के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार वहीं बुधवार करीब 2:00 बजे सीडीपीओ पश्चिमी तू अनिमेश चंद्रा ज्ञानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
    user_Gautam Kumar
    Gautam Kumar
    News report in Muzaffarpur Bihar Kurhani, Muzaffarpur•
    23 hrs ago
  • जैतपुर में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी ​जैतपुर: 30 अप्रैल, 2026 को जैतपुर थाना क्षेत्र में एक 25-26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ​घटना का विवरण ​पुलिस के अनुसार, जैतपुर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली थी कि एक युवक की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है। ​पुलिस की कार्रवाई ​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने निम्नलिखित कदम उठाए हैं: ​घटनास्थल का निरीक्षण: वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्वयं घटनास्थल का मुआयना किया। ​FSL टीम की मदद: साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया है। ​पोस्टमार्टम: मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ​जांच जारी ​पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
    1
    जैतपुर में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
​जैतपुर: 30 अप्रैल, 2026 को जैतपुर थाना क्षेत्र में एक 25-26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
​घटना का विवरण
​पुलिस के अनुसार, जैतपुर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली थी कि एक युवक की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है।
​पुलिस की कार्रवाई
​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने निम्नलिखित कदम उठाए हैं:
​घटनास्थल का निरीक्षण: वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्वयं घटनास्थल का मुआयना किया।
​FSL टीम की मदद: साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया है।
​पोस्टमार्टम: मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
​जांच जारी
​पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
    user_RAHUL KUMAR TNP NEWS BIHAR JHARKHAND
    RAHUL KUMAR TNP NEWS BIHAR JHARKHAND
    मुशहरी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • UGC कोई साधारण फैसला नहीं… ये एक सोचा-समझा राजनीतिक दांव था! UGC को लेकर जो दिख रहा है, क्या वही सच है? या इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति काम कर रही है—जहां अलग-अलग वर्गों को साधकर चुनावी खेल खेला जा रहा है? इस पोस्ट में उसी दांव को पर्दाफाश निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — यहां सच बिकता नहीं, सीधा दिखता है। #UGC #UGCAct #BJP #BharatiyaJanataParty #WestBengalElection #BengalPolitics #ElectionStrategy #OBC #SC #ST #GeneralCategory #Muslim #IndianPolitics #PoliticalStrategy #GroundReality #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur
    1
    UGC कोई साधारण फैसला नहीं… ये एक सोचा-समझा राजनीतिक दांव था!
UGC को लेकर जो दिख रहा है, क्या वही सच है?
या इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति काम कर रही है—जहां अलग-अलग वर्गों को साधकर चुनावी खेल खेला जा रहा है?
इस पोस्ट में उसी दांव को पर्दाफाश
निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — यहां सच बिकता नहीं, सीधा दिखता है। #UGC #UGCAct #BJP #BharatiyaJanataParty #WestBengalElection #BengalPolitics #ElectionStrategy #OBC #SC #ST #GeneralCategory #Muslim #IndianPolitics #PoliticalStrategy #GroundReality #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur
    user_Ankesh Thakur
    Ankesh Thakur
    News Anchor Chehra Kalan, Vaishali•
    8 hrs ago
  • 📢 मानवता की मिसाल – सेवा ही संगठन का धर्म अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा वैशाली जिला के प्रखंड पातेपुर में दिव्यांग एवं वृद्धजनों के लिए सराहनीय पहल की गई। इस दौरान जरूरतमंद दिव्यांग भाइयों को तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन (ट्राइसाइकिल) तथा दैनिक जीवन को सुगम बनाने हेतु आवश्यक सामग्री प्रदान की गई इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बिहार अमरजीत कुमार यादव, प्रदेश महासचिव रंजय कुमार राय, जिला प्रभारी वैशाली महेश साह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। 🙏 स्थानीय ग्रामीणों ने संगठन के इस कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। 👉 हमारा संकल्प – हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना #HumanRights #SocialWork #Vaishali #Bihar #SevaHiSangathan #HelpingHands #bihar #BiharPolice #vaishali #mahua #patepur
    1
    📢 मानवता की मिसाल – सेवा ही संगठन का धर्म 
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा वैशाली जिला के प्रखंड पातेपुर में दिव्यांग एवं वृद्धजनों के लिए सराहनीय पहल की गई। इस दौरान जरूरतमंद दिव्यांग भाइयों को तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन (ट्राइसाइकिल) तथा दैनिक जीवन को सुगम बनाने हेतु आवश्यक सामग्री प्रदान की गई इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बिहार अमरजीत कुमार यादव, प्रदेश महासचिव रंजय कुमार राय, जिला प्रभारी वैशाली महेश साह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।
🙏 स्थानीय ग्रामीणों ने संगठन के इस कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। 
👉 हमारा संकल्प – हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना
#HumanRights #SocialWork #Vaishali #Bihar #SevaHiSangathan #HelpingHands #bihar #BiharPolice #vaishali #mahua #patepur
    user_INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS AMARJEET KUMAR YADAV
    INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS AMARJEET KUMAR YADAV
    Voice of people चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    1 day ago
