logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों के विकास हेतु मिली 4.02 करोड़ रु. से अधिक के अधोसंरचना विकास कार्यों की स्वीकृति पंडरिया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, अधोसंरचना निर्माण एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर स्वीकृति मिल रही है। उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों की सुविधा व उनकी बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करते हुए विधायक निधि से 1 करोड़ 48 लाख 4 हजार रु. की स्वीकृति दी है वहीं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 12 विकास व अधोसंरचना निर्माण हेतु ₹1 करोड़ 30 लाख 65 हजार और मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना अंतर्गत पंडरिया विधानसभा में 6 ग्राम पंचायतों में सीसी रोड सह नाली निर्माण हेतु ₹1करोड़ 24 लाख 19 की स्वीकृति मिली है। इस प्रकार कुल ₹4 करोड़ 2 लाख 88 हजार की स्वीकृति मिली है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी साथ ही जनता को सुगम आवागमन व मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कह कि अंत्योदय के लक्ष्य और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु कटिबद्ध डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा, निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना अंतर्गत पंडरिया विधानसभा में सीसी रोड सह नाली निर्माण हेतु ₹1करोड़ 24 लाख 19 हजार रुपए की सौगात देने के लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। इसके साथ ही राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ₹1 करोड़ 30 लाख 65 हजार की स्वीकृति से विभिन्न ग्रामों में सी.सी. रोड, नाली व पुलिया निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मैं माननीय राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी का भी आभार व्यक्त करती हूं। इन विकास कार्यों से गांवों में बेहतर सुविधा, बारिश के समय जलभराव से राहत, किसानों, विद्यार्थियों और आमजनों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। हर गांव तक सुविधाओं का विस्तार करना और जनाकांक्षाओं को पूरा करना ही हमारा लक्ष्य है इसके लिए विधायक निधि से 1 करोड़ 48 लाख 4 हजार रु. की स्वीकृति से गाँव-गाँव तक विकास सुनिश्चित होगा। जनता को योजनाओं का लाभ मिले, नगर व गांव का सर्वांगीण विकास हो, अधोसंरचना निर्माण से क्षेत्र की प्रगति निरंतर जारी रहे और पंडरिया विधानसभा समृद्ध हो इसके लिए हम कृतसंकल्पित हैं।

3 hrs ago
user_Vishvnath Sahu
Vishvnath Sahu
Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago
18a2e299-1643-48f9-bafd-ea71a393d674

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by KUNAL MUSIC STUDIO
    1
    Post by KUNAL MUSIC STUDIO
    user_KUNAL MUSIC STUDIO
    KUNAL MUSIC STUDIO
    Singer पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • 🔥 खेतों में भीषण आग, कई किसानों की फसल जलकर खाक किलोरा खुर्द (तह. धमधा, जिला दुर्ग) दोपहर के समय किलोरा खुर्द गांव में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शी किसान ने बताया कि वह खेत से गेहूं लेकर घर आया था और खाना खाने के बाद जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, वह तुरंत ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचा। आग को रोकने के लिए उसने ट्रैक्टर में नांगर लगाकर खेत के आसपास जुताई शुरू कर दी, ताकि आग आगे न बढ़ सके। गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई। देखते ही देखते आग ट्रैक्टर के पास तक पहुंच गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। कई किसानों की फसल अभी कटनी बाकी थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। इसके अलावा खेतों में लगे पाइप और स्प्रिंकलर सिस्टम भी जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू मुश्किल हो गया। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि प्रकृति के सामने इंसान कितना असहाय हो जाता है।
    1
    🔥 खेतों में भीषण आग, कई किसानों की फसल जलकर खाक
