रात में बिजली कटौती से फूटा गुस्सा, फरीदपुर में अभियंता का पुतला दहन जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और भेदभावपूर्ण आपूर्ति से जनता में भारी आक्रोश है। मंगलवार को फरीदपुर में वार्ड पार्षदों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए विद्युत अधीक्षण अभियंता देवीलाल का पुतला फूंका और नारेबाजी की। वार्ड पार्षद राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि पहले वार्ड 28 से 34 तक बिजली जमालपुर फीडर से मिलती थी, लेकिन अब इन्हें रामचंद्रपुर ग्रामीण फीडर से जोड़ दिया गया है। इससे शाम के समय तीन-तीन घंटे तक बिजली गुल रहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा। पार्षद प्रतिनिधि गौतम आजाद, दीपक साह और दिलीप तांती ने कहा कि भीषण गर्मी में रात की कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी हो रही है। वहीं अभाविप कार्यकर्ता विशाल मंडल ने समान दरों के बावजूद असमान आपूर्ति पर सवाल उठाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं होने पर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

- आप सब मेरा वीडियो क़ो लाइक और शेयर कीजेए और मुझे आसीर्बाद दीजिये ❤️🥰 और बहुत सारा प्यार दीजिये आगे बरा दीजिये मे मुंगेर की रहने वाली हु सोप्पर्ट कीजिये बहुत सारा आप लोग मेरा पेज क़ो देखिए बहुत सारा प्यार दीजिये और आप लोग कमेंट कीजिये मे भोजपुरी रील ही डालू लाइक कीजेए मेरा रील क़ो ❤️❤️1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- गोगरी पुल के पास ई रिक्शा पलटने से एक किशोर घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद रेफर खगड़िया जिले के गोगरी पुल के पास मंगलवार की दोपहर में एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मुंगेर जिला अंतर्गत हरिनमार थाना क्षेत्र निवासी राजो महतों के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हरिनमार से ई रिक्शा गोगरी आ रही थी। इसी दौरान गोगरी पुल के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। ई रिक्शा पर पांच लोग सवार थे। मामले में पीड़ित के परिवार के लोगों ने बताया कि मामले में थाने में भी आवेदन दिया जा रहा है।1
- ये है कन्या मध्य विद्यालय बंगलिया वार्ड नंबर 7 पंचायत रोहियार प्रखण्ड चौथम के अंतर्गत आता है यहां पिछले साल कटाव रोधी काम किया गया था लेकिन अधिक बाढ़ आने से किए गए काम का 90% क्षतिग्रस्त हो गया अभी तक विभाग के द्वारा रिपेयरिंग को लेकर कोई जांच पड़ताल नही किया गया है जब की कुछ माह के बाद फिर से बाढ़ आने वाला है में स्थानीय निवाशी शशि कुमार डीएम साहब से निवेदन करता हूं कि रिपेयरिंग का काम कराया जय 🙏 #जल_संसाधन_बिभाग_बिहार_सरकार #रोहियार #चौथम #खगड़िया #बिहार_24न्यूज़ #Todayviralfacebookpost Samrat Choudhary Rajesh Verma Dr. Pawan Jaiswal Babulal Shorya Bolta Khagaria Ravikant Chourasiya Rampravesh Sharma Rampreet Kumar1
- साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत NH31 पर जाफर नगर के समीप एक तेज रफ्तार बस ने एक हाईवा ट्रक में पीछे से मारी जोरदार ठोकर बस का अगला हिस्सा हुआ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त1
- मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर तारापुर में प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया स्थलों का निरीक्षण मुंगेर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित तारापुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने मंगलवार को तारापुर एवं आसपास के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगामी 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री तारापुर दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वे असरगंज प्रखंड के बैजलपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे ढोल पहाड़ी स्थित मंदिर परिसर में इको-टूरिज्म परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे, जिससे इस क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में पहल होगी। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री तारापुर स्थित सिंचाई भवन अतिथि गृह में आमजन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला गृह जिला दौरा होगा, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- Post by Komal Devi1