logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*प्रेस नोट दिनांक 17.02.2026* *थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।* *👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना बाघराय पुलिस द्वारा अपहरण, पॉक्सो एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त सुभाष सरोज को किया गया गिरफ्तार-* *➡️थाना बाघराय पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत पीथीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।* *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी बाघराय श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 देवी दयाल कश्यप मय हमराह का0 संदीप कुमार* द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अन्तर्गत धारा 137 (2)/87/74/351 (3)/127 (2) बीएनएस व 7/8 पोस्को एक्ट थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त, 1.सुभाष सरोज पुत्र मुन्नू लाल निवासी ग्राम लच्छीपुर देवरपट्टी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत पीथीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 01. सुभाष सरोज पुत्र मुन्नू लाल निवासी ग्राम लच्छीपुर देवरपट्टी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष । *पुलिस टीम का विवरण-* उ0नि0 देवी दयाल कश्यप मय हमराह का0 संदीप कुमार थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ ।

3 hrs ago
user_Dharmendra Mishra
Dharmendra Mishra
Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
8197b73d-173e-479f-98b5-feb74b8a600d

*प्रेस नोट दिनांक 17.02.2026* *थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।* *👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना बाघराय पुलिस द्वारा अपहरण, पॉक्सो एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त सुभाष सरोज को किया गया गिरफ्तार-* *➡️थाना बाघराय पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत पीथीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।* *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी बाघराय श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 देवी दयाल कश्यप मय हमराह का0 संदीप कुमार* द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अन्तर्गत धारा 137 (2)/87/74/351 (3)/127 (2) बीएनएस व 7/8 पोस्को एक्ट थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त, 1.सुभाष सरोज पुत्र मुन्नू लाल निवासी ग्राम लच्छीपुर देवरपट्टी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत पीथीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 01. सुभाष सरोज पुत्र मुन्नू लाल निवासी ग्राम लच्छीपुर देवरपट्टी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष । *पुलिस टीम का विवरण-* उ0नि0 देवी दयाल कश्यप मय हमराह का0 संदीप कुमार थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ ।

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • *जिला कटनी मध्य प्रदेश* *शीतला प्रसाद की रिपोर्ट। *महाशिवरात्रि पर सपना सुशील मोटवानी एवं सपरिवार द्वारा भजन संध्या एवं पुष्प होली का आयोजन किया गया* माधवनगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्त सपना सुशील मोटवानी जी एवं सपरिवार द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात,भजन संध्या एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया l लगभग 15 वर्षों से अधिक समय से यह कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है जिसमें शिवजी की बारात बैंड बाजा के साथ धूमधाम से निकाली गई एवं बारात का सभी भक्तों ने पुष्प वर्षा से स्वागत वंदन अभिनंदन किया एवं सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई l धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत कटनी प्रस्तुति प्रसिद्ध गायक दीपक अंश सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई
    1
    *जिला कटनी मध्य प्रदेश*
*शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।
*महाशिवरात्रि पर सपना सुशील मोटवानी एवं सपरिवार द्वारा भजन संध्या एवं पुष्प होली का आयोजन किया गया*
माधवनगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्त सपना सुशील मोटवानी जी एवं सपरिवार द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात,भजन संध्या एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया l लगभग 15 वर्षों से अधिक समय से यह कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है जिसमें शिवजी की बारात बैंड बाजा के साथ धूमधाम से निकाली गई एवं बारात का सभी भक्तों ने पुष्प वर्षा से स्वागत वंदन अभिनंदन किया एवं सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई l धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत कटनी प्रस्तुति प्रसिद्ध गायक दीपक अंश  सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    1 hr ago
  • दिनांक 01.02.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गहरू का पुरवा, अब्दुल वाहिदगंज में जमीनी विवाद के चलते गला दबाकर की गई हत्या के मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 12/2026 धारा 333/103(1) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता की बाइट
