150 स्वयंसेवक संभालेंगे जश्रे ईद मिलादून्नबी का जुलूस, ड्रोन से होगी निगरानी 1500 स्वयंसेवक संभालेंगे जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ड्रोन से होगी निगरानी अजमेर। 1501वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के ऐतिहासिक जुलूस को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंचने लगी हैं। जुलूस को व्यवस्थित, शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए करीब 1500 स्वयंसेवकों की फौज व्यवस्थाओं की कमान संभालेगी। वहीं जुलूस के पूरे मार्ग और भीड़ की गतिविधियों पर ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। अंजुमन सैयदजादगान कार्यालय में स्वयंसेवकों को वालंटियर कार्ड वितरित किए गए। अंजुमन सचिव सैयद कलीमुद्दीन चिश्ती सूफी इंटरनेशनल क सचिव नवाब हिदायत उल्ला ने स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस केवल आयोजन नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक वालंटियर अपने निर्धारित क्षेत्र में पूरी निष्ठा, अनुशासन और संयम के साथ जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल होने वाले अकीदतमंदों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। स्वयंसेवक रास्तों में भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। ड्रोन से तीसरी आंख की निगरानी जुलूस के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर तकनीक का भी सहारा लिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार जुलूस के मार्ग और भीड़ की स्थिति पर ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वालंटियरों की तैनाती रहेगी, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल व्यवस्थाएं संभाली जा सकें। जुलूस की व्यवस्थाओं को लेकर पंचायत अंदरकोटियान में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष इशाक मोहम्मद एवं गुलाम मोइनुद्दीन ने की। इसमें जुलूस के रूट, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। इस मौके पर काजी मुनव्वर अली, अब्दुल नईम खान, मुख्तार अहमद नवाब, सैयद गुलज़ार चिश्ती, हुमायूँ खान, इफ्तिखार सिद्दीकी, अकबर हुसैन, मोहम्मद इकबाल, हाजी रईस कुरैशी, अब्दुल सलाम, एहसान मिर्जा, शानू कुरैशी, बदरुद्दीन कुरैशी, अजीज मुल्तानी, बिलाल खान, मोहम्मद सादिक आदि मौजूद रहे

- JLN अस्पताल में इलाज के दौरान सेंट्रल जेल के बंदी की मौत | चेक बाउंस मामले में सजा काट रहे कैदी ने तोड़ा दम अजमेर के केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे बंदी नवरतन सिंह की JLN अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बंदी 138 NI एक्ट (चेक बाउंस) मामले में सजा काट रहा था। मामले की पोस्टमार्टम व जांच न्यायिक अधिकारी की निगरानी में की जा रही है।1
- आज बहनों द्वारा मेरे हाथ पर बांधा गया रक्षा सूत्र केवल एक पवित्र धागा नहीं, बल्कि उनके स्नेह, विश्वास और आत्मीयता की अनमोल भावना है। इस अपनत्व और प्रेम के लिए मैं अपनी सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपका यह स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।1
- जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी पर दरगाह अंदर कोट से निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ पहुंचा कुतुब साहब की चिल्ले पर1
- Ajmer जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी पर ख्वाजा साहब की दरगाह में कराई मुहे मुबारक की जियारतDainik News AJMER1
- नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह1
- नेपाल में कुदरत का कहर! 🇳🇵🌊 नेपाल–चीन सीमा के पास आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। सैकड़ों लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की खबर है। अब नेपाल से आने वाली नदियों को लेकर बिहार में भी अलर्ट बढ़ा दिया गया है। 🇮🇳⚠️ क्या बिहार पर मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा? प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। #NepalFlood #BiharFlood #FloodAlert #BiharNews #NepalNews1
- नेपाल में तबाही का सैलाब 🚨 सैकड़ों लोगों की मौत ओर कही लोग घायल 🚨1
- *नेपाल में बाढ़ ने लापता किए 32 पुलिसकर्मी, कई लोग बहे* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻1