logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा और तीखा बयान दिया है। लखनऊ में आयोजित UP Pharma Conclave के दौरान सीएम योगी ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति—चाहे अपना ही क्यों न हो—कानून तोड़ेगा, तो उसके लिए भी वही कानून लागू होगा जो माफिया और अपराधियों के लिए है।

13 hrs ago
user_Sapna vyas
Sapna vyas
Viral news Jaunpur, Uttar Pradesh•
13 hrs ago

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा और तीखा बयान दिया है। लखनऊ में आयोजित UP Pharma Conclave के दौरान सीएम योगी ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति—चाहे अपना ही क्यों न हो—कानून तोड़ेगा, तो उसके लिए भी वही कानून लागू होगा जो माफिया और अपराधियों के लिए है।

  • user_Ajit Yadav
    Ajit Yadav
    Phulpur, Azamgarh
    hatao yesi sarkar garib ka saport karti nahi bhawkal etna hai
    12 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *जम्मू-कश्मीर: के उधमपुर में जैश के 2 आतंकी ढेर, जिस गुफा में छिपे हुए थे उसे सेना ने उड़ाया_* *04 फरवरी बुधवार 2026* *जम्मू-कश्मीर:* के उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि कल से मुठभेड़ जारी थी, जिसमें एक आतंकवादी को गोली लग गई थी। इसके बाद दोनों आतंकवादी गुफा में छिपकर बैठे हुए थे, जिन्हें सुरक्षाबलों ने आज मार गिराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में अभी भी सेना का तलाशी अभियान जारी है। *सेना ने विस्फोट के जरिए गुफा को उड़ाया:* समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, रामनगर के जाफर जंगल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की व्हाइट नाइट कोर के तहत CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त अभियान शुरू किया। कल यानी 3 फरवरी को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की थी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को गोली लगी और वो साथी के साथ गुफा में छिप गया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने गुफा के हिस्से को धमाका कर उड़ा दिया। *सेना ने अभियान को ‘किया’ नाम दिया:* व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर CIF डेल्टा के जवानों ने पुलिस और CRPF के साथ मिलकर खास अभियान को अंजाम दिया। एक सोची-समझी और कोऑर्डिनेटेड कार्रवाई के बाद 2 आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है। इस ऑपरेशन में एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल, टैक्टिकल सटीकता और ऊंचे दर्जे की प्रोफेशनलिज्म देखने को मिली। ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इलाका निगरानी में है।’
    1
    *जम्मू-कश्मीर: के उधमपुर में जैश के 2 आतंकी ढेर, जिस गुफा में छिपे हुए थे उसे सेना ने उड़ाया_*
*04 फरवरी बुधवार 2026*
*जम्मू-कश्मीर:* के उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि कल से मुठभेड़ जारी थी, जिसमें एक आतंकवादी को गोली लग गई थी। इसके बाद दोनों आतंकवादी गुफा में छिपकर बैठे हुए थे, जिन्हें सुरक्षाबलों ने आज मार गिराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में अभी भी सेना का तलाशी अभियान जारी है।
*सेना ने विस्फोट के जरिए गुफा को उड़ाया:*
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, रामनगर के जाफर जंगल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की व्हाइट नाइट कोर के तहत CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त अभियान शुरू किया। कल यानी 3 फरवरी को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की थी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को गोली लगी और वो साथी के साथ गुफा में छिप गया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने गुफा के हिस्से को धमाका कर उड़ा दिया।
*सेना ने अभियान को ‘किया’ नाम दिया:*
व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर CIF डेल्टा के जवानों ने पुलिस और CRPF के साथ मिलकर खास अभियान को अंजाम दिया। एक सोची-समझी और कोऑर्डिनेटेड कार्रवाई के बाद 2 आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है। इस ऑपरेशन में एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल, टैक्टिकल सटीकता और ऊंचे दर्जे की प्रोफेशनलिज्म देखने को मिली। ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इलाका निगरानी में है।’
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रतापगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती खुलेआम पिस्टल के साथ दबंगई दिखाती नजर आ रही है। वायरल रील में युवती यूपी 72 बीजेड 1476 नंबर की बाइक पर बैठी दिखाई दे रही है, जिसके हाथ में हथियार साफ तौर पर देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह रील विमल यादव से जुड़ी हुई है और रानीगंज थाना क्षेत्र के कायस्थ पट्टी इलाके की बताई जा रही है। वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार लाइसेंसी है या अवैध। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    प्रतापगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती खुलेआम पिस्टल के साथ दबंगई दिखाती नजर आ रही है। वायरल रील में युवती यूपी 72 बीजेड 1476 नंबर की बाइक पर बैठी दिखाई दे रही है, जिसके हाथ में हथियार साफ तौर पर देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि यह रील विमल यादव से जुड़ी हुई है और रानीगंज थाना क्षेत्र के कायस्थ पट्टी इलाके की बताई जा रही है। वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार लाइसेंसी है या अवैध। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_RAJA JAUNPUR NEWS