किलोरा खुर्द (तह. धमधा, जिला दुर्ग)
दोपहर के समय किलोरा खुर्द गांव में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी किसान ने बताया कि वह खेत से गेहूं लेकर घर आया था और खाना खाने के बाद जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, वह तुरंत ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचा। आग को रोकने के लिए उसने ट्रैक्टर में नांगर लगाकर खेत के आसपास जुताई शुरू कर दी, ताकि आग आगे न बढ़ सके।
गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई। देखते ही देखते आग ट्रैक्टर के पास तक पहुंच गई। 
आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। कई किसानों की फसल अभी कटनी बाकी थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। इसके अलावा खेतों में लगे पाइप और स्प्रिंकलर सिस्टम भी जलकर नष्ट हो गए।
ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू  मुश्किल हो गया। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि प्रकृति के सामने इंसान कितना असहाय हो जाता है।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • 👉🇵‌𝐢𝐥𝐞𝐬👉🇫‌𝐢𝐬𝐭𝐮𝐥𝐚 𝐩𝐢𝐥𝐞𝐬👉🇸‌𝐞𝐱𝐮𝐚𝐥 #𝐊𝐀𝐖𝐀𝐑𝐃𝐇𝐀👉 𝐫𝐚𝐦𝐚𝐧 𝐦𝐞𝐝𝐢𝐜𝐚𝐥 𝐤𝐞 𝐬𝐚𝐦𝐧𝐞 𝐛𝐚𝐬 𝐬𝐭𝐚𝐧𝐝 (𝐂. 𝐆) 👉📲𝟗𝟗𝟗𝟑𝟒𝟎𝟔𝟐𝟓𝟖
    1
    👉🇵‌𝐢𝐥𝐞𝐬👉🇫‌𝐢𝐬𝐭𝐮𝐥𝐚 𝐩𝐢𝐥𝐞𝐬👉🇸‌𝐞𝐱𝐮𝐚𝐥 #𝐊𝐀𝐖𝐀𝐑𝐃𝐇𝐀👉 𝐫𝐚𝐦𝐚𝐧 𝐦𝐞𝐝𝐢𝐜𝐚𝐥 𝐤𝐞 𝐬𝐚𝐦𝐧𝐞 𝐛𝐚𝐬 𝐬𝐭𝐚𝐧𝐝 (𝐂. 𝐆)
👉📲𝟗𝟗𝟗𝟑𝟒𝟎𝟔𝟐𝟓𝟖
    user_RAJ CLINIC(SEXUAL & PILES)
    RAJ CLINIC(SEXUAL & PILES)
    Doctor Kawardha, Kabirdham•
    16 hrs ago
  • Post by CG RIGHT TIMES NEWS
    1
    Post by CG RIGHT TIMES NEWS
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    16 hrs ago
  • मूलभूत सुविधाओं का अभाव — सरपंच-सचिव नदारद, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
    1
    मूलभूत सुविधाओं का अभाव — सरपंच-सचिव नदारद, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
    user_जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अरपा तट पर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा अनावरण को छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। इस दौरान 26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी हुआ। सीएम ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण कर विकास की नींव रखी। उन्होंने बिरसा मुंडा चौक पर प्रतिमा स्थापना को भी बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने और नई उड़ानों के शुभारंभ को जनता के लिए बड़ी राहत बताया।
    1
    बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अरपा तट पर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा अनावरण को छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। इस दौरान 26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी हुआ। सीएम ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण कर विकास की नींव रखी। उन्होंने बिरसा मुंडा चौक पर प्रतिमा स्थापना को भी बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने और नई उड़ानों के शुभारंभ को जनता के लिए बड़ी राहत बताया।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • जिला बिलासपुर के ग्राम के “चोरभट्टी खुर्द में ताले ही ताले: नवनिर्मित सुलभ शौचालय बंद, सोसाइटी में राशन ठप” — ताले में कैद विकास, चोरभट्टी खुर्द की सच्चाई सब-हेडिंग: मूलभूत सुविधाओं का अभाव — सरपंच-सचिव नदारद, ग्रामीणों में भारी आक्रोश बिलासपुर / चोरभट्टी खुर्द बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी खुर्द (जनपद पंचायत तखतपुर) में विकास के दावों की हकीकत जमीनी स्तर पर कुछ और ही नजर आ रही है। गांव में मूलभूत सुविधाएं आज भी भगवान भरोसे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गांव में बने नवनिर्मित सुलभ शौचालय पर निर्माण के बाद से ही ताला लटका हुआ है, जिससे ग्रामीण आज तक इसका उपयोग नहीं कर पाए हैं। वहीं, सरकारी राशन सोसाइटी में भी ताले लटके होने से हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क से चर्चा में बताया कि गांव में आज तक पक्की सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। कच्ची