logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लातेहार: लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी को 26 जुलाई को आयोजित झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार ने किया। स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी संघ के सचिव प्रवीण मिश्रा ने दी। अपने संबोधन में प्रवीण मिश्रा ने कहा कि पंकज तिवारी का झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन लातेहार जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पंकज तिवारी लंबे समय से जिले में खेलों, विशेषकर वॉलीबॉल के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में लातेहार के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले में खेल का विकास केवल खिलाड़ियों से नहीं, बल्कि प्रशिक्षकों, खेल संगठनों, प्रशासन और समाज के सामूहिक सहयोग से संभव है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के मनोनीत उपाध्यक्ष एवं लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि लातेहार के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में खेल प्रतिभाओं की भरमार है और आने वाले समय में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और रहने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल के साथ-साथ अन्य खेलों के विकास के लिए भी आधारभूत संरचना को मजबूत करने की आवश्यकता है। जिला स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था और बेहतर खेल मैदान के निर्माण की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि लातेहार के खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि लातेहार के खिलाड़ी राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। इसके लिए प्रशिक्षकों, खेल संघों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से एक मजबूत खेल वातावरण तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम को उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, मजदूर नेता दिलेश्वर उरांव, ललित पांडे समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने पंकज तिवारी को झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव एवं सक्रियता से झारखंड में वॉलीबॉल खेल को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर एथलेटिक्स प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह, जिम ट्रेनर आसिफ अली प्रिंस, लातेहार के उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, दिलेश्वर यादव, केकेसी के जिला अध्यक्ष कामिल अंसारी, लातेहार नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, प्रदीप यादव, मिथलेश यादव, गोल्डन राजा, खुशबू देवी, मीना देवी समेत जिले के कई खेलप्रेमी, खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
2 hrs ago

लातेहार: लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी को 26 जुलाई को आयोजित झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार ने किया। स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी संघ के सचिव प्रवीण मिश्रा ने दी। अपने संबोधन में प्रवीण मिश्रा ने कहा कि पंकज तिवारी का झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन लातेहार जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पंकज तिवारी लंबे समय से जिले में खेलों, विशेषकर वॉलीबॉल के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में लातेहार के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले में खेल का विकास केवल खिलाड़ियों से नहीं, बल्कि प्रशिक्षकों, खेल संगठनों, प्रशासन और समाज के सामूहिक सहयोग से संभव है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के मनोनीत उपाध्यक्ष एवं लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि लातेहार के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में खेल प्रतिभाओं की भरमार है और आने वाले समय में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और रहने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल के साथ-साथ अन्य खेलों के विकास के लिए भी आधारभूत संरचना को मजबूत करने की आवश्यकता है। जिला स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था और बेहतर खेल मैदान के निर्माण की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि लातेहार के खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि लातेहार के खिलाड़ी राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। इसके लिए प्रशिक्षकों, खेल संघों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से एक मजबूत खेल वातावरण तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम को उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, मजदूर नेता दिलेश्वर उरांव, ललित पांडे समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने पंकज तिवारी को झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव एवं सक्रियता से झारखंड में वॉलीबॉल खेल को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर एथलेटिक्स प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह, जिम ट्रेनर आसिफ अली प्रिंस, लातेहार के उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, दिलेश्वर यादव, केकेसी के जिला अध्यक्ष कामिल अंसारी, लातेहार नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, प्रदीप यादव, मिथलेश यादव, गोल्डन राजा, खुशबू देवी, मीना देवी समेत जिले के कई खेलप्रेमी, खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला जिले के पालकोट प्रखंड में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शामिल JLKM नेता कृष्णा चीक बड़ाईक ने बयान देते हुए कहा कि इस क्षेत्र से वे लोग दूसरा 'टाइगर' विधानसभा भेजने का काम करेंगे।
    1
    गुमला जिले के पालकोट प्रखंड में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शामिल JLKM नेता कृष्णा चीक बड़ाईक ने बयान देते हुए कहा कि इस क्षेत्र से वे लोग दूसरा 'टाइगर' विधानसभा भेजने का काम करेंगे।
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • पलामू जिले के तरहसी को विकास की बड़ी सौगात मिली है, जहाँ क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के लिए 7 स्वास्थ्य उपकेंद्रों और 1 पंचायत सचिवालय भवन का शिलान्यास किया गया है। इस शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत डॉक्टर सक्षम सिंह के परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
    1
    पलामू जिले के तरहसी को विकास की बड़ी सौगात मिली है, जहाँ क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के लिए 7 स्वास्थ्य उपकेंद्रों और 1 पंचायत सचिवालय भवन का शिलान्यास किया गया है।

इस शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत डॉक्टर सक्षम सिंह के परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
    user_पंकज प्रसून
    पंकज प्रसून
    Local News Reporter पांकी, पलामू, झारखंड•
    11 hrs ago
  • गुणवत्ता और भरोसे के मामले में वीपी कंपनी ने खुद को सबसे आगे बताया है। कंपनी की ओर से यह दावा किया गया है कि वह अपनी गुणवत्ता और विश्वसनीयता में अग्रणी बनी हुई है।
    1
    गुणवत्ता और भरोसे के मामले में वीपी कंपनी ने खुद को सबसे आगे बताया है। कंपनी की ओर से यह दावा किया गया है कि वह अपनी गुणवत्ता और विश्वसनीयता में अग्रणी बनी हुई है।
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • रांची नगर निगम ने पहली बार 'सखुआ महोत्सव-2026' का आयोजन करने का ऐलान किया है। यह महाअभियान अगस्त माह से शुरू होगा और केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहेगा; इसका उद्देश्य सखुआ (साल) वृक्ष के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ इसे जनआंदोलन में बदलना है। सोमवार को निगम कार्यालय में आयोजित एक बैठक में मेयर रौशनी खलखो ने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महोत्सव की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। मेयर ने कहा कि कार्यक्रम का लक्ष्य न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाने का है, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की सुरक्षा, नियमित देखभाल और समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। बैठक में महोत्सव के दौरान किए जाने वाले प्रमुख कार्यों पर चर्चा हुई, जिनमें शामिल हैं: सखुआ व अन्य स्थानीय प्रजाति के पौधों का संयोजित वृक्षारोपण अभियान, समुदाय-आधारित पौधा संरक्षण समितियाँ और स्कूल/कॉलेजों में हरियाली क्लब का गठन, प्रेरक कार्यक्रम और कार्यशालाएँ ताकि नागरिकों में पेड़ों के पारिस्थितिक और सांस्कृतिक महत्व के प्रति जागरूकता बढ़े, पौधों की नियमित निगरानी, जल-प्रबंध और रख-रखाव के लिए स्थानीय और निगम स्तरीय जवाबदेही तंत्र। मेयर रौशनी खलखो ने नागरिकों से अपील की कि वे 'एक पौधा लगाओ, एक पौधा बचाओ' के संकल्प के साथ इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा, 'हमारा लक्ष्य है कि आने वाली पीढ़ियाँ हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल रांची पायें — इसके लिए प्रत्येक नागरिक की भूमिका निर्णायक होगी।' नगर निगम ने अबतक महोत्सव के दौरान शामिल होने वाले संगठनों और भाषाई/क्षेत्रीय इकाइयों के साथ समन्वय बढ़ाने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। आगामी दिनों में विस्तृत कार्यक्रम तालिका, पौधा वितरण केंद्रों और रख-रखाव के निर्देश सार्वजनिक किए जाएंगे। नागरिकों से आग्रह है कि वे सखुआ महोत्सव-2026 में शामिल होकर हरियाली की इस मुहिम का हिस्सा बनें और अपने आस-पास के सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों व आवासीय क्षेत्रों में पेड़ लगाने व उनकी देखभाल के लिए आगे आयें।
    1
    रांची नगर निगम ने पहली बार 'सखुआ महोत्सव-2026' का आयोजन करने का ऐलान किया है। यह महाअभियान अगस्त माह से शुरू होगा और केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहेगा; इसका उद्देश्य सखुआ (साल) वृक्ष के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ इसे जनआंदोलन में बदलना है।

सोमवार को निगम कार्यालय में आयोजित एक बैठक में मेयर रौशनी खलखो ने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महोत्सव की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। मेयर ने कहा कि कार्यक्रम का लक्ष्य न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाने का है, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की सुरक्षा, नियमित देखभाल और समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना भी है।