    RAJA JAUNPUR NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Meri zindagi ka bas ek hi usool hai - jo hai, muh par hai! 💯 Is video mein hum baat kar rahe hain zindagi ke sabse important rule ke baare mein. Log kya sochenge, isse darna band kijiye. Sach bolne se shayad kuch log door jayenge, lekin jo rukenge wahi aapke apne honge. 🎙️ In this Podcast video: Humne discuss kiya hai ki kaise seedha aur sach bolna aapki life se fake logon (matlabi logon) ko filter kar deta hai. Self-respect aur honesty ke sath jeene ka sahi tarika kya hai, janne ke liye end tak dekhein. 📝 Quote of the day: "Meri zindagi mein ek hi rule hai: Seedha bolo, sach bolo aur muh par bolo. Jo apne honge, samajh jayenge. Jo matlabi honge, door ho jayenge." Agar aap is baat se agree karte hain toh Like karein aur Comments mein "AGREE" likhein! ❤️ Don't forget to Subscribe for more such motivational videos #Suvichar #HindiQuotes #LifeRules #Motivation #TruthOfLife #Podcast #HindiPodcast #AttitudeStatus #KadwaSach #RealityCheck #FakePeople #SelfRespect #GirlPower #Inspiration #ReelsInstagram #Shorts #ViralVideo #TrendingNow #Shayari
    1
    Meri zindagi ka bas ek hi usool hai - jo hai, muh par hai! 💯
Is video mein hum baat kar rahe hain zindagi ke sabse important rule ke baare mein. Log kya sochenge, isse darna band kijiye. Sach bolne se shayad kuch log door jayenge, lekin jo rukenge wahi aapke apne honge.
🎙️ In this Podcast video:
Humne discuss kiya hai ki kaise seedha aur sach bolna aapki life se fake logon (matlabi logon) ko filter kar deta hai. Self-respect aur honesty ke sath jeene ka sahi tarika kya hai, janne ke liye end tak dekhein.
📝 Quote of the day:
"Meri zindagi mein ek hi rule hai: Seedha bolo, sach bolo aur muh par bolo. Jo apne honge, samajh jayenge. Jo matlabi honge, door ho jayenge."
Agar aap is baat se agree karte hain toh Like karein aur Comments mein "AGREE" likhein! ❤️
Don't forget to Subscribe for more such motivational videos 
#Suvichar #HindiQuotes #LifeRules #Motivation #TruthOfLife #Podcast #HindiPodcast
#AttitudeStatus #KadwaSach #RealityCheck #FakePeople #SelfRespect #GirlPower #Inspiration
#ReelsInstagram #Shorts #ViralVideo #TrendingNow #Shayari
    user_Up 65 motivation
    Up 65 motivation
    Accounting firm पिंडरा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने लहुराबीर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने 8 फरवरी को लाल बहादुर शास्त्री घाट पर आयोजित होने वाले ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम की जानकारी भी दी। अजय राय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से संविधान की मूल भावना कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे रास्ते पर ले जाया जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है। उनका कहना था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। पत्रकारवार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश की नीतियों को विदेशी हितों के अनुरूप ढाला जा रहा है। अजय राय ने विदेशी तेल की खरीद, किसानों की उपज के लिए विदेशी बाजारों पर निर्भरता और विदेशी फलों को बढ़ावा देने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय किसानों की स्थिति और अधिक कमजोर हो रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि मौजूदा नीतियां आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के बजाय उसे कमजोर कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक सेवानिवृत्त जनरल की पुस्तक पर प्रतिबंध को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया। अजय राय ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और राहुल गांधी को बिना किसी बाधा के अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की।
    1
    वाराणसी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने लहुराबीर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने 8 फरवरी को लाल बहादुर शास्त्री घाट पर आयोजित होने वाले ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम की जानकारी भी दी।
अजय राय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से संविधान की मूल भावना कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे रास्ते पर ले जाया जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है। उनका कहना था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
पत्रकारवार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश की नीतियों को विदेशी हितों के अनुरूप ढाला जा रहा है। अजय राय ने विदेशी तेल की खरीद, किसानों की उपज के लिए विदेशी बाजारों पर निर्भरता और विदेशी फलों को बढ़ावा देने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय किसानों की स्थिति और अधिक कमजोर हो रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि मौजूदा नीतियां आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के बजाय उसे कमजोर कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक सेवानिवृत्त जनरल की पुस्तक पर प्रतिबंध को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया।
अजय राय ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और राहुल गांधी को बिना किसी बाधा के अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    5 hrs ago
  • घटिया निर्माण की शिकायत पर नाली कार्य का निरीक्षण, जांच के निर्देश सुरियावां, भदोही। नगर पंचायत सुरियावां के वार्ड संख्या 9 में करीब 300 मीटर लंबी नाली निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। शिकायत मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। बताया गया कि राजकुमार के घर से बाड़ेतर मोहल्ला तक लगभग 300 मीटर सड़क किनारे नाली का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य सौरभ कंस्ट्रक्शन को आवंटित है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नाली निर्माण में घटिया स्तर की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष विनय चौरसिया ने मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं और आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में घटिया सामग्री के प्रयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर वार्ड संख्या 9 के सभासद के साथ नगर पंचायत के जेई आलोक सेकेंड भी उपस्थित रहे। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की।
