logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंदवा में झारखंड अंजुमन लातेहार की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मदरसा खैरुल उलूम तिलैयाटांड़,चंदवा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया कार्यक्रम में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संवाददाता/देवसुंदर यादव। चंदवा/लातेहार चंदवा प्रखंड अंतर्गत मदरसा खैरुल उलूम परिसर में गुरुवार को झारखंड अंजुमन लातेहार की ओर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अंजुमन की ओर से उनका फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जाति या धर्म से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंदवा में आयोजित यह शिविर झारखंड के अन्य स्थानों की तुलना में काफी भव्य है। इस मौके पर उन्होंने मदरसा खैरुल उलूम के लिए 50 बेड के हॉस्टल की घोषणा भी की। उन्होने ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती पर उन्हें नमन किया। झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि लातेहार जिले में रक्तदान को एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके। लातेहार जिले में रक्तदान को एक जनआंदोलन का रूप देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हमारा प्रयास है कि जिले में किसी भी जरूरतमंद को खून के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। इसके लिए लगातार ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान न सिर्फ एक सेवा है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अंजुमन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और लोगों को एकजुट करते हैं। झारखंड अंजुमन के जुनैद अनवर ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य जरुरतमंदों की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि अब तक अंजुमन 113 लोगों को आर्थिक मदद दे चुका है। समाचार लिखे जाने तक 264 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच और परामर्श की भी व्यवस्था की गई। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना देवी, शमशुल होदा, प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी समेत अंजुमन कमेटी के फिरोज अहमद, मो आफदाल, समेत कई सदस्य मौजूद थे।

4 days ago
user_देवसुंदर यादव (DS)
देवसुंदर यादव (DS)
Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
4 days ago

चंदवा में झारखंड अंजुमन लातेहार की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मदरसा खैरुल उलूम तिलैयाटांड़,चंदवा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया कार्यक्रम में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संवाददाता/देवसुंदर यादव। चंदवा/लातेहार चंदवा प्रखंड अंतर्गत मदरसा खैरुल उलूम परिसर में गुरुवार को झारखंड अंजुमन लातेहार की ओर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अंजुमन की ओर से उनका फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जाति या धर्म से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंदवा में आयोजित यह शिविर झारखंड के अन्य स्थानों की तुलना में काफी भव्य है। इस मौके पर उन्होंने मदरसा खैरुल उलूम के लिए 50 बेड के हॉस्टल की घोषणा भी की। उन्होने ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती पर उन्हें नमन किया। झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि लातेहार जिले में रक्तदान को एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर

