लखनऊ के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर ने पत्रकारों से की पहली वार्ता, अपराध नियंत्रण रहेगा सर्वोच्च प्राथमिकता राजधानी लखनऊ के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से पहली औपचारिक वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा संगठित अपराध, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा तथा शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजधानी में पुलिसिंग को आधुनिक तकनीक के साथ और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए जाएंगे।

- लखनऊ में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस का बड़ा एक्शन, ACP बीकेटी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स ने किया पैदल गश्त। बीकेटी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे अधिकारी एसीपी बीकेटी विकास कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कों पर उतरकर सुरक्षा का अहसास कराया। एयरफोर्स रोड, सीतापुर हाईवे और अस्ति रोड समेत कई संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग और पैदल गश्त की गई। लखनऊ के बीकेटी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कोरी और महिगवा थाना प्रभारी राधे श्याम मौर्य टीम के साथ मौजूद रहे। आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखना।1
- बाजारखाला में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, कंगना रनौत के खिलाफ लगाए नारे लखनऊ। बाजारखाला थाना क्षेत्र की मोतीझील कॉलोनी, अनुपमनगर में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन और जुलूस निकाले जाने का मामला सामने आया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ भी नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान कंगना रनौत का पोस्टर जलाकर विरोध जताया गया। प्रदर्शन में पार्षद ममता चौधरी एवं तोहिद सिद्दीकी सहित अन्य कार्यकर्ताओं के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। प्रदर्शन के दौरान मौके पर बाजारखाला थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में कुछ समय के लिए राजनीतिक माहौल गरम रहा। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन को नियंत्रित किया गया।1
- 🚨 लखनऊ ब्रेकिंग 🚨 मुंशी पुलिया चौकी से 10 मीटर दूर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, बीच सड़क पर भर रहे सवारियां* राजधानी लखनऊ के मुंशी पुलिया क्षेत्र में चौकी से महज 10 मीटर की दूरी पर ई-रिक्शा चालक बीच सड़क पर सवारियां भरते नजर आ रहे हैं, जिससे शाम के व्यस्त समय में रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय नियमित पुलिस गश्त और यातायात व्यवस्था पर निगरानी की आवश्यकता होती है, लेकिन अक्सर मौके पर प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिलती। गौरतलब है कि आज ही लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ने ई-रिक्शा चालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश और चेतावनी दी है। ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग है कि मुंशी पुलिया क्षेत्र में भी इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके। अमन राठौर ✍️1
- *अभी अभी घोसियाना अल्ट्रा डाइग्नोस्टिक स्टेशन रोड के पास भयंकर विद्युत लाइन में आपस में तार टैच होने से देर तक चिंगारी निकलने से जाम लग गया। अभी अभी घोसियाना अल्ट्रा डाइग्नोस्टिक स्टेशन रोड के पास भयंकर विद्युत लाइन में आपस में तार टैच होने से देर तक चिंगारी निकलने से जाम लग गया।*1
- लखनऊ। नवनियुक्त पुलिस आयुक्त तरूण गाबा ने मीडिया से की औपचारिक भेंटवार्ता लखनऊ। 29 जुलाई। नवनियुक्त पुलिस आयुक्त, लखनऊ तरूण गाबा ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित संगोष्ठी सदन में आयोजित औपचारिक भेंटवार्ता के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से संवाद स्थापित करते हुए राजधानी की कानून-व्यवस्था और पुलिस की प्राथमिकताओं पर अपने विचार साझा किए। पुलिस आयुक्त तरूण गाबा ने कहा कि लखनऊ में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने संकेत दिया कि ट्रैफिक प्रबंधन में आवश्यक सुधार कर आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहेगी और महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इसके साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए तकनीकी संसाधनों को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा साइबर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने यह भी कहा कि भ्रामक अथवा गलत खबरें प्रसारित या प्रकाशित कर समाज में भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मीडिया से तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता में सहयोग की अपेक्षा जताई।1
- अभी अभी घोसियाना अल्ट्रा डाइग्नोस्टिक स्टेशन रोड के पास भयंकर विद्युत लाइन में आपस में तार टैच होने से देर तक चिंगारी निकलने से जाम लग गया अभी अभी घोसियाना अल्ट्रा डाइग्नोस्टिक स्टेशन रोड के पास भयंकर विद्युत लाइन में आपस में तार टैच होने से देर तक चिंगारी निकलने से जाम लग गया1