logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाराणसी: 88 किलो गांजे के साथ बुलंदशहर का तस्कर गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार (15 अप्रैल 2026) को थाना लालपुर-पाण्डेयपुर और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने पहड़िया मण्डी गेट नंबर-01 के पास से एक बोलेरो सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 88 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो गाड़ी में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप बिक्री के लिए लाई गई है। सूचना पुष्ट होते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पहड़िया मण्डी के पास घेराबंदी की। मौके से अभियुक्त कपिलदेव सिंह (निवासी: बुलन्दशहर, हाल पता: नेहरू विहार, दिल्ली) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 56 पैकेटों में भरा कुल 88 किलो गांजा बरामद हुआ।शातिर है तस्करों का गैंग: DCP क्राइम नीतू कादयान मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी अपराध (IPS) नीतू कादयान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कपिलदेव सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध मिर्जापुर के अहरौरा थाने में पहले से ही एनडीपीएस और गुंडा एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी ने बताया, *"यह एक संगठित गैंग है जो दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में ड्रग्स सप्लाई करता है। मौके से एक अभियुक्त फरार हुआ है, जिसकी तलाश में हमारी सर्विलांस और सीडीआर (CDR) टीम लगी हुई है। हम इस गैंग के फाइनेंशियल नेटवर्क का भी विश्लेषण कर रहे हैं ताकि इनके पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त किया जा सके।" पुलिस टीम को मिला 25 हजार का पुरस्कार इस बड़ी कामयाबी और 'गुडवर्क' से खुश होकर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने संयुक्त पुलिस टीम को 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस ने तस्कर के पास से 88 किलोग्राम (56 पैकेट) अवैध गांजागिरफ्तार करने वाली टीम के मुख्य सदस्य: प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी गौरव सिंह, उ०नि० आयुष पाण्डेय, मु०आ० ब्रह्मदेव, मु०आ० प्रमोद सिंह, आ० अवनीश पाण्डेय, आ० आलोक मौर्य, आ० दिनेश कुमार और अन्य साथी।

13 hrs ago
user_@karanBhaskar
@karanBhaskar
Singer Mugalsarai, Chandauli•
13 hrs ago
6f11acc2-849c-440d-99df-c73a80d1d4e8

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दाल मंडी एक बार फिर चर्चा मे है लोगो का आरोप है की ध्वस्ति करण की कार्यवाही मे मानको का पालन नही किया गया है । varanasi varanasi News varanasi local News
    1
    दाल मंडी एक बार फिर चर्चा मे है लोगो का आरोप है की ध्वस्ति करण की कार्यवाही मे मानको का पालन नही किया गया है ।
varanasi
varanasi News
varanasi local News
    user_आवाज News
    आवाज News
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • समस्या। री बोरिंग का सरकारी कल एक जगह से दूसरी जगह करवाया गया है ग्राम आलोदिया पोस्ट बाबरी जिला चंदौली प्रधान कियामू अंसारी अभी तक पानी नहीं चालू हुआ है इस सरकारी कल से री बोरिंग का हुआ है एक जगह से दूसरी जगह
    1
    समस्या।  री बोरिंग का सरकारी कल एक जगह से दूसरी जगह करवाया गया है ग्राम आलोदिया पोस्ट बाबरी जिला चंदौली प्रधान कियामू अंसारी अभी तक पानी नहीं चालू हुआ है इस सरकारी कल से री बोरिंग  का हुआ है एक जगह से दूसरी जगह
    user_AFROJ Sheikh
    AFROJ Sheikh
    चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Sadar, Varanasi•
    17 hrs ago
  • सकलडीहा / चंदौली भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आज सकलडीहा कस्बा नीले झंडों और 'जय भीम' के उद्घोष से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के दलित और अंबेडकरवादी संगठनों द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। लोग हाथों में नीला ध्वज लेकर और पंचशील के प्रतीक झंडे लेकर उत्साह के साथ चलते नजर आए। सजे-धजे वाहन: जुलूस में डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा को एक सजे हुए वाहन पर स्थापित किया गया था, जिस पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। इसके साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पिकअप वैन पर डीजे की धुन पर युवा थिरकते दिखे। कस्बे के मुख्य बाज़ारों से होकर गुजरी इस शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। जुलूस के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल सक्रिय नजर आया।शोभायात्रा के माध्यम से बाबा साहेब के 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के संदेश को प्रसारित किया गया। देशभक्ति और बाबा साहेब के गीतों ने माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया। सकलडीहा के मुख्य मार्गों से होते हुए यह शोभायात्रा अपने निर्धारित गंतव्य पर पहुंची। जहाँ बाबा साहेब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आयोजन न केवल एकता का प्रतीक है। बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बाबा साहेब के आदर्शों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी है।
