भीषण आग के बीच दिल्ली पुलिस ने बचाई चार लोगों की जान, पटेल नगर पुलिस की बहादुरी की सराहना नई दिल्ली, 28 अगस्त। पटेल नगर थाना क्षेत्र के बलजीत नगर में एक मकान में लगी भीषण आग के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तीसरी मंजिल पर फंसे चार लोगों की जान बचा ली। पुलिसकर्मियों के समय पर मौके पर पहुंचने और स्थानीय लोगों की मदद से चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त को थाना पटेल नगर में हिल मार्ग, बलजीत नगर स्थित मकान नंबर टी-235 में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही इमरजेंसी ऑफिसर हेड कांस्टेबल दीपक को कार्रवाई के लिए भेजा गया। इसके बाद एसएचओ पटेल नगर इंस्पेक्टर नवीन कुमार, इंस्पेक्टर दीपक दहिया, एटीओ पटेल नगर समेत पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। इलाका बेहद संकरी और घनी गलियों वाला होने के कारण दमकल की गाड़ी सीधे घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने स्थानीय निवासियों की मदद से तत्काल बचाव और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आसपास की छतों और मकानों से पानी की व्यवस्था कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान पता चला कि आग की चपेट में आए मकान की तीसरी मंजिल पर चार लोग फंसे हुए हैं। भारी धुएं और तेज आग के बावजूद पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए जोखिम उठाकर प्रभावित हिस्से में प्रवेश किया और चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोकने के प्रयास जारी रखे। पुलिस की तत्परता, साहस और सूझबूझ से न केवल चार लोगों की जान बची, बल्कि आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने से भी बचाया गया। केंद्रीय जिले के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह, आईपीएस ने पटेल नगर पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कर्तव्यनिष्ठा और साहस का परिचय दिया।

- पूर्व मुख्यमंत्री बिहार जननायक कर्पूरी ठाकुर जी क़ो भारत रत्न क़ो लेकर संगोष्ठी सम्मान समारोह1
- Zinda jigar | Green Herbals Ayurvedic1
- आप MLA कुलदीप कुमार ने रेखा सरकार पर साधा निशान करंट लगने से हुई थी यूवक की मौत आप MLA कुलदीप कुमार ने रेखा सरकार पर साधा निशान करंट लगने से हुई थी यूवक की मौत1
- Ubelok Gale no 5 Shàkarpur Bank of baroda ma gale ma Naale Sark karab ha1
- शामली ‘सियासी फोन कॉल’ से गरमाया अंकित बालियान हत्याकांड! गांव बंतीखेड़ा में अंकित बालियान के घर नेताओं का जमावड़ा लगा। राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। इसी दौरान इकरा हसन ने फोन पर अखिलेश यादव से परिवार की बात कराई। परिवार ने बदमाशों के खिलाफ कड़ा एक्शन और एनकाउंटर की मांग रखी। अंकित के फौजी पिता का साफ कहना है—अब पुलिस को ऐसा कदम उठाना चाहिए जिससे बदमाशों में कानून का खौफ दिखे। सवाल अब सिर्फ श्रद्धांजलि का नहीं, एक्शन और इंसाफ की टाइमलाइन का है1
- पीएम मोदी को मिला एडवांस में हैपी बर्थडे और लोटस वाली राखी हैप्पी रक्षाबंधन1
- रैपिड एक्शन फोर्स 103 बटालियन के जवानों ने कहा - जीवन कीमती है इसे व्यर्थ न गंवाएं, बिना हेलमेट गाड़ी न चलाएं1
- विश्व हिंदू परिषद जिम ट्रेनरों के वेरिफिकेशन और नशे वे नारी सुरक्षा सम्मान को लेकर चलाएगा मुहीम1