Shuru
Apke Nagar Ki App…
अर्तराष्ट्रीय नृत्य दिवस के कार्यक्रम के बाद स्कूली बच्चों व आयोजकों ने दिया संदेश, कहा नृत्य अपनाकर टेंशन से राहत पाने और स्वस्थ्य जीवन शैली है मूल मंत्र
हमीरपुरी पत्रकार
अर्तराष्ट्रीय नृत्य दिवस के कार्यक्रम के बाद स्कूली बच्चों व आयोजकों ने दिया संदेश, कहा नृत्य अपनाकर टेंशन से राहत पाने और स्वस्थ्य जीवन शैली है मूल मंत्र
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के हजारों सेवानिवृत कर्मचारियों ने अपने परिवार सहित पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने का एलान किया है। हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिमाचल परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच हिमाचल प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के कर्मचारियों की मांगों को सरकार दरकिनार कर रही है और पिछले साढे तीन सालों से पेंशन का स्थायी हल नही हो पाया है। इसके साथ ही अजमेर ठाकुर ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के करीब 1500 पैन्शनरों को ही पैन्शन दी गई है जबकी 7000 के करीब पैन्शनरों को अभी तक पैन्शन नहीं मिली है जो कि सरकार व निगम प्रवन्धन की नाकामी को दर्शाता हैए जबकि इसी माह पैन्शनर उप मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री से भी ऊना में मिले थे तो उन्होंने आशवासन दिया था कि आपको हर महीने पैन्शन दी जाएगी । लेकिन फिर भी धरातल पर कुछ भी नहीं है इससे जाहिर होता है कि सरकार की कथनी और करनी झूठी साबित हो रही है । अजमेर सिंह ने कहा कि परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच के सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि इन पंचायत चुनावांे का बष्हिकार तो किया जाएगा और 2027 में आने वाले विधानसभा चुनावों में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी। कल्याण मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी महामंत्री रूप चंद शर्मा ने कहा कि पेंशन का कोई ठोस समाधान नही कर रही है और कभी पन्द्रह तो कभी अंतिम तिथि में पेंशन मिल रही है। इस बार तो मार्च माह की पेंशन नही मिल पाई है । उन्हांेने कहा कि अस्सी साल के पेंशनरों को सरकार की ओर मुंह ताकना पडता है। उन्हांेने कहा कि पैसंो का इंतजाम करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्हांेने कहा कि यही स्थिति रही तो चुनावों का वहिष्कार किया जाएगा2
- सुजानपुर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से एक अनजान व्यक्ति का फोन आया, जिसने बातचीत की शुरुआत ही बड़े अपनत्व से की। उसने कहा—“मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूँ।” बातचीत के दौरान उसने विधायक कैप्टन रणजीत सिंह के कार्यों की खुलकर सराहना की।उसने बताया कि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य, जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता और हर समय उपलब्ध रहने की उनकी आदत ने उसे काफी प्रभावित किया है। ऐसे ही स्नेह और विश्वास ही किसी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं, जो यह दिखाते हैं कि उनके काम लोगों के दिल तक पहुंच रहे हैं।1
- बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेत में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के सहयोग से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रेंज अधिकारी संदीप ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वनों में लगने वाली आग (वनाग्नि) के कारणों, दुष्परिणामों और रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक करना था। हिमाचल प्रदेश वन विभाग की टीम से आए विशेषज्ञ वन रक्षक ब्रजेश राणा, जसप्रीत कुमार, अख़्तर गफूर व वन मित्र सुजल मोदगिल और सानिया मेहता ने विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि मानवीय लापरवाही किस प्रकार वनों के लिए विनाशकारी सिद्ध हो सकती है और आग लगने की स्थिति में तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि वे न केवल स्वयं वनों की रक्षा करेंगे, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी इस बारे में जागरूक करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने वन विभाग की टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वनों की सुरक्षा हम सभी का साझा कर्तव्य है और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण संभव है। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य प्रदीप कुमार डोगरा उप- प्रधानाचार्य, कमल देव शर्मा प्रवक्ता, रोमा कुमारी प्रवक्ता, संदीप कुमार पी ई टी अमित गुप्ता टी जी टी, सुमन कुमारी टी जी टी, निशा कुमारी डी एम, सन्तोष कुमारी टी जी टी,प्रोमिला कुमारी हैल्थ केयर शिक्षिका मौजूद रहे।1
- हटगढ़ स्कूल में विश्व टीकाकरण दिवस मनाया गया | बच्चों को टीकाकरण का महत्व बताया | HPV Vaccine Awareness1
- Post by Himachal Punjab News1
- चिंतपूर्णी के नजदीक भरवाई क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद एक दर्दनाक सडक़ हादसा पेश आया, जहां एक स्विफ्ट कार करीब 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई। जानकारी के अनुसार, भरवाई से अंब की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद कार में आग भडक़ उठी। बताया जा रहा है कि कार में सवार दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जिनकी पहचान पंजाब के लुधियाणा निवासी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति कार से बाहर निकलने की कोशिश में बुरी तरह झुलस गया, जबकि दूसरे की कार के अंदर ही जलने से मौत हो गई। अब गाड़ी में कितने लोग थे, इसकी जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।1
- श्री नैना देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी | Swarghat Breaking | Delhi Pilgrims Tempo Traveller Accident1
- Post by Rakesh Kumar4
- भाजपा सदर मंडल ने नगर परिषद बिलासपुर के चुनाव के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद बुधवार को पहले चरण में नगर परिषद के सात वार्डों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। बाकी बचे चार वार्डों से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर ने बताया कि वार्ड-2 से जमुना उर्फ सीमा, वार्ड-5 से नरेंद्र पंडित, वार्ड-7 से वंदना गौतम, वार्ड-8 से अनिल कुमार (हैप्पी), वार्ड-9 से अजय चंदेल, वार्ड-10 से सुनील कुमार (सन्नी), तथा वार्ड-11 से मुकेश भाटिया (लक्की) को पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के रूप में चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। जल्द ही बाकी वार्डों से भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने लिए फील्ड में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के उपेक्षित और भेदभावपूर्ण रवैये के कारण बिलासपुर शहर में विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से शहर के चहंुमुखी विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। प्रदेश में भी आने वाला समय भाजपा का ही है। उन्होंने इसके मद्देनजर शहरवासियों से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को सहयोग व समर्थन देने का आग्रह किया है। --------- प्रैस नोट--- नगर परिषद बिलासपुर की चुनावी बेला में कांग्रेस से जुड़े लोेगों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर परिषद के धौलरा वार्ड-10 से सुनील कुमार ‘सन्नी’ के साथ कई अन्य लोगों ने कांगे्रस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें जावेद अख्तर, उदय सिंह, श्यामलाल, विशाल, शशि भूषण व मोहम्मद युनुस आदि शामिल हैं। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने भाजपा के पटके पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे शहर में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। इस मौके पर नगर परिषद चुनाव के लिए गठित समिति के अध्यक्ष भीम सिंह चंदेल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र सांख्यान, सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, शहरी इकाई अध्यक्ष मदन राणा, नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष कमल गौतम तथा मुनीर अख्तर लाली, चमन गुप्ता व मोहित सांख्यान आदि भी मौजूद थे।1