    1
    दिनांक 01.02.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गहरू का पुरवा, अब्दुल वाहिदगंज में जमीनी विवाद के चलते गला दबाकर की गई हत्या के मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 12/2026 धारा 333/103(1) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता की बाइट
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी के नेता डॉ महेंद्र दुबे से खास बातचीत
    1
    समाजवादी पार्टी के नेता डॉ महेंद्र दुबे से खास बातचीत
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    पत्रकार रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • महाशिवरात्रि के मेले में पड़ा एक थप्पड़ बना मौत की वजह।..... सुलतानपुर के जनवारी नाथ धाम से शुरू हुई कहानी का खौफनाक अंत जनवारी नाथ धाम में महाशिवरात्रि का मेला लगा था। भीड़, भक्ति और उत्साह के बीच कोई नहीं जानता था कि यहां हुआ एक छोटा सा विवाद कुछ ही घंटों में खून-खराबे में बदल जाएगा। लंभुआ क्षेत्र के मदनपुर पनियर (सरैया) गांव के रहने वाले अमित सिंह अपनी पत्नी शिल्पी और तीन बच्चों के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। 13 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। जिंदगी में उतार-चढ़ाव जरूर आए, लेकिन परिवार किसी तरह चल रहा था। मेले में घूमते समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस बढ़ी और गुस्से में अमित ने सबके सामने शिल्पी को थप्पड़ मार दिया। यह नजारा भीड़ में मौजूद एक और शख्स देख रहा था—दीपक, जो शिल्पी के करीब आ चुका था। कहा जाता है कि मुंबई में ट्रक चलाने के दौरान अमित और दीपक की दोस्ती हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे घर तक पहुंची और फिर रिश्तों की सीमाएं टूटने लगीं। अमित को जब इस संबंध की भनक लगी तो विवाद हुआ, मगर परिवार ने समझौता करा दिया। इसके बाद अमित ने पत्नी और बच्चों को सुलतानपुर भेज दिया, जबकि खुद मुंबई में काम करता रहा। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। महाशिवरात्रि के दिन हुआ थप्पड़ दीपक को नागवार गुजरा। रात शांत बीती, लेकिन सुबह करीब 5 बजे सन्नाटा चीखों में बदल गया। आरोप है कि दीपक घर में घुसा और सो रहे अमित पर चाकू से हमला कर गला रेत दिया। सब कुछ कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया। सुबह जब गांव जागा, तो एक घर से पिता का साया उठ चुका था। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का हाथ हट गया। पत्नी शिल्पी बच्चों को लेकर मायके चली गई, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी दीपक फरार है और उसकी तलाश जारी है। चारू निगम, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, के मुताबिक मुख्य आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। भक्ति के पर्व पर शुरू हुआ विवाद एक परिवार की दुनिया उजाड़ गया। एक थप्पड़, एक आहत अहंकार और कुछ छिपे रिश्तों ने मिलकर तीन बच्चों को अनाथ कर दिया—और गांव को एक दर्दनाक कहानी दे दी।
    4
    महाशिवरात्रि के मेले में पड़ा एक थप्पड़ बना मौत की वजह।.....
सुलतानपुर के जनवारी नाथ धाम से शुरू हुई कहानी का खौफनाक अंत
जनवारी नाथ धाम में महाशिवरात्रि का मेला लगा था। भीड़, भक्ति और उत्साह के बीच कोई नहीं जानता था कि यहां हुआ एक छोटा सा विवाद कुछ ही घंटों में खून-खराबे में बदल जाएगा।
लंभुआ क्षेत्र के मदनपुर पनियर (सरैया) गांव के रहने वाले अमित सिंह अपनी पत्नी शिल्पी और तीन बच्चों के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। 13 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। जिंदगी में उतार-चढ़ाव जरूर आए, लेकिन परिवार किसी तरह चल रहा था।
मेले में घूमते समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस बढ़ी और गुस्से में अमित ने सबके सामने शिल्पी को थप्पड़ मार दिया। यह नजारा भीड़ में मौजूद एक और शख्स देख रहा था—दीपक, जो शिल्पी के करीब आ चुका था।
कहा जाता है कि मुंबई में ट्रक चलाने के दौरान अमित और दीपक की दोस्ती हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे घर तक पहुंची और फिर रिश्तों की सीमाएं टूटने लगीं। अमित को जब इस संबंध की भनक लगी तो विवाद हुआ, मगर परिवार ने समझौता करा दिया। इसके बाद अमित ने पत्नी और बच्चों को सुलतानपुर भेज दिया, जबकि खुद मुंबई में काम करता रहा। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।
महाशिवरात्रि के दिन हुआ थप्पड़ दीपक को नागवार गुजरा। रात शांत बीती, लेकिन सुबह करीब 5 बजे सन्नाटा चीखों में बदल गया। आरोप है कि दीपक घर में घुसा और सो रहे अमित पर चाकू से हमला कर गला रेत दिया। सब कुछ कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया।
सुबह जब गांव जागा, तो एक घर से पिता का साया उठ चुका था। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का हाथ हट गया। पत्नी शिल्पी बच्चों को लेकर मायके चली गई, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी दीपक फरार है और उसकी तलाश जारी है।