    1
    सकलडीहा / चंदौली भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आज सकलडीहा कस्बा नीले झंडों और 'जय भीम' के उद्घोष से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के दलित और अंबेडकरवादी संगठनों द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। लोग हाथों में नीला ध्वज लेकर और पंचशील के प्रतीक झंडे लेकर उत्साह के साथ चलते नजर आए। सजे-धजे वाहन: जुलूस में डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा को एक सजे हुए वाहन पर स्थापित किया गया था, जिस पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। इसके साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पिकअप वैन पर डीजे की धुन पर युवा थिरकते दिखे। कस्बे के मुख्य बाज़ारों से होकर गुजरी इस शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। जुलूस के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल सक्रिय नजर आया।शोभायात्रा के माध्यम से बाबा साहेब के 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के संदेश को प्रसारित किया गया। देशभक्ति और बाबा साहेब के गीतों ने माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया। सकलडीहा के मुख्य मार्गों से होते हुए यह शोभायात्रा अपने निर्धारित गंतव्य पर पहुंची। जहाँ बाबा साहेब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आयोजन न केवल एकता का प्रतीक है। बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बाबा साहेब के आदर्शों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी है।
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Priti Pandeyji
    1
    Post by Priti Pandeyji
    user_Priti Pandeyji
    Priti Pandeyji
    चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Sanskar mishra
    1
    Post by Sanskar mishra
    user_Sanskar mishra
    Sanskar mishra
    Court reporter Rajatalab, Varanasi•
    9 hrs ago
  • देश में “सबसे ज्यादा रेप” दो तरह से देखा जाता है: 1) कुल मामलों (Total Cases) के हिसाब से: राजस्थान अक्सर सबसे ज्यादा रेप केस दर्ज करने वाला राज्य रहा है (NCRB रिपोर्ट के अनुसार)। इसके बाद उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों का नंबर आता है। 2) प्रति लाख आबादी (Rate) के हिसाब से: इसमें साल के हिसाब से बदलाव होता है, लेकिन राजस्थान और मध्य प्रदेश कई बार ऊपर रहते हैं। महत्वपूर्ण बातें: - बड़े राज्यों में आबादी ज्यादा होने से केस की संख्या भी ज्यादा दिखती है। - NCRB डेटा में सिर्फ दर्ज (reported) मामलों की गिनती होती है। - असली संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है क्योंकि हर मामला रिपोर्ट नहीं होता। निष्कर्ष: कुल संख्या में राजस्थान आगे रहता है, लेकिन यह समस्या पूरे देश की है, सिर्फ एक राज्य की नहीं।
    1
    देश में “सबसे ज्यादा रेप” दो तरह से देखा जाता है:
1) कुल मामलों (Total Cases) के हिसाब से:
राजस्थान अक्सर सबसे ज्यादा रेप केस दर्ज करने वाला राज्य रहा है (NCRB रिपोर्ट के अनुसार)।
इसके बाद उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों का नंबर आता है।
2) प्रति लाख आबादी (Rate) के हिसाब से:
इसमें साल के हिसाब से बदलाव होता है, लेकिन राजस्थान और मध्य प्रदेश कई बार ऊपर रहते हैं।
महत्वपूर्ण बातें:
- बड़े राज्यों में आबादी ज्यादा होने से केस की संख्या भी ज्यादा दिखती है।
- NCRB डेटा में सिर्फ दर्ज (reported) मामलों की गिनती होती है।
- असली संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है क्योंकि हर मामला रिपोर्ट नहीं होता।
निष्कर्ष:
कुल संख्या में राजस्थान आगे रहता है, लेकिन यह समस्या पूरे देश की है, सिर्फ एक राज्य की नहीं।
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    Chand, Kaimur (Bhabua)•
    1 hr ago
  • बनारस के लहरतारा मे विकास के नाम पर लोगों को आज भी धोखा मिला चालीस साल से लोग सीवर का इन्तज़ार कर रहे हैं। varanasi varanasi News varanasi local News Kumar shailendra awaj News
    1
    बनारस के लहरतारा मे विकास के नाम पर लोगों को आज भी धोखा मिला चालीस साल से लोग सीवर का इन्तज़ार कर रहे हैं।
varanasi
varanasi News
varanasi local News
Kumar shailendra
awaj News
    user_आवाज News
    आवाज News
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.