बैठक में महोत्सव के दौरान किए जाने वाले प्रमुख कार्यों पर चर्चा हुई, जिनमें शामिल हैं: सखुआ व अन्य स्थानीय प्रजाति के पौधों का संयोजित वृक्षारोपण अभियान, समुदाय-आधारित पौधा संरक्षण समितियाँ और स्कूल/कॉलेजों में हरियाली क्लब का गठन, प्रेरक कार्यक्रम और कार्यशालाएँ ताकि नागरिकों में पेड़ों के पारिस्थितिक और सांस्कृतिक महत्व के प्रति जागरूकता बढ़े, पौधों की नियमित निगरानी, जल-प्रबंध और रख-रखाव के लिए स्थानीय और निगम स्तरीय जवाबदेही तंत्र।

मेयर रौशनी खलखो ने नागरिकों से अपील की कि वे 'एक पौधा लगाओ, एक पौधा बचाओ' के संकल्प के साथ इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा, 'हमारा लक्ष्य है कि आने वाली पीढ़ियाँ हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल रांची पायें — इसके लिए प्रत्येक नागरिक की भूमिका निर्णायक होगी।'

नगर निगम ने अबतक महोत्सव के दौरान शामिल होने वाले संगठनों और भाषाई/क्षेत्रीय इकाइयों के साथ समन्वय बढ़ाने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। आगामी दिनों में विस्तृत कार्यक्रम तालिका, पौधा वितरण केंद्रों और रख-रखाव के निर्देश सार्वजनिक किए जाएंगे। नागरिकों से आग्रह है कि वे सखुआ महोत्सव-2026 में शामिल होकर हरियाली की इस मुहिम का हिस्सा बनें और अपने आस-पास के सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों व आवासीय क्षेत्रों में पेड़ लगाने व उनकी देखभाल के लिए आगे आयें।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    35 min ago
  • गुमला जिले के सिसई थाना अंतर्गत कोड़ेदाग शिवनाथपुर गांव निवासी सुरेश साहु की JH07N0975 नंबर की अपाची RTR मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। सुरेश साहु ने बताया कि वह रविवार को लोहरदगा जिला अंतर्गत भंडरा रथ मेला देखने गया था। उस समय अज्ञात लोगों ने हैंडल का लॉक तोड़कर उनकी मोटरसाइकिल चुरा ली। सुरेश साहु ने भंडरा थाना और सिसई थाना को सूचना दी है और मोटरसाइकिल ढूंढने की गुहार लगाई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि उनकी मोटरसाइकिल दिखे तो वे 6202366581 पर सूचना दें।
    1
    गुमला जिले के सिसई थाना अंतर्गत कोड़ेदाग शिवनाथपुर गांव निवासी सुरेश साहु की JH07N0975 नंबर की अपाची RTR मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। सुरेश साहु ने बताया कि वह रविवार को लोहरदगा जिला अंतर्गत भंडरा रथ मेला देखने गया था। उस समय अज्ञात लोगों ने हैंडल का लॉक तोड़कर उनकी मोटरसाइकिल चुरा ली। सुरेश साहु ने भंडरा थाना और सिसई थाना को सूचना दी है और मोटरसाइकिल ढूंढने की गुहार लगाई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि उनकी मोटरसाइकिल दिखे तो वे 6202366581 पर सूचना दें।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • गुमला जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकांश दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही बड़ी वजह बन रही है। ताजा मामला गुमला के करमटोली गांव का है, जहां बीएड कॉलेज की प्रशिक्षु छात्राओं को लेकर लौट रहा एक टेम्पू तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से जा टकराया। घटना के समय, छात्राएं प्रशिक्षण समाप्त कर टेम्पू से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टेम्पू सीधे दीवार से टकरा गया। हादसा इतना जोरदार था कि टेम्पू में सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान घाघरा निवासी कुसुम रानी (30 वर्ष), अंजली कुमारी (30 वर्ष) तथा नीतू कुमारी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दुर्घटना में कुसुम रानी का पैर टूट गया, जबकि अंजली कुमारी और नीतू कुमारी को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुसुम रानी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया, जबकि अंजली कुमारी और नीतू कुमारी का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण टेम्पू की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही माना जा रहा है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    गुमला जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकांश दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही बड़ी वजह बन रही है। ताजा मामला गुमला के करमटोली गांव का है, जहां बीएड कॉलेज की प्रशिक्षु छात्राओं को लेकर लौट रहा एक टेम्पू तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से जा टकराया।

