उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया वज्र गृह व मतगणना केंद्र का निरीक्षण लातेहार। नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 की तैयारियों के निमित्त पॉलिटेक्निक कॉलेज,लातेहार स्थित वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को मतगणना कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधि-व्यवस्था एवं अन्य जरुरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा कॉलेज में स्थित कमरों, पार्किंग व्यवस्था, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को बज्रगृह सह मतगणना केंद्र नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं पेयजल, शौचालय तथा विद्युत सहित अन्य सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

- अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बोले 110% जीत रहे हैं? #short #shorts #election #chunav #election2026 #news1
- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास सभा को संबोधित करते हुए लोहरदगा में बोले... पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले हमारे प्रत्याशी जीतेंगे तो झारखंड में साथ ही साथ लोहरदगा में भी विकास होगा1
- Post by आदिवासी जोहार1
- प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन की तैयारियां पूर्ण कलश यात्रा के साथ बुधवार से होगा आरम्भ1
- नगर निगम डाल्टनगंज के बेरिया में लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया देखी ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट।1
- daltingnj1
- झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत यूपीकॉन टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड संस्था की ओर से प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय में मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को लगभग 2 बजे तक किया गया है।प्रशिक्षण के लिए कुल तीन बैच बनाए गए हैं।यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर विकाश सिंह एवं अय्यांश पटेल द्वारा दिया जा रहा है।इस मौके पर प्रशिक्षकों ने उपस्थित सभी लोगों को बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ योग्य लाभुकों तक पहुँचाना है। इस कार्य में पंचायत सहायकों की भूमिका सबसे अहम होती है।पंचायत सहायक सरकार की सभी योजनाओं को सुचारू रूप से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।लक्ष्य यह है कि कोई भी लाभुक जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।वही प्रशिक्षकों ने मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों के कार्य प्रणाली पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी दी।वही पंचायती राज व्यवस्था को दुरुस्त व सशक्त बनाने के लिए पंचायत की सभी गतिविधियों में पंचायत सहायकों की सक्रियता को अनिवार्य बताया गया।इस मौके पर कई पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक उपस्थित थे।1
- आदिवासी लीडर का विचार को पहुंचाने का प्रयास किए हैं? #shorts #short #viral #reels #election #chunav1