थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत पुराने रेलवे यार्ड में एक अज्ञात शव पड़ा मिला, पुलिस जांच में जुटी सहारनपुर। बीती रात थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत न्यू मक्खन कॉलोनी के पास एक पुराने रेलवे यार्ड में एक अज्ञात शव पड़ा मिला। सूचना पर तत्काल थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर फील्ड यूनिट को बुलाया गया। शव काफी पुराना है, जिसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। जिससे मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है। आसपास के सभी थानों में जो भी गुमशुदगी दर्ज की गई है, उनकी जांच की जा रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। यही नहीं सीसीटीवी कैमरे को भी देखा जा रहा है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। वीडियो:- जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय।

- 1 मई 2026 से LPG सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी के नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसमें सुरक्षा और खपत को नियंत्रित करने के लिए OTP-आधारित डिलीवरी और शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों व ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों की बुकिंग समयसीमा अनिवार्य की जा रही है।1
- Post by Sajid5
- *रील के चक्कर में फायरिंग’: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप* सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारन क्षेत्र के ग्राम नया गांव का एक युवक सोशल मीडिया पर फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल होने से चर्चा में आ गया है। वीडियो में युवक खुलेआम गोली चलाता नजर आ रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हथियार लाइसेंसी है या अवैध। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस तरह के वीडियो बनाना और साझा करना गंभीर अपराध है। आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। वीडियो कब का है इसकी हम पुष्टि नहीं करते।1
- कस्बा गंगोह क्षेत्र में फैली गंदगी और उससे उत्पन्न हो रही बीमारियों के विरोध में लखनौती रोड स्थित सराय क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया धरने में बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल रहे प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं और आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी सजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों के पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों की उनसे काफी नोकझोंक भी हुई काफी बहस के बाद कर्मचारियों ने जल्द से जल्द क्षेत्र में सफाई कराने का आश्वासन दिया अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया!!||2
- #yamuna sandesh news कांग्रेस नेता रमन त्यागी पहुंचे परशुराम जन्मोत्सव समारोह में । श्री ब्राह्मण सभा ने किया रमन त्यागी का स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया धन्यवाद।1
- यमुनानगर | दिनांक: 20-04-2026 आज जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, यमुनानगर के बाहर अभिभावकों द्वारा निजी स्कूलों की मनमानी और बढ़ती किताबों की कीमतों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। अधिकारियो को जगाने के लिए की गई नारेबाजी।...संजीव नंदा, राघव, परविंदर सैनी, अंकुश बक्शी आदि उपस्थित रहे1
- अमेरिका ने किया ईरान के जहाज पर कब्ज़ा, ईरान ने कहा बातचीत नहीं करेंगे1