logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजकीय इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते काशिफ खां व ककरौआ कॉलेज के प्रधानाचार्य शशि भूषण। मनकरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष काशिफ खां व ककरौआ कॉलेज के प्रधानाचार्य शशि भूषण। स्काउट-गाइड शिविरों से अनुशासन और नेतृत्व की भावना का विकास • राजकीय इंटर कॉलेज मनकरा में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन • प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष और ककरौआ कॉलेज के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित • भारत स्काउट-गाइड के जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रेमपाल सिंह के योगदान की सराहना ---- रामपुर। राजकीय इंटर कॉलेज मनकरा में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन झंडा फहराने और राष्ट्रगान के साथ किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को गांठ बांधना, पिरामिड निर्माण और प्राथमिक उपचार का अभ्यास सिखाया गया। मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज ककरौआ के प्रधानाचार्य शशि भूषण और विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष काशिफ खां ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट और गाइड को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष काशिफ खां ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से विद्यार्थियों में अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित होती है। आपदा प्रबंधन और स्वच्छता का व्यावहारिक ज्ञान भी मिलता है। राजकीय इंटर कॉलेज मनकरा के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने भारत स्काउट-गाइड के जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रेमपाल सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रेमपाल सिंह स्काउट्स एवं गाइड्स से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण शिविरों और सामाजिक सेवा कार्यक्रमों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर राहुल तिवारी, मिन्हाजद्दीन, विजयपाल, मुस्कान, आशा, करनदीप, देवेंद्र, इंदल सिंह आदि मौजूद रहे।

1 hr ago
user_अनुपम संदेश रिपोर्टर
अनुपम संदेश रिपोर्टर
Rampur, Uttar Pradesh•
1 hr ago
f664cef3-14e8-42ad-b0eb-1711d507c227

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भगवा वस्त्र और सनातन धर्म का अपमान स्वीकार्य नहीं होगा : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार । मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि संसद भवन के बाहर कुछ सांसदों के द्वारा एक सांसद को भगवा वस्त्र पहना कर उसे धन की चोरी करते हुए दिखाया गया है। इनके इस कृत्य से हमारे देश में भगवा वस्त्रों, पूज्य संतों और सनातन धर्म का खुलेआम अपमान किया गया है। जिसे हम किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे। वर्तमान समय में हमारे जनपद रामपुर में धारा 163 प्रभावी है इसीलिए आज सांकेतिक विरोध के रूप में पप्पू यादव के चित्र को आग के हवाले करके अपना अवैधानिक विरोध दर्ज़ कराया है। क्योंकि जिन पप्पू यादव के द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पूज्य संतों का अपमान किया गया है उन पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती और रंगदारी जैसे अनेकों आरोप लग चुके है, उसके बाद भी इनके द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया जाना अनुचित और अशोभनीय है। हम इसकी घोर निन्दा करते हैं। देश की जनता सब कुछ समझ चुकी है ऐसे लोगों को जनता ने नकार दिया है और आने चुनाव में इनको करारा ज़बाब मिलेगा इसीलिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
    1
    भगवा वस्त्र और सनातन धर्म का अपमान स्वीकार्य नहीं होगा : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ।
मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि संसद भवन के बाहर कुछ सांसदों के द्वारा एक सांसद को भगवा वस्त्र पहना कर उसे धन की चोरी करते हुए दिखाया गया है। इनके इस कृत्य से हमारे देश में भगवा वस्त्रों, पूज्य संतों और सनातन धर्म का खुलेआम अपमान किया गया है। जिसे हम किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे। वर्तमान समय में हमारे जनपद रामपुर में धारा 163 प्रभावी है इसीलिए आज सांकेतिक विरोध के रूप में पप्पू यादव के चित्र को आग के हवाले करके अपना अवैधानिक विरोध दर्ज़ कराया है। क्योंकि जिन पप्पू यादव के द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पूज्य संतों का अपमान किया गया है उन पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती और रंगदारी जैसे अनेकों आरोप लग चुके है, उसके बाद भी इनके द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया जाना अनुचित और अशोभनीय है। हम इसकी घोर निन्दा करते हैं। देश की जनता सब कुछ समझ चुकी है ऐसे लोगों को जनता ने नकार दिया है और आने चुनाव में इनको करारा ज़बाब मिलेगा इसीलिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
    user_चन्दपाल मौर्य
    चन्दपाल मौर्य
    मिलक, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुरादाबाद बुध बाजार सागर सराय कुटिया वाली गली मोमबत्ती फैक्ट्री मे लगी भीषण आग पुलिस के आल अधिकारि मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची
    1
    मुरादाबाद  बुध बाजार  सागर सराय कुटिया वाली गली  मोमबत्ती फैक्ट्री मे लगी भीषण आग पुलिस के आल अधिकारि मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची
    user_24x7NEWS TIME CHANNEL
    24x7NEWS TIME CHANNEL
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मूढापांडे गातोरा, गोंडा में विधायक प्रतिनिधि ने जन चौपाल भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
    1
    मूढापांडे गातोरा, गोंडा में विधायक प्रतिनिधि ने जन चौपाल  भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रायबरेली पत्नी ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, घर के अंदर ही शव दफनाया। शव से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने खुदाई कर शव घर से किया बरामद आरोपी पत्नी रीता को हिरासत में आरोपी पति फरार प्रेमी से विवाद के चलते हुई हत्या डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी गांव की घटना।
    1
    रायबरेली पत्नी ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, घर के अंदर ही शव दफनाया। शव से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने खुदाई कर शव घर से किया बरामद आरोपी पत्नी रीता को हिरासत में आरोपी पति फरार प्रेमी से विवाद के चलते हुई हत्या डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी गांव की घटना।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.