सड़कों और अव्यवस्थित नालियों के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तालाब तक जाने के लिए पचरी (रास्ता) का अभाव भी ग्रामीणों की बड़ी समस्या बना हुआ है। इस स्थिति से महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं, जिन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और सचिव दोनों ही अपने कर्तव्यों से नदारद हैं और गांव के विकास कार्यों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मीडिया द्वारा सरपंच संजय पांडे से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। राजनीतिक संदर्भ: ग्रामीणों का कहना है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने और क्षेत्र में जनप्रतिनिधि मौजूद होने के बावजूद गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ज्वलंत सवाल: नवनिर्मित सुलभ शौचालय पर ताला क्यों? सोसाइटी में राशन वितरण कब शुरू होगा? सरपंच-सचिव की जिम्मेदारी तय कब होगी? आखिर कब मिलेगा ग्रामीणों को उनका हक? जनहित में मांग: ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और गांव में बुनियादी सुविधाएं जल्द सुनिश्चित की जाएं।
    3
    जिला बिलासपुर के ग्राम के
“चोरभट्टी खुर्द में ताले ही ताले: नवनिर्मित सुलभ शौचालय बंद, सोसाइटी में राशन ठप”
— ताले में कैद विकास, चोरभट्टी खुर्द की सच्चाई
सब-हेडिंग:
मूलभूत सुविधाओं का अभाव — सरपंच-सचिव नदारद, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
बिलासपुर / चोरभट्टी खुर्द
बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी खुर्द (जनपद पंचायत तखतपुर) में विकास के दावों की हकीकत जमीनी स्तर पर कुछ और ही नजर आ रही है। गांव में मूलभूत सुविधाएं आज भी भगवान भरोसे हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गांव में बने नवनिर्मित सुलभ शौचालय पर निर्माण के बाद से ही ताला लटका हुआ है, जिससे ग्रामीण आज तक इसका उपयोग नहीं कर पाए हैं। वहीं, सरकारी राशन सोसाइटी में भी ताले लटके होने से हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क से चर्चा में बताया कि गांव में आज तक पक्की सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। कच्ची सड़कों और अव्यवस्थित नालियों के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
तालाब तक जाने के लिए पचरी (रास्ता) का अभाव भी ग्रामीणों की बड़ी समस्या बना हुआ है। इस स्थिति से महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं, जिन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और सचिव दोनों ही अपने कर्तव्यों से नदारद हैं और गांव के विकास कार्यों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मीडिया द्वारा सरपंच संजय पांडे से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
राजनीतिक संदर्भ:
ग्रामीणों का कहना है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने और क्षेत्र में जनप्रतिनिधि मौजूद होने के बावजूद गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ज्वलंत सवाल:
नवनिर्मित सुलभ शौचालय पर ताला क्यों?
सोसाइटी में राशन वितरण कब शुरू होगा?
सरपंच-सचिव की जिम्मेदारी तय कब होगी?
आखिर कब मिलेगा ग्रामीणों को उनका हक?
जनहित में मांग:
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और गांव में बुनियादी सुविधाएं जल्द सुनिश्चित की जाएं।
    user_RAKESH THAKUR
    RAKESH THAKUR
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • डिंडोरी जिले के महेंदवानी ब्लॉक के अंतर्गत झाम झोला गांव के विश्वप्रसिद्ध देवीयो में सम्मिलित जैसे कोलकाता काली पाली की बैरासिन मैहर की शारदा रतनपुर की महामाई डूंगरगढ़ के बम्लेश्वरी झाम झोला के पड़ापछारनी देवी प्रसिद्ध है
    7
    डिंडोरी जिले के महेंदवानी ब्लॉक के अंतर्गत झाम झोला गांव के विश्वप्रसिद्ध देवीयो में सम्मिलित जैसे कोलकाता काली पाली की बैरासिन मैहर की शारदा रतनपुर की महामाई डूंगरगढ़ के बम्लेश्वरी झाम झोला के पड़ापछारनी  देवी प्रसिद्ध है
    user_Santosh Ahirwar
    Santosh Ahirwar
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.