फुलहरा में संत रविदास विकास शिविर, 22 योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ डीएम ने छात्रावास में बच्चों संग किया भोजन चांदन। श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को चांदन प्रखंड के पश्चिमी कटसकरा पंचायत अंतर्गत फुलहरा महादलित टोला स्थित पंचायत सरकार भवन में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बांका के जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने की। जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की मौजूदगी रही। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आंगनबाड़ी सेवाएं, जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड सहित कुल 22 महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं से संबंधित काउंटर लगाए गए। ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों से आवेदन भी प्राप्त किए गए। शिविर को संबोधित करते हुए डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, समरसता, मानवता और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का संदेश दिया था। इसी विचार को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से विकास शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र नागरिक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। डीएम ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को जिले में विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर से पहले पंचायत स्तर के कर्मियों द्वारा गांव-गांव और घर-घर जाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा पात्र लाभुकों से आवेदन लिए जाएंगे। बांका जिले में कुल 509 विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर के दौरान चांदन बीडीओ अजेश कुमार एवं सीओ रविकांत कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले पात्र लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन किया जाए। इसके बाद जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने चांदन प्रखंड अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास, ताराकुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छता, पठन-पाठन एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित कर्मियों को छात्रावास की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्रावास में कार्यरत कर्मियों एवं शिक्षकों से बातचीत कर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, पठन-पाठन और समग्र व्यक्तित्व विकास की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर नियमित रूप से विशेष ध्यान दिया जाए और उनकी रुचि, क्षमता एवं आवश्यकता के अनुरूप पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएम ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सहज संवाद करते हुए भोजन एवं छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं की प्रत्यक्ष जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने छात्रावास के रसोईघर का निरीक्षण किया और साफ-सफाई, स्वच्छता एवं हाइजीन की व्यवस्था का जायजा लिया। व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। विद्यालय परिवार की ओर से जिला पदाधिकारी को गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में संत रविदास जयंती के अवसर पर प्रेरणा सत्र का आयोजन किया गया। डीएम ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संत रविदास जी के विचारों एवं सामाजिक योगदान से बच्चों को अवगत कराते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, मानवता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। विद्यार्थियों को उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। डीएम ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा शिक्षा को जीवन में परिवर्तन का माध्यम बनाने की बात कही। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, उन्हें नियमित विद्यालय भेजें और शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करें। इस दौरान डीएम ने कक्षा प्रथम के बच्चों से भी संवाद किया और उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय से संबंधित विषयों पर जानकारी ली। विद्यालय की पठन-पाठन व्यवस्था एवं शैक्षणिक वातावरण से वे संतुष्ट नजर आए तथा बच्चों के शैक्षणिक एवं समग्र विकास के लिए विद्यालय परिवार एवं छात्रावास प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। पौधा लगाकर उन्होंने विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने बताया कि जिले में पांच डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास संचालित हैं, जिनकी कुल आवासन क्षमता 300 है। इसके अलावा 720-720 आवासन क्षमता वाले दो आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जहां बच्चों को निःशुल्क बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल क्लासरूम और सुसज्जित लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन का फोकस एक ओर जहां दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर रहा, वहीं दूसरी ओर अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।

- कजरा में भीषण सड़क हादसा, 21 साल के युवक की मौत; 3 गंभीर घायल l🚨 अमरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। कजरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 21 वर्षीय युवक गुलशन कुमार की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार अपने पिता के साथ बाइक से अमरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 🏥 स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुलशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है। 💔 हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 📍 स्थान: कजरा गांव, अमरपुर, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1
- कजरा में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत; 3 गंभीर घायल1
- Nepal me bad se trahi trahi9
