Shuru
Apke Nagar Ki App…
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त रेड कार्रवाई में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1140 नग अवैध Alprazolam टैबलेट, 02 मोबाइल, 01 स्कूटी एवं 01 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹1,63,000 मूल्य का मशरूका जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(C) एवं 29, NDPS Act के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में End-to-End विवेचना जारी है तथा अवैध नशीली दवाओं के सप्लायर एवं गिरोह से जुड़े अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील— नशीली दवाओं के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
CG RIGHT TIMES NEWS
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त रेड कार्रवाई में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1140 नग अवैध Alprazolam टैबलेट, 02 मोबाइल, 01 स्कूटी एवं 01 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹1,63,000 मूल्य का मशरूका जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(C) एवं 29, NDPS Act के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में End-to-End विवेचना जारी है तथा अवैध नशीली दवाओं के सप्लायर एवं गिरोह से जुड़े अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील— नशीली दवाओं के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- आज हमारे ग्राम पंचायत धुर्राबांधा में रास्ता चक्का जाम है। जो रास्ता भाटापारा से करही बाजार, और बिलासपुर को जोड़ता है।जो रास्ता बकुलाही स्टील प्लांट में भारी भरकम लोड गाड़ी चलने से जर्जर हो गया है। जिसकी माग की जा रही हैं।1
- बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष में अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन विभिन्न संगठन एवं सामाजिक संगठनों ने किया आत्मीय स्वागत शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरम कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम जी को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मंडी प्रांगण, बिल्हा में बिल्हा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में विभिन्न संगठनों द्वारा बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी का फूल माला बुके एवं श्रीफल और साल से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा की यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि बिल्हा विधानसभा की देवतुल्य जनता, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर किए जा रहे सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। इस स्नेह, विश्वास और सम्मान के लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री Bhupendra Sawanni. जी, गुरु सिंघ सभा, अधिवक्ता संघ, सिंध महासभा, अग्रवाल सेवा समिति, ब्राह्मण समाज, साहू समाज, यादव समाज, मानिकपुरी समाज सहित विभिन्न समाज के सदस्यों सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- Post by गोविन्द राम1
- बिलासपुर कलेक्टर का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। ड्यूटी से अनुपस्थित सरकारी डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी दी गई। उन्होंने जिला पुनर्वास केंद्र, नशा मुक्ति केंद्र और अन्य सरकारी अस्पतालों का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी नहीं होगी, अस्पताल पर्याप्त सुविधाओं और संसाधनों से लैस है।1
- नगर पंचायत बिल्हा में नवनियुक्त एल्डर मैनो के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि श नगर पंचायत बिल्हा में नवनियुक्त एल्डर मैनो के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि शामिल हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सांस्कृतिक भवन, बिल्हा में आयोजित बिल्हा नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैन श्री अभय अग्रवाल जी, श्रीमती विश्वास मानिकपुरी जी एवं श्री संदीप सलूजा जी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक सम्मिलित हुआ। जहां समस्त तिथियां का फूल माला से स्वागत गज माला पहना कर नगर के नवनियुक्त एल्डर मैनो को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। और कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, जनहित एवं नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।1
- सिमगा जनपद पंचायत में शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन, सीईओ पर कार्यालय छोड़ने का आरोप सिमगा। जनपद पंचायत सिमगा में शिवसेना पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने विभिन्न जनहित एवं ग्रामीण समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सी.पी. मनहरे कार्यालय छोड़कर चले गए। प्रदर्शन करीब चार घंटे तक चला, इस दौरान जनपद पंचायत कार्यालय के दोनों मुख्य गेट बंद रहे। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि अधिकारी एवं कर्मचारी बाउंड्री वॉल फांदकर कार्यालय के अंदर-बाहर आते-जाते दिखाई दिए। शिवसेना पदाधिकारियों के अनुसार, कई लोगों ने सीईओ से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ से दूरभाष पर चर्चा की गई। जिला सीईओ के निर्देश पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। तहसीलदार के साथ प्रदर्शनकारियों की छह सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। शिवसेना नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जनहित की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में और उग्र आंदोलन किया जाएगा।2