व्याख्याता पद पर पदोन्नति होने पर फोगना राम का भावभीना सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित व्याख्याता पद पर पदोन्नति होने पर फोगना राम का भावभीना सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित रेवदर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सालोतरा में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक फोगना राम के व्याख्याता (Lecturer) पद पर पदोन्नत होकर अन्य विद्यालय में पदस्थापन होने पर भावभीना सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह देवड़ा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, ग्रामवासियों एवं उपस्थित जनों का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन बाबूलाल सैनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पीईईओ प्रतिनिधि के रूप में विपेन्द्र सिंह एवं अन्य स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार, स्टाफ साथियों एवं ग्रामवासियों द्वारा फोगना राम का माला, साफा, प्रतीक-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि फोगना राम ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक विकास, अनुशासन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय हित के प्रत्येक कार्य में उल्लेखनीय एवं अविस्मरणीय योगदान दिया। उनका सरल, सौम्य, कर्मठ एवं सहयोगी व्यक्तित्व सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के समरत सिंह, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह, मंगलाराम, प्रवीण पटेल, योगेश कुमार तथा पूर्व एसएमसी अध्यक्ष रामाराम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यनिष्ठा, सेवाभाव एवं विद्यालय के प्रति समर्पण की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। अपने सम्मान से अभिभूत फोगना राम ने विद्यालय परिवार, ग्रामवासियों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस विद्यालय में सदैव परिवार जैसा स्नेह, सम्मान एवं सहयोग मिला, जिसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएँगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपने नए कार्यस्थल पर भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देते रहेंगे। कार्यक्रम में धनी देवी, चंदा कुमारी, पवनी कुमारी, एसएमसी अध्यक्ष खुमाराम, ग्रामवासी, विद्यालय स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण पूरे समय भावनात्मक एवं आत्मीय बना रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने फोगना राम को व्याख्याता पद पर पदोन्नति की हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखद, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

- सुवासरा विधानसभा के देवरी ग्राम पंचायत के नवीन भवन का हुआ उद्घाटन विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे देवरी ग्राम पंचायत के नवीन भवन का किया गया उद्घाटन विधायक हरदीप सिंह डंग सहित कई जन प्रतिनिधि कार्यक्रम में पहुंचे और कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गई ग्रामीण जनों सहित सरपंच सचिव की मौजूदगी रही1
- मंदसौर पुलिस का बड़ा एक्शन मानपुरा में अवैध MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़; 10 राउंड फायरिंग के बाद कार व भारी मात्रा में केमिकल जब्त मंदसौर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ मंदसौर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद मीणा के मार्गदर्शन में संयुक्त पुलिस टीम वह साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मानपुरा गांव में एक खेत पर चल रही अवैध एमडी (MD) ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को मानपुरा गांव में एक खेत के टीन शेड के अंदर अवैध रूप से सिंथेटिक ड्रग्स बनाए जाने की सटीक सूचना मिली थी। जब पुलिस ने मौके पर दबिश दी, तो वहां मौजूद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की गई। दोनों पक्षों के बीच लगभग **10 राउंड फायर** हुए, जिसके बाद आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे पुलिस ने मौके से 110 गाम एमडी वह 327 किलोगाम के लगभग एमडी बनाने का केमिकल जप्त किया है इससे लगभग 100 से 150 किलोग्राम एमडी तैयारकी जा सकती है इसके साथ ही पुलिस ने ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण एक बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो-एन कार को जब्त कर तीन आरोपी दिलीप वह गोविंद निवासी मानपुर वह पिटु सिंह निवासी बजरंगगढ़ राजस्थान तीनों फरार आरोपियों के खिलाफ **एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट मैं मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है1
- MP मन्दसौर नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात कर चर्चा की । MP मन्दसौर नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात कर चर्चा की ।1
- अरे वीडियो को लाइक करें कमेंट करें और शेयर करें बोतल गंज का रहने वाला लुक लाइक स्टाइल रणवीर सिंह हमारी वीडियो पसंद आए तो लाइक जरुर करें1
- दिनांक 8 एवं 9 अगस्त को पारसोला एवं धरियावद में विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर तैयारी बैठक का हुआ आयोजन2
- रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, श्रावणी मेला व 40वें मोहर्रम को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील रामपुरा। आगामी उत्सव एवं 40वें मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी शबेरा अंसारी, तहसीलदार कमलेश डुडवे, थाना प्रभारी निलेश सोलंकी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से आगामी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा नहीं करने की भी समझाइश दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्य एवं पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।4
- मंदसौर जिला कलेक्टर प्रथम बार जिले के कुरावन ग्राम पंचायत पहुचे विकास कार्य की ,की प्रशंसा नवागत कलेक्टर दिव्यांकसिंह प्रथम बार जिले केदौरे में निकले ,कुरावन गांव में पहुंचे सरपंच के विकास कार्य को देखकर की गई कार्यो की प्रसंसा, सरपंच दीपक मालवीय कुरावन ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच है।1
- गरोठ बरखेड़ा गंगासा में बीमा राशि नहीं मिलने पर सैकड़ो किसान सड़क पर धरना प्रदर्शन चक्का जाम पर बैठे। गरोठ बरखेड़ा गंगासा में बीमा राशि नहीं मिलने पर सैकड़ो किसान सड़क पर धरना प्रदर्शन चक्का जाम पर बैठे।मंदसौर गरोठ के पास बरखेड़ा गंगासा में कृषि बीमा राशी 2024/25वर्ष की नहीं मिलने पर हजारों किसान धरने पर बैठे हैं। आस पास के गाँव से भी किसान इकठ्ठा होने की सूचना है। इंद्रेश पाटीदार मंदसौर गरोठ।1