घटना के समय, छात्राएं प्रशिक्षण समाप्त कर टेम्पू से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टेम्पू सीधे दीवार से टकरा गया। हादसा इतना जोरदार था कि टेम्पू में सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान घाघरा निवासी कुसुम रानी (30 वर्ष), अंजली कुमारी (30 वर्ष) तथा नीतू कुमारी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दुर्घटना में कुसुम रानी का पैर टूट गया, जबकि अंजली कुमारी और नीतू कुमारी को भी चोटें आई हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुसुम रानी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया, जबकि अंजली कुमारी और नीतू कुमारी का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण टेम्पू की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही माना जा रहा है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    56 min ago
  • रांची जिले के बुढ़मू प्रखण्ड अंतर्गत छापर में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद सह बजरंग दल की एक अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता विक्की जी ने की, जबकि रांची जिला बजरंग दल के संयोजक बिनोद विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना, गांव-गांव तक अपनी पहुंच बनाना और सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था। कार्यक्रम के दौरान गौ रक्षा, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और सामाजिक समरसता पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को नए युवाओं को संगठन से जोड़ने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और तन-मन-धन से संगठन के कार्यों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। आयोजकों ने स्थानीय स्तर पर जनसमर्थन बढ़ाने और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय अभियान चलाने का आह्वान किया। इस बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। इसमें मुख्य रूप से दिनेश उरांव, विनोद राणा, पीपरवार मंडल सामाजिक समरसता प्रमुख मुकेश राणा, दिपक कुमार प्रसाद, बालक लोहार, शंकर लोहार, छोटू नायक, सूरज सिंह, जगदेव पासवान, सीताराम भूईया, बालक लोहरा, विक्रम भूईया, लाला मोहन सिंह, राजेश भूईया, करामचंद लोहरा, भोला मुंडा, रोहित चंद्रवंशी और अजय कुमार पासवान सहित कई लोग शामिल थे।
    1
    रांची जिले के बुढ़मू प्रखण्ड अंतर्गत छापर में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद सह बजरंग दल की एक अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता विक्की जी ने की, जबकि रांची जिला बजरंग दल के संयोजक बिनोद विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना, गांव-गांव तक अपनी पहुंच बनाना और सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था।

कार्यक्रम के दौरान गौ रक्षा, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और सामाजिक समरसता पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को नए युवाओं को संगठन से जोड़ने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और तन-मन-धन से संगठन के कार्यों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। आयोजकों ने स्थानीय स्तर पर जनसमर्थन बढ़ाने और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय अभियान चलाने का आह्वान किया।

इस बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। इसमें मुख्य रूप से दिनेश उरांव, विनोद राणा, पीपरवार मंडल सामाजिक समरसता प्रमुख मुकेश राणा, दिपक कुमार प्रसाद, बालक लोहार, शंकर लोहार, छोटू नायक, सूरज सिंह, जगदेव पासवान, सीताराम भूईया, बालक लोहरा, विक्रम भूईया, लाला मोहन सिंह, राजेश भूईया, करामचंद लोहरा, भोला मुंडा, रोहित चंद्रवंशी और अजय कुमार पासवान सहित कई लोग शामिल थे।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    13 hrs ago
  • गुमला जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए एक व्यापक अभियान प्रारंभ किया है। यह स्कॉलरशिप झारखंड समेत देश के 20 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है। पिछले वर्ष, जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के सभी महाविद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) और +2 विद्यालयों के माध्यम से बड़ी संख्या में पात्र छात्राओं तक पहुँच बनाई गई थी और उन्हें आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया गया था। इसके परिणामस्वरूप कई छात्राओं को स्कॉलरशिप का लाभ मिला। हालांकि, समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ छात्राओं के आवेदन प्रपत्र और दस्तावेज़ सही ढंग से ऑनलाइन अपलोड नहीं होने के कारण वे चयन प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ सकीं। इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जिला प्रशासन ने इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत जिले के सभी महाविद्यालयों, संबंधित विभागों, प्रखंड प्रशासन, शिक्षा विभाग और सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र छात्रा इस अवसर से वंचित न रहे। स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मानदंड हैं: छात्रा ने कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों सरकारी विद्यालय से नियमित छात्रा के रूप में उत्तीर्ण की हो, और शैक्षणिक सत्र 2027-28 में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक (Degree) या डिप्लोमा के प्रथम वर्ष के नियमित पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया हो। इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को ₹30,000 प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिसका उपयोग ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं के लिए किया जा सकता है। यह सहायता प्रथम स्नातक पाठ्यक्रम की पूरी अवधि तक उपलब्ध रहती है। Round-1 के लिए आवेदन 10 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। यह स्कॉलरशिप पूरी तरह निःशुल्क है और इसके लिए आवेदन जरूरी डॉक्युमेंट के साथ ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं किया जा सकता है। उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों, प्रखंड प्रशासन, शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे पात्र छात्राओं की पहचान कर उन्हें आवेदन प्रक्रिया में हर संभव सहयोग प्रदान करें, ताकि जिले की प्रत्येक योग्य बेटी इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी उच्च शिक्षा का सपना साकार कर सके।
    1
    गुमला जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए एक व्यापक अभियान प्रारंभ किया है। यह स्कॉलरशिप झारखंड समेत देश के 20 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है। पिछले वर्ष, जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के सभी महाविद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) और +2 विद्यालयों के माध्यम से बड़ी संख्या में पात्र छात्राओं तक पहुँच बनाई गई थी और उन्हें आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया गया था। इसके परिणामस्वरूप कई छात्राओं को स्कॉलरशिप का लाभ मिला। हालांकि, समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ छात्राओं के आवेदन प्रपत्र और दस्तावेज़ सही ढंग से ऑनलाइन अपलोड नहीं होने के कारण वे चयन प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ सकीं।

इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जिला प्रशासन ने इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत जिले के सभी महाविद्यालयों, संबंधित विभागों, प्रखंड प्रशासन, शिक्षा विभाग और सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र छात्रा इस अवसर से वंचित न रहे।

स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मानदंड हैं: छात्रा ने कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों सरकारी विद्यालय से नियमित छात्रा के रूप में उत्तीर्ण की हो, और शैक्षणिक सत्र 2027-28 में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक (Degree) या डिप्लोमा के प्रथम वर्ष के नियमित पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया हो। इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को ₹30,000 प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिसका उपयोग ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं के लिए किया जा सकता है। यह सहायता प्रथम स्नातक पाठ्यक्रम की पूरी अवधि तक उपलब्ध रहती है।

Round-1 के लिए आवेदन 10 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। यह स्कॉलरशिप पूरी तरह निःशुल्क है और इसके लिए आवेदन जरूरी डॉक्युमेंट के साथ ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं किया जा सकता है। उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों, प्रखंड प्रशासन, शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे पात्र छात्राओं की पहचान कर उन्हें आवेदन प्रक्रिया में हर संभव सहयोग प्रदान करें, ताकि जिले की प्रत्येक योग्य बेटी इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी उच्च शिक्षा का सपना साकार कर सके।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • रंका स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन के लिए एक आम सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देश और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के आदेश के आलोक में हुआ। सभा की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद ने की। पुनर्गठन की प्रक्रिया पर्यवेक्षक संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय और सहायक शिक्षक प्रभु दयाल प्रजापति की देखरेख में राज्य सरकार के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को एसएमसी की संरचना, अधिकार, दायित्व, कार्यकाल और विद्यालय के विकास में इसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, 15 अभिभावक सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। कमोदा देवी को समिति का अध्यक्ष और सुदर्शन प्रजापति को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा, विद्यालय भवन समिति के लिए पांच और शैक्षणिक समिति के लिए सात सदस्यों का भी चयन किया गया।
    1
    रंका स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन के लिए एक आम सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देश और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के आदेश के आलोक में हुआ। सभा की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद ने की। पुनर्गठन की प्रक्रिया पर्यवेक्षक संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय और सहायक शिक्षक प्रभु दयाल प्रजापति की देखरेख में राज्य सरकार के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को एसएमसी की संरचना, अधिकार, दायित्व, कार्यकाल और विद्यालय के विकास में इसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, 15 अभिभावक सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। कमोदा देवी को समिति का अध्यक्ष और सुदर्शन प्रजापति को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा, विद्यालय भवन समिति के लिए पांच और शैक्षणिक समिति के लिए सात सदस्यों का भी चयन किया गया।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.