  • पूरी खबर: मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्णपुर दक्षिणी पंचायत के एक गांव से नौ साल पहले अपहृत बताई गई एक महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने महिला को बुधवार को उसके घर से ही बरामद किया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपहरण की घटना से इनकार कर दिया और न्यायालय में अपने दूसरे पति के साथ रहने की इच्छा जताई। महिला की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। आपसी मतभेद के चलते वह प्रेम प्रसंग में फंसकर वर्ष 2017 में दूसरी शादी कर अरुणाचल प्रदेश चली गई थी और वहीं रहने लगी थी। इस बीच उसके भाई ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। न्यायालय के आदेश पर अनुसंधानकर्ता सह सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडे ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया। बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी पर लगातार दबाव बनाया गया, जिसके बाद आरोपी महिला को अरुणाचल प्रदेश से लेकर घर पहुंचा। पुलिस को महिला की भनक लगते ही उसे अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसने अपना बयान दर्ज कराया। यह मामला स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा में है, क्योंकि महिला ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने दूसरे पति के साथ ही रहना चाहती है।
    1
    पूरी खबर:
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्णपुर दक्षिणी पंचायत के एक गांव से नौ साल पहले अपहृत बताई गई एक महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस ने महिला को बुधवार को उसके घर से ही बरामद किया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपहरण की घटना से इनकार कर दिया और न्यायालय में अपने दूसरे पति के साथ रहने की इच्छा जताई।
महिला की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। आपसी मतभेद के चलते वह प्रेम प्रसंग में फंसकर वर्ष 2017 में दूसरी शादी कर अरुणाचल प्रदेश चली गई थी और वहीं रहने लगी थी। इस बीच उसके भाई ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
न्यायालय के आदेश पर अनुसंधानकर्ता सह सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडे ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया।
बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी पर लगातार दबाव बनाया गया, जिसके बाद आरोपी महिला को अरुणाचल प्रदेश से लेकर घर पहुंचा। पुलिस को महिला की भनक लगते ही उसे अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसने अपना बयान दर्ज कराया।
यह मामला स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा में है, क्योंकि महिला ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने दूसरे पति के साथ ही रहना चाहती है।
    user_Vikash Kumar
    Vikash Kumar
    Local News Reporter बोचहा, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    34 min ago
  • मुजफ्फरपुर में सरकारी स्कूल के बच्चों से बेंच और डेस्क को ढुलवाने का वीडियो वायरल हुआ है....इस वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि स्कूल के बाहर में एक जुगाड... खड़ी स्कूल के रैंप पर खड़ी है और इसके बाहर में दर्जनों स्कूली बच्चे स्कूल ड्रेस में बेंच डेस्क को जुगाड गाड़ी से उतार रहे है.....सभी बच्चे स्कूल ड्रेस में है और जुगाड गाड़ी के ऊपर चढ़े हुए हैं और उसके ऊपर से बेंच डेस्क उतार रहे...... वायरल वीडियो जिले के कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र इलाके के उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनवर्षा का है......वही इस वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है इस मामले की जांच....कर आगे करवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं....स्कूली बच्चों के साथ में हो रही इस शर्मनाक वाकया के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की.... साख को एक बार फिर से कटघरे में खड़ा कर दिया है। वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में जिला शिक्षा पदाअधिकारी अरविंद सिन्हा ने कहा है कि वीडियो हमारे संज्ञान में आया है....हमलोग इसकी जांच कर रहे हैं, पता कर रहे है कि वीडियो कब का है।इस वीडियो की सत्यता पाए जाने पर हम इस स्कूल से संबंधित एचएम पर कार्रवाई भी करेंगे.....इस दौरान में उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल में बच्चों के.... द्वारा किसी तरह के श्रम का कार्य नहीं कराना है ये एक गंभीर मामला है.....इसको लेकर के विभाग भी पूर्व में शख्त निर्देश दे चुका है। *बाइट अरविंद कुमार सिन्हा जिला शिक्षा पदाधिकारी मुजफ्फरपुर*
    2
    मुजफ्फरपुर में सरकारी स्कूल के बच्चों से बेंच और डेस्क को ढुलवाने का वीडियो वायरल हुआ है....इस वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि स्कूल के बाहर में एक जुगाड... खड़ी स्कूल के रैंप पर खड़ी है और इसके बाहर में दर्जनों स्कूली बच्चे स्कूल ड्रेस में बेंच डेस्क को जुगाड गाड़ी से उतार रहे है.....सभी बच्चे स्कूल ड्रेस में है और जुगाड गाड़ी के ऊपर चढ़े हुए हैं और उसके ऊपर से बेंच डेस्क उतार रहे...... वायरल वीडियो जिले के कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र इलाके के उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनवर्षा का है......वही इस वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है इस मामले की जांच....कर आगे करवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं....स्कूली बच्चों के साथ में हो रही इस शर्मनाक वाकया के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की.... साख को एक बार फिर से कटघरे में खड़ा कर दिया है।
वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में जिला शिक्षा पदाअधिकारी अरविंद सिन्हा ने कहा है कि वीडियो हमारे संज्ञान में आया है....हमलोग इसकी जांच कर रहे हैं, पता कर रहे है कि वीडियो कब का है।इस वीडियो की सत्यता पाए जाने पर हम इस स्कूल से संबंधित एचएम पर कार्रवाई भी करेंगे.....इस दौरान में उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल में बच्चों के.... द्वारा किसी तरह के श्रम का कार्य नहीं कराना है ये एक गंभीर मामला है.....इसको लेकर के विभाग भी पूर्व में शख्त निर्देश दे चुका है।
*बाइट अरविंद कुमार सिन्हा जिला शिक्षा पदाधिकारी मुजफ्फरपुर*
    user_Hariom kashyap
    Hariom kashyap
    कुरहनी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.