चारू निगम, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, के मुताबिक मुख्य आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।
भक्ति के पर्व पर शुरू हुआ विवाद एक परिवार की दुनिया उजाड़ गया। एक थप्पड़, एक आहत अहंकार और कुछ छिपे रिश्तों ने मिलकर तीन बच्चों को अनाथ कर दिया—और गांव को एक दर्दनाक कहानी दे दी।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जौनपुर ब्रेकिंग--- एसबीआई लाइफ के एजेंट पर बीमा किस्त का पैसा गबन करने का आरोप.......................................................................... पुलिस का गजब का कारनामा................................................ कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर पर फरियादी से दिलवाई गई कसम और पीड़ित से लिया गया साछ्य .................................................. फिर भी नहीं हुई सुनवाई........................................................... फिर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार................................................................ एस पी के निर्देश पर पीड़ित को मिला न्याय आरोपी एजेंट अर्जुन शर्मा के खिलाफ दर्ज हुआ केस................................................................... आरोपी अर्जुन शर्मा का पुलिस से रहता है साथ-गांठ............................................................ आरोपी अर्जुन शर्मा के खिलाफ आजमगढ़..महाराष्ट्र और स्थानीय थाना में पहले भी लगभग दर्जन भर आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज................................................................................. पीड़ित.. उत्तर प्रदेश कोटेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी को कई बार पुलिस द्वारा किया गया गुमराह और कई दिनों तक लगाना पड़ा थाने का चक्कर............................................................ बदलापुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 7 का मामला
    2
    जौनपुर ब्रेकिंग---
एसबीआई लाइफ के एजेंट पर बीमा किस्त का पैसा गबन करने का आरोप..........................................................................  पुलिस का गजब का कारनामा................................................ कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर पर फरियादी से दिलवाई गई कसम और पीड़ित से लिया गया साछ्य .................................................. फिर भी नहीं हुई सुनवाई........................................................... फिर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार................................................................ एस पी के निर्देश पर पीड़ित को मिला न्याय आरोपी एजेंट अर्जुन शर्मा के खिलाफ दर्ज हुआ केस................................................................... आरोपी अर्जुन शर्मा का पुलिस से रहता है साथ-गांठ............................................................ आरोपी अर्जुन शर्मा के खिलाफ आजमगढ़..महाराष्ट्र और स्थानीय थाना में पहले भी लगभग दर्जन भर आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज................................................................................. पीड़ित.. उत्तर प्रदेश कोटेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी को कई बार पुलिस द्वारा किया गया गुमराह और कई दिनों तक लगाना पड़ा थाने का चक्कर............................................................ बदलापुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 7 का मामला
    user_BIPUL SINGH
    BIPUL SINGH
    Insurance Agent बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जौनपुर। मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। जिला जज की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक संदेश में 17 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच गेट नंबर 1 के पास स्थित सिविल कोर्ट और पुलिस लाइन को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई थी। ई-मेल में पांच से छह मोबाइल नंबरों पर एक-एक लाख रुपये भेजने की मांग की गई। संदेश में कहा गया था कि निर्धारित समय के भीतर रकम नहीं भेजी गई तो न्यायालय परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा। सुबह लगभग 10:30 बजे ई-मेल प्राप्त होने के बाद जिला जज सुशील कुमार शशि ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय परिसर खाली कराने के निर्देश जारी किए। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव को बुलाकर मामले की जानकारी दी गई और अधिवक्ताओं व वादकारियों से परिसर खाली करने की अपील की गई। एहतियातन पूरे परिसर को शांतिपूर्वक खाली करा लिया गया। जिला न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिवक्ताओं और वादकारियों की अनुपस्थिति में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए, ताकि किसी पक्ष को असुविधा न हो। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भी इसी तरह की धमकी प्राप्त हुई है। इसके बाद न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ता (BBDS) और डॉग स्क्वाड की टीमों को मौके पर तैनात किया गया है। एहतियातन पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि अन्य जिलों में भी इस प्रकार के धमकी भरे ई-मेल प्राप्त होने की सूचनाएं हैं। जांच एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और उसकी सत्यता का पता लगाने में जुटी हुई हैं। घटना के बाद न्यायालय परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं।
