Shuru
Apke Nagar Ki App…
खराब सड़क ये रोड कस्तूरबा कॉलोनी बगोड़ा रोड पुरानी सब्जी मंडी के सामने जालोर जो 4 महीने से खराब है PWD या नगर परिषद कोई भी इस पर ध्यान नही दे रहा है
NARAYAN PRAJAPATI
खराब सड़क ये रोड कस्तूरबा कॉलोनी बगोड़ा रोड पुरानी सब्जी मंडी के सामने जालोर जो 4 महीने से खराब है PWD या नगर परिषद कोई भी इस पर ध्यान नही दे रहा है
More news from राजस्थान and nearby areas
- ये सडक कस्तूरबा कॉलोनी सब्जी मंडी के सामने सड़क 4 महीने से टूटी हुई है अभी तक इस पे कोई काम नही हुआ है PWD विभाग या नगर परिषद इस पर ध्यान दे ओर सड़क को ठीक करावे4
- Post by भगाराम देवासी1
- GOL: ग्राम सेवा सहकारिता समिति नवनिर्मित 500 मेट्रिक टन का उद्घाटन समारोह सोमवार 9 फरवरी को, समस्त ग्राम गोल, एवडी , मांडवा के वासियों को आमंत्रण1
- फालना के सुभाष रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में राधा कृष्ण प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम महिला मंडल और एक डॉक्टर दंपति द्वारा आयोजित किया गया था। इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देवेंद्र सिद्धावत, अमित मेहता, जितेंद्र सिद्धावत, नारायण लाल सोलंकी और जयरामदास सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महिला मंडल की सदस्यों दिव्या श्रीमाली, रेखा मालवीय और रेखा सोलंकी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- Post by Nimbesavri music1
- *जनहित में पुलिस सुधार की मांग, आप टीम ने उठाई पुलिसकर्मियों की समस्याएं* बाली।पाली जयपुर। पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और जनता के साथ उनके व्यवहार को बेहतर बनाने के लिए पुलिस सिस्टम में अंदरूनी सुधार बेहद जरूरी है। इसी मांग को लेकर आम आदमी पार्टी की जयपुर टीम ने पिछले दो वर्षों में विभिन्न थानों, चौकियों और ट्रैफिक पॉइंट्स पर पुलिसकर्मियों की समस्याओं का सर्वे किया। इस संबंध में दो बार मुख्यमंत्री निवास पर ज्ञापन भी दिया जा चुका है। आप नेता विनीत शर्मा ने बताया कि सर्वे के दौरान सामने आया कि पुलिसकर्मी अत्यधिक तनाव में काम कर रहे हैं और मौजूदा व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनकी ड्यूटी 14 से 24 घंटे तक चलती है, जबकि इसे 8 घंटे की शिफ्ट में किया जाना चाहिए। उन्हें साप्ताहिक अवकाश भी नहीं मिल पाता, जिससे शारीरिक और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। मुख्य मांगें पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश अनिवार्य किया जाए ड्यूटी समय को 8 घंटे की शिफ्ट में लागू किया जाए बढ़ती आबादी के अनुसार पुलिस स्टाफ और नफरी बढ़ाई जाए कांस्टेबलों का समय पर प्रमोशन (DPC लागू) किया जाए कांस्टेबल का पे-स्केल 2400 से बढ़ाकर 3600 ग्रेड किया जाए सर्वे में यह भी सामने आया कि थानों में संसाधनों की भारी कमी है। गाड़ी, पेट्रोल, स्टेशनरी, लॉकअप में बंद आरोपियों के भोजन, ट्रांसपोर्ट, मैस अलाउंस सहित दैनिक खर्चों के लिए बजट अपर्याप्त है। इसके अलावा इन्वेस्टिगेशन, लॉ एंड ऑर्डर और इमरजेंसी ड्यूटी में कार्य का उचित बंटवारा करने की मांग भी उठाई गई। आप टीम ने दावा किया कि लगभग 20 प्रतिशत स्टाफ ही सीधे जनता से जुड़े कामों में लगा है, जबकि बाकी वीआईपी और अधिकारियों की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहता है। पार्टी प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा ताकि पुलिस व्यवस्था को मजबूत कर जनता को बेहतर सेवा मिल सके। सर्वे के दौरान विनीत शर्मा, कुमार भरत, उस्मान खान, धीरेश जैन, सुमिता प्रमाणिक और भरत नथावत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।1
- Post by Nimbesavri music1
- बाली मामला स्टेट हाईवे-62 पर स्थित आमलिया टोल नाके पर गुरुवार शाम करीब 6:27 बजे का है। बदमाश 6 गाड़ियों में सवार होकर आए थे। पाली में 6 गाड़ियों में आए बदमाशों ने टोल कर्मियों से मारपीट की। टोल बूथ पर तोड़फोड़ की और कलेक्शन राशि उठा ले गए। बदमाशों ने टोल बूथ पर लगा बैरियर तोड़ दिया, केबिन में जमकर तोड़फोड़ की। पहले बैरियर तोड़ा, फिर मचाया उत्पात टोल मैनेजर राहुल सामोता ने बताया- गुरुवार शाम को आमलिया गांव की ओर से सफेद रंग की कैंपर गाड़ी आई। उसने सबसे पहले बैरियर तोड़ा। टोल स्टाफ ने उसका विरोध किया तो ड्राइवर नीचे उतरा और कर्मचारी पिंटूसिंह के सिर पर प्लास्टिक की कुर्सी से वार किया। 6 गाड़ियों में आए थे बदमाश इसी दौरान पीछे से दो थार, एक स्विफ्ट कार, एक फोर्ड फिगो और अन्य गाड़ी आई। सभी में बदमाश सवार थे। इन गाड़ियों में सवार युवक लाठियां, हॉकी स्टिक और सरिए लेकर उतरे। हथियारों से लैस युवकों को देखकर टोल स्टाफ में दहशत फैल गई और कुछ कर्मचारी जान बचाकर भाग गए।1
- बालोतरा। बालोतरा जिले की असाड़ा रोड पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।1