*फिरोजाबाद: सर्विस रोड पर छेड़छाड़ कर रहे युवक को पीड़िता ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया* फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र स्थित सरकारी अस्पताल सर्विस रोड पर गुरुवार को छेड़छाड़ की घटना सामने आई। विभव नगर निवासी युवती मंजू पुत्री स्वर्गीय रमेश चंद ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और थाना उत्तर ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता मंजू के अनुसार, वह सर्विस रोड से गुजर रही थीं, तभी भाऊ के नगला निवासी बंटू पुत्र रामजीलाल ने उनके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने बिना डरे आरोपी का विरोध किया और उसे पकड़कर थाने पहुंची। मंजू ने घटना के संबंध में थाना उत्तर में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बंटू को हिरासत में ले लिया है। थाना उत्तर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
*फिरोजाबाद: सर्विस रोड पर छेड़छाड़ कर रहे युवक को पीड़िता ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया* फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र स्थित सरकारी अस्पताल सर्विस रोड पर गुरुवार को छेड़छाड़ की घटना सामने आई। विभव नगर निवासी युवती मंजू पुत्री स्वर्गीय रमेश
चंद ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और थाना उत्तर ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता मंजू के अनुसार, वह सर्विस रोड से गुजर रही थीं, तभी भाऊ के नगला निवासी बंटू
पुत्र रामजीलाल ने उनके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने बिना डरे आरोपी का विरोध किया और उसे पकड़कर थाने पहुंची। मंजू ने घटना के संबंध में थाना उत्तर में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने
तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बंटू को हिरासत में ले लिया है। थाना उत्तर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
- फिरोजाबाद सिरसागंज में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर 28 अप्रैल शाम 6 बजे भव्य 'नगर शोभा यात्रा' निकलेगी। यात्रा अंबेडकर नगर, कुंजपुरा तिराहा से शुरू होकर नगर भ्रमण करेगी। मुख्य अतिथि भंते आनंद रत्न रहेंगे। बैठक में समिति अध्यक्ष राधाकृष्ण व संरक्षक सेठ राम सिंह ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से शोभा यात्रा में शामिल होकर बाबा साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। #AmbedkarJayanti #Sirsaganj #ShobhaYatra #Firozabad1
- मथुरा वृंदावन में भीषण हादसा MTF news के बन रहे आगे की अपडेट वीडियो1
- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में आस्था का एक ऐसा अनोखा केंद्र मौजूद है, जो अपनी परंपराओं के चलते दूर-दूर तक चर्चा में रहता है। मटसेना क्षेत्र के गांव बिलहना में स्थित नगरसेन महाराज का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है, लेकिन यहां पूजा करने का तरीका आम मंदिरों से बिल्कुल अलग है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां भक्त पारंपरिक प्रसाद या नारियल नहीं, बल्कि अंडा चढ़ाकर अपनी मनोकामना मांगते हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, मंदिर में अंडा चढ़ाने और उसे फोड़ने से बच्चों और परिवार पर आने वाली विपत्तियां टल जाती हैं और उनकी सलामती बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह परंपरा वर्षों पुरानी है और पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा और बीमारी से बचाव के लिए लोग यहां अंडा चढ़ाते हैं। कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं, जो अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद दोबारा मंदिर पहुंचकर धन्यवाद स्वरूप अंडा चढ़ाते हैं।1
- ❤️❤️❤️1
- Post by देवेंद्र सिंह पत्रकार2
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- फिरोजाबाद के थाना टूण्डला क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चुल्हावली के पास रेलवे ट्रैक पर नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एयरफोर्स में तैनात एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि जवान के हाथ और पैर कट गए और उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायल जवान को तुरंत सरकारी ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जवान कानपुर के लक्ष्मणपुर तिलक का रहने वाला है और ड्यूटी से घर लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- एसपी ग्रामीण ने शिकोहाबाद में चलाया चेकिंग अभियान, SHO संग किया पैदल मार्च* संदिग्ध वाहनों-व्यक्तियों की जांच, व्यापारियों से की शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील* *शिकोहाबाद (फिरोजाबाद), जनपद में शांति व्यवस्था और कानून का राज बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने शिकोहाबाद नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार राणा के साथ बाजारों में पैदल मार्च भी किया। अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुख्य चौराहों, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की। बिना नंबर प्लेट और ट्रिपलिंग कर रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। एसपी ग्रामीण ने खुद रुक-रुक कर संदिग्धों से पूछताछ की और वाहन के कागजात चेक किए। पैदल मार्च के दौरान एसपी ग्रामीण ने व्यापारियों और आम लोगों से बातचीत की। उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि त्योहारों और जयंती कार्यक्रमों के मद्देनजर जनपद में सतर्कता बढ़ाई गई है। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से चेकिंग और पैदल मार्च किया जा रहा है। उन्होंने थाना पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने और बाजारों में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश भी दिए। अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता देख स्थानीय लोगों ने संतोष जताया।1