    3
    जौनपुर। मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। जिला जज की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक संदेश में 17 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच गेट नंबर 1 के पास स्थित सिविल कोर्ट और पुलिस लाइन को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई थी।
ई-मेल में पांच से छह मोबाइल नंबरों पर एक-एक लाख रुपये भेजने की मांग की गई। संदेश में कहा गया था कि निर्धारित समय के भीतर रकम नहीं भेजी गई तो न्यायालय परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा।
सुबह लगभग 10:30 बजे ई-मेल प्राप्त होने के बाद जिला जज सुशील कुमार शशि ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय परिसर खाली कराने के निर्देश जारी किए। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव को बुलाकर मामले की जानकारी दी गई और अधिवक्ताओं व वादकारियों से परिसर खाली करने की अपील की गई। एहतियातन पूरे परिसर को शांतिपूर्वक खाली करा लिया गया।
जिला न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिवक्ताओं और वादकारियों की अनुपस्थिति में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए, ताकि किसी पक्ष को असुविधा न हो।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भी इसी तरह की धमकी प्राप्त हुई है। इसके बाद न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ता (BBDS) और डॉग स्क्वाड की टीमों को मौके पर तैनात किया गया है।
एहतियातन पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि अन्य जिलों में भी इस प्रकार के धमकी भरे ई-मेल प्राप्त होने की सूचनाएं हैं। जांच एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और उसकी सत्यता का पता लगाने में जुटी हुई हैं।
घटना के बाद न्यायालय परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं।
    user_RAJA JAUNPUR NEWS
    RAJA JAUNPUR NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते विधायक श्री रमेश चंद्र मिश्रा जी जौनपुर बदलापुर के विधायक श्री रमेश चंद्र मिश्रा जी के द्वारा आज माननीय मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत किया जा रहा हैं साथ में उपस्थित सिंगाराम राजा सिंह तथा उनके साथ सहयोगीगढ़ के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का जोरदार स्वागत किया गया
    1
    मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते विधायक श्री रमेश चंद्र मिश्रा जी
जौनपुर बदलापुर के विधायक श्री रमेश चंद्र मिश्रा जी के द्वारा आज माननीय मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत किया जा रहा हैं साथ में उपस्थित सिंगाराम राजा सिंह तथा उनके साथ सहयोगीगढ़ के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का जोरदार स्वागत किया गया
    user_रामू गौतम (DB7 News) तहसील संवाददाता बदलापुर
    रामू गौतम (DB7 News) तहसील संवाददाता बदलापुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पट्टी ढकवा रोड पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर तालाब में पलटा पट्टी क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी रमेश कुमार वर्मा पुत्र रामप्रताप वर्मा इलेक्ट्रिक रिक्शा चालाक है, मंगलवार की सुबह 11:00 पट्टी ढकवा रोड पर सवारी छोड़ने के बाद कलियनापुर की तरफ जा रहा था जैसे ही सेंट जेवियर स्कूल पट्टी के सामने पहुंचा था ई रिक्शा और नियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित कच्चे तालाब में पलट गया गनीमत यह रही उसे समय कोई सवारी नहीं बैठी थी ई रिक्शा को पलटते देखा लोगों को भीड़ जमा हो वहां उपस्थित गई लोगों की मदद से ई-रिक्शा तालाब से बाहर निकल गया चालक को मामूली चोटे आई हैं।
    1
    पट्टी ढकवा रोड पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर तालाब में पलटा 
पट्टी क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी 
रमेश कुमार वर्मा पुत्र रामप्रताप वर्मा  इलेक्ट्रिक रिक्शा चालाक है, मंगलवार की सुबह 11:00 
पट्टी ढकवा रोड पर सवारी छोड़ने के बाद कलियनापुर की तरफ जा रहा था जैसे ही सेंट जेवियर स्कूल पट्टी के सामने पहुंचा था ई रिक्शा और नियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित कच्चे तालाब में पलट गया गनीमत यह रही उसे समय कोई सवारी नहीं बैठी थी ई रिक्शा को पलटते देखा लोगों को भीड़ जमा हो वहां उपस्थित गई लोगों की मदद से ई-रिक्शा तालाब से बाहर निकल गया चालक को मामूली चोटे आई हैं।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.