743e77a0-e8fe-4c8d-aa76-8467665f17df

रक्त मिल सके। लातेहार जिले में रक्तदान को एक जनआंदोलन का रूप देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हमारा प्रयास है कि जिले में किसी भी जरूरतमंद को खून के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। इसके लिए लगातार ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान न सिर्फ एक सेवा है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अंजुमन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और लोगों को एकजुट करते हैं। झारखंड अंजुमन के जुनैद अनवर ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य जरुरतमंदों की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि अब तक अंजुमन 113 लोगों को आर्थिक मदद दे चुका है। समाचार लिखे जाने तक 264 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच और परामर्श की भी व्यवस्था की गई। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना देवी, शमशुल होदा, प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी समेत अंजुमन कमेटी के फिरोज अहमद, मो आफदाल, समेत कई सदस्य मौजूद थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गुमला समाहरणालय सभागार में आज जिला स्तरीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ #gumla #jharkhand
    1
    गुमला समाहरणालय सभागार में आज जिला स्तरीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ
#gumla #jharkhand
    user_Altamas Rja
    Altamas Rja
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • लातेहार: जिले के उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, साफ-सफाई तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी शाखाओं में समयबद्धता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में विकास योजनाओं को गति देना और उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाया जाए, ताकि आम जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ सहज रूप से मिल सके। मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
    1
    लातेहार: जिले के उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, साफ-सफाई तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी शाखाओं में समयबद्धता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में विकास योजनाओं को गति देना और उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाया जाए, ताकि आम जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ सहज रूप से मिल सके। मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    20 hrs ago
  • महुआडांड़ प्रखंड के कुरो मोड़ के समीप सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे अर्टिगा कार और टेंपू (ऑटो) के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपू चालक सहित सभी सवार शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डालटनगंज की अर्टिगा गाड़ी बताई जा रही है अर्टिगा गाड़ी ने टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान मोहन लोहारा (50 वर्ष, परहा टोली), संजना गिद्ध (18 वर्ष), प्रतिमा कुजूर और टेंपू चालक अनिल घासी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।घटना के बाद अर्टिगा में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार वाहन और उसके सवारों की तलाश की जा रही है।
    4
    महुआडांड़ प्रखंड के कुरो मोड़ के समीप सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे अर्टिगा कार और टेंपू (ऑटो) के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपू चालक सहित सभी सवार शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डालटनगंज की अर्टिगा गाड़ी बताई जा रही है  अर्टिगा गाड़ी ने टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान मोहन लोहारा (50 वर्ष, परहा टोली), संजना गिद्ध (18 वर्ष), प्रतिमा कुजूर और टेंपू चालक अनिल घासी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।घटना के बाद अर्टिगा में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस  टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार वाहन और उसके सवारों की तलाश की जा रही है।
    user_Aditya Gupta
    Aditya Gupta
    Latehar, Jharkhand•
    21 hrs ago
  • आज भंडारा 301 वा बार संपन्न तपती गर्मी के बीच भंडारा प्राप्त करने वाले लोगों में काफी उत्साह देखा गया भंडारा कार्यक्रम आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार द्वारा संचालित किया गया। भंडारा कार्यक्रम सप्ताह में 2 दिन सोमवार एवं शनिवार को । शहर के श्री राम वाटिका परिसर स्थित अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र के तत्वावधान में आज दिन सोमवार दिनांक 20 अप्रैल 20 26 की दोपहर 1 00 बजे से लोगों के बीच चावल बेसन कढ़ी तिलोरी अचार एवं शुद्ध शीतल पेयजल का वितरण किया गया। भंडारा कार्यक्रम का संचालन केंद्र के संचालक संत श्री रामनाथ अग्रवाल जी एवं दयावती अग्रवाल जी ने किया जबकि वितरण के मौके पर अन्य लोग मौजूद थे
    1
    आज भंडारा 301 वा बार संपन्न 
तपती गर्मी के बीच भंडारा प्राप्त करने वाले लोगों में काफी उत्साह देखा गया 
भंडारा कार्यक्रम आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार द्वारा संचालित किया गया।
भंडारा कार्यक्रम सप्ताह में 2 दिन सोमवार एवं शनिवार को ।
शहर के श्री राम वाटिका परिसर स्थित अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र के तत्वावधान में आज दिन सोमवार दिनांक 20 अप्रैल 20 26 की दोपहर 1 00 बजे से लोगों के बीच चावल बेसन कढ़ी तिलोरी अचार एवं शुद्ध शीतल पेयजल का वितरण किया गया।
भंडारा कार्यक्रम का संचालन केंद्र के संचालक संत श्री रामनाथ अग्रवाल जी एवं दयावती अग्रवाल जी ने किया जबकि वितरण के मौके पर अन्य लोग मौजूद थे
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
  • प्राकृति पर्व सरहुल पर आदिवासी समाज की उमड़ी भीड़ भेषभूषा व पारंपरिक वाद्य यंत्र तथा डीजे के धुन पर नृत्य करते समाज के लोग
    1
    प्राकृति पर्व सरहुल पर आदिवासी समाज की उमड़ी भीड़ भेषभूषा व पारंपरिक वाद्य यंत्र तथा डीजे के धुन पर नृत्य करते समाज के लोग
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Post by Ashok Singh bhugta
    1
    Post by Ashok Singh bhugta
    user_Ashok Singh bhugta
    Ashok Singh bhugta
    Insurance Agent रेंची•
    7 hrs ago
  • Post by Altamas Rja
    1
    Post by Altamas Rja
    user_Altamas Rja
    Altamas Rja
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • *लातेहार। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के उदयपुर के समीप एनएच-39 पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।*
    1
    *लातेहार। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के उदयपुर के समीप एनएच-39 पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।*
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.