    2
    घटिया निर्माण की शिकायत पर नाली कार्य का निरीक्षण, जांच के निर्देश
सुरियावां, भदोही। नगर पंचायत सुरियावां के वार्ड संख्या 9 में करीब 300 मीटर लंबी नाली निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। शिकायत मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
बताया गया कि राजकुमार के घर से बाड़ेतर मोहल्ला तक लगभग 300 मीटर सड़क किनारे नाली का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य सौरभ कंस्ट्रक्शन को आवंटित है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नाली निर्माण में घटिया स्तर की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष विनय चौरसिया ने मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं और आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में घटिया सामग्री के प्रयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर वार्ड संख्या 9 के सभासद के साथ नगर पंचायत के जेई आलोक सेकेंड भी उपस्थित रहे। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की।
    user_SHYAM SHUKLA
    SHYAM SHUKLA
    Farmer भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भदोही जनपद में मौसम फिर बदला बूंदा बादी के साथ ठंड बढ़ी
    1
    भदोही जनपद में मौसम फिर बदला बूंदा बादी के साथ ठंड बढ़ी
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ बरसठी के आलमगंज में दबंगों का कहर, पूरे परिवार पर जानलेवा हमला जौनपुर। थाना बरसठी क्षेत्र के आलमगंज गांव में दबंगों की दबंगई से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित संजय शर्मा ने आरोप लगाया है कि गांव के ही जटाशंकर यादव, शिवशंकर यादव, मनोज यादव सहित 10–12 लोगों ने एक राय होकर उनके घर पर हमला किया। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने पहले घर के दरवाजे पर नदचन्नी रखकर गोबर फेंका, फिर जानवर लाकर जबरन दरवाजे पर बांध दिए। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने लाठी-डंडा और फरसा से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में संजय शर्मा, उनकी पत्नी, बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कराया गया है। घटना की सूचना थाना बरसठी पुलिस को दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक आरोपी हाथ में फावड़ा लेकर संजय शर्मा के सिर पर वार करता है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ता है। घटना से गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार के मन से भय दूर हो और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
बरसठी के आलमगंज में दबंगों का कहर, पूरे परिवार पर जानलेवा हमला
जौनपुर। थाना बरसठी क्षेत्र के आलमगंज गांव में दबंगों की दबंगई से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित संजय शर्मा ने आरोप लगाया है कि गांव के ही जटाशंकर यादव, शिवशंकर यादव, मनोज यादव सहित 10–12 लोगों ने एक राय होकर उनके घर पर हमला किया।
पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने पहले घर के दरवाजे पर नदचन्नी रखकर गोबर फेंका, फिर जानवर लाकर जबरन दरवाजे पर बांध दिए। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने लाठी-डंडा और फरसा से जानलेवा हमला कर दिया।
इस हमले में संजय शर्मा, उनकी पत्नी, बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कराया गया है। घटना की सूचना थाना बरसठी पुलिस को दे दी गई है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक आरोपी हाथ में फावड़ा लेकर संजय शर्मा के सिर पर वार करता है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ता है।
घटना से गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार के मन से भय दूर हो और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
    user_Jitendra Dubey
    Jitendra Dubey
    केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • UGC बिल के समर्थन से जुड़ी BHU घटना पर बढ़ी सुरक्षा, जांच के निर्देश वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में यूजीसी बिल के समर्थन में निकाले गए जुलूस के बाद उत्पन्न विवाद को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आरोप है कि यूजीसी बिल का समर्थन करने वाले एक दलित छात्र के साथ मारपीट की गई, जिससे विश्वविद्यालय में तनाव की स्थिति बनी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोमवार को कुलपति आवास से लेकर बिरला हॉस्टल तक सुरक्षा कर्मियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इसका उद्देश्य परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना बताया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों से जानकारी ली जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं छात्र संगठनों ने घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
    1
    UGC बिल के समर्थन से जुड़ी BHU घटना पर बढ़ी सुरक्षा, जांच के निर्देश
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में यूजीसी बिल के समर्थन में निकाले गए जुलूस के बाद उत्पन्न विवाद को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आरोप है कि यूजीसी बिल का समर्थन करने वाले एक दलित छात्र के साथ मारपीट की गई, जिससे विश्वविद्यालय में तनाव की स्थिति बनी।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोमवार को कुलपति आवास से लेकर बिरला हॉस्टल तक सुरक्षा कर्मियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इसका उद्देश्य परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना बताया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों से जानकारी ली जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं छात्र संगठनों ने घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.