- नाथनगर में नेशनल ऑप्टिकल का उद्घाटन, उचित कीमत पर मिलेंगे हर तरह के चश्मे भागलपुर जिले के नाथनगर स्थित पिपरपांती में नेशनल ऑप्टिकल का विधिवत उद्घाटन नगर निगम वार्ड संख्या-11 की पार्षद सविता देवी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों एवं दुकान संचालकों ने पार्षद का स्वागत किया। नेशनल ऑप्टिकल के खुलने से अब नाथनगर और आसपास के लोगों को चश्मे के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां उचित कीमत पर विभिन्न प्रकार के चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। दुकान में ग्राहकों की जरूरत और पसंद के अनुसार अलग-अलग डिजाइन एवं रेंज के चश्मे उपलब्ध रहने की बात कही गई है। दुकान संचालक ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के चश्मे उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी जरूरत के अनुसार सेवा देने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी नेशनल ऑप्टिकल के शुभारंभ पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया।1
- पांच दिन बाद कुएं में मिला दसरथ गोस्वामी का शव, परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप बांका: सुईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत जेरुआ गांव निवासी दसरथ गोस्वामी, पिता छोटन गोस्वामी, के लापता होने के पांच दिन बाद गांव के समीप स्थित एक कुएं से शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दसरथ गोस्वामी पिछले पांच दिनों से लापता थे। परिजनों के अनुसार, काफी खोजबीन के बाद गांव के पास एक कुएं में उनका शव मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं, इस मामले में परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि दसरथ के लापता होने के बाद प्रशासन की ओर से मामले में अपेक्षित छानबीन नहीं की गई। उनका कहना है कि अगर समय रहते गंभीरता से जांच और तलाश की जाती, तो शायद घटना का पता पहले चल सकता था। फिलहाल शव मिलने के बाद पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और मामले की जांच किए जाने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। टकलू न्यूज की अपील: मामले की निष्पक्ष जांच हो और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी प्रशासन गंभीरता से जांच करे।1
- बाराहाट में जनसुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई बाराहाट में जनसुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने किया। बैठक में नए सिरे से पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर पार्टी पदाधिकारी का चयन किया गया। इसके साथ साथ पार्टी के कई प्रकोष्ठों का भी चयन किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने कहा - हम सभी लोगों को एक जुटता के साथ प्रखंड स्तर पर मजबूती के साथ जन सुराज को आगे बढ़ाते रहे । जिसमें प्रखंड संरक्षक जीवन मिश्रा को बनाया गया। सोशल मीडिया प्रभारी मनोज राउत उर्फ मोनू कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। वही प्रखंड संरक्षक सियाराम पंडित,संगठन महामंत्री संजय सिंह,संगठन मुख्य प्रवक्ता मुख्तार, युवा प्रखंड अध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला महिला संस्थापक सदस्य रीता झा,महिला प्रखंड अध्यक्ष अनुराधा जी,किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ललन कुमार सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह,कर्पूरी मंच के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन ठाकुर, अंबेडकर विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष शंभू दास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष जलादउद्दीन , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार, विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष परमानंद यादव,को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में जिला सचिव श्यामसुंदर दास,जिला प्रवक्ता रणधीर पांडेय,ओबीसी जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद यादव, जिला सचिव विनोद कुमार, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र साह,बुलबुल यादव, सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए जनसुराज के कार्यकर्तागण उपस्थित थे। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- तारापुर आर एस कॉलेज में विद्यार्थी सहायता शिविर में नहीं मिला एक भी आवेदन रामस्वास्थ्य महाविद्यालय, तारापुर में विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन देने के साथ प्रशासनिक प्रक्रियाओं, करियर और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यार्थी सहायता शिविर का आयोजन किया गया। हालांकि शिविर में किसी भी छात्र का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं, करियर मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा समाज निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने कानून व्यवस्था, साइबर सुरक्षा और अनुशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नागेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सही दिशा देने में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण हैं। संचालन एवं संयोजन नोडल पदाधिकारी प्रो. राखी कुमारी ने किया। मौके पर डॉ. सविता कुमारी, डॉ. पूर्णिमा गुप्ता, प्रो. नीरज कुमार, प्रो. बसंत कुमार सिंह, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. श्रुति कुमारी, डॉ. मुकेश कुमार सहित शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- रजौन में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, दो जुगाड़ गाड़ियां जब्त 🚨 बांका में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन! रजौन थाना क्षेत्र में खनन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर दो जुगाड़ गाड़ियों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 75 हजार रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है, साथ ही मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। खनन माफियाओं पर प्रशासन की नजर है और समाहर्ता ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ⚠️ 📍 स्थान: रजौन, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1