आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रॉग साइड से आ रही कार से टक्कर,दो महिला समेत तीन घायल उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे किलोमीटर संख्या 237 स्थित रघुरामपुर गांव के सामने आज रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है।जहां दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रहे कार सवारों की टक्कर गलत दिशा से आ रही कार से हो गई.टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए और परखच्चे उड़ गए.हादसे के बाद गलत दिशा से आ रहे कार सवार मौके से कार से छोड़कर फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ मालरोड निवासी पंकज पुत्र देशराज उम्र 58 वर्ष अपनी पत्नी बेला उम्र 55 वर्ष को लेकर अपनी साली के घर दिल्ली सराय बिहार शुक्रवार को गए थे.जहां से वह आज अपनी साली निशि माकर पत्नी लेटचंद्र माकर उम्र 38 वर्ष को लेकर वापस लखनऊ लौट रहे थे.इसी दौरान बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई.टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी आवाज सुनकर रघुरामपुर गांव के रहने वाले मौके पर पहुंचे.तब तक यूपीडा टीम और पुलिस बल भी पहुंच गया.कार में फंसे तीनों घायलों का रेस्क्यू कर नजदीकी सीएचसी बांगरमऊ भिजवाया.जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कार पंकज चला रहा था.अचानक सामने से आई कार को बचाने का प्रयास किया किंतु अनियंत्रित हुई कार सामने से जा टकराई. पुलिस मौके पर पहुंचकर फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रॉग साइड से आ रही कार से टक्कर,दो महिला समेत तीन घायल उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे किलोमीटर संख्या 237 स्थित रघुरामपुर गांव के सामने आज रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है।जहां दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रहे कार सवारों की टक्कर गलत दिशा से आ रही कार से हो गई.टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए और परखच्चे उड़ गए.हादसे के बाद गलत दिशा से आ रहे कार सवार मौके से कार से छोड़कर फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ मालरोड निवासी पंकज पुत्र देशराज उम्र 58 वर्ष अपनी पत्नी बेला उम्र 55 वर्ष को लेकर अपनी साली के घर दिल्ली
सराय बिहार शुक्रवार को गए थे.जहां से वह आज अपनी साली निशि माकर पत्नी लेटचंद्र माकर उम्र 38 वर्ष को लेकर वापस लखनऊ लौट रहे थे.इसी दौरान बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई.टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी आवाज सुनकर रघुरामपुर गांव के रहने वाले मौके पर पहुंचे.तब तक यूपीडा टीम और पुलिस बल भी पहुंच गया.कार में फंसे तीनों घायलों का रेस्क्यू कर नजदीकी सीएचसी बांगरमऊ भिजवाया.जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कार पंकज चला रहा था.अचानक सामने से आई कार को बचाने का प्रयास किया किंतु अनियंत्रित हुई कार सामने से जा टकराई. पुलिस मौके पर पहुंचकर फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।
- नशे में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा,बीच सड़क पर लेटा शराबी,20 मिनट तक डंडे के दम पर रोका ट्रैफिक,100 रुपये लेकर हटा शराबी राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। नशे में धुत्त एक युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा मेन रोड की सड़क पर देखने को मिला कस्बा ठठिया के मुख्य बाजार के सामने एक शराबी युवक ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। हाथ में डंडा लेकर वह सड़क के बीचों-बीच गमछा बिछाकर लेट गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। करीब 20 मिनट तक चले इस हंगामे के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना तिर्वा-मकनपुर रोड स्थित मुख्य बाजार के सामने की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे में धुत होकर बीच सड़क पर गमछा बिछाकर लेट गया और जो भी उसे हटाने का प्रयास करता, उसे डंडा दिखाकर धमकाने लगता। इतना ही नहीं, वह राहगीरों से शराब के लिए पैसे भी मांगता रहा। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो सवार युवक वहां पहुंचा और उसने रास्ता साफ कराने की कोशिश की, लेकिन शराबी युवक पैसे मिलने की जिद पर अड़ा रहा। आखिरकार स्कॉर्पियो सवार ने उसे 100 रुपये दिए, जिसके बाद वह सड़क से हटने को तैयार हुआ और यातायात बहाल हो सका। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और तमाशबीनों का जमावड़ा रहा। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि किसी ने भी इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है फिर भी इस मामले की जांच करवाई जा रही है।1
- Post by Ramadhar Kumar1
- सीतापुर/लखनऊ: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 (लखनऊ-सीतापुर सेक्शन) पर कथित अनाधिकृत कब्जे को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा प्रबंधक छीता पासी पार्क को नोटिस जारी किए जाने के बाद पासी समाज और कई सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है। यह नोटिस 25 मार्च 2026 को राजमार्ग प्रशासक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जारी किया गया है, जिसमें ग्राम वैदेही वाटिका, तहसील सदर, जनपद सीतापुर में 600 वर्गमीटर भूमि पर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस के अनुसार, संबंधित पक्ष को सात दिनों के अंदर कब्जा हटाने और तीन दिनों के भीतर अपना अभ्यावेदन परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, गोमतीनगर लखनऊ के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है। पासी समाज में भारी नाराजगी इस नोटिस के बाद पासी समाज के संगठनों और स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और कहा कि जिस स्थान को अतिक्रमण बताया जा रहा है, वह ऐतिहासिक धरोहर और महाराजा छीता पासी जी के किले से जुड़ा क्षेत्र है, जो पासी समाज की आस्था और इतिहास का प्रतीक है। समाज के लोगों का कहना है कि सरकार को पहले महाराजा छीता पासी जी के किले का सौंदर्यीकरण, संरक्षण और विकास करना चाहिए, उसके बाद यदि सड़क निर्माण की आवश्यकता हो तो किले के एक साइड से रोड निकाली जाए, ताकि ऐतिहासिक स्थल को नुकसान न पहुंचे। पासी समाज के नेताओं और संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा: “अगर सरकार ने पासी समाज की आस्था और इतिहास को नजरअंदाज करके जबरन कार्रवाई की, तो पूरा पासी समाज सड़क पर उतरकर बड़ा धरना-प्रदर्शन करेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार ने समाज की मांग नहीं मानी, तो 2027 के चुनाव में पासी समाज अपनी वोट की ताकत से जवाब देगा। पासी समाज और संगठनों ने सरकार के सामने निम्न मांगें रखी हैं: महाराजा छीता पासी जी के किले का सौंदर्यीकरण कराया जाए। किले को ऐतिहासिक धरोहर घोषित किया जाए। सड़क निर्माण किले के एक साइड से किया जाए। छीता पासी पार्क और ऐतिहासिक स्थल को न हटाया जाए।2
- ये हिरन नगर नाले का हाल1
- Infinix Note 60 Pro Launch Date Confirmed1
- शाहाबाद (हरदोई) 5 अप्रैल। नवीन मंडी गेट के पास रविवार को दिनदहाड़े करीब पांच दर्जन दबंगों ने फिल्मी अंदाज में चार दुकानों पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों सरिया से लैस हमलावरों ने दुकानों के अंदर रखा सामान सड़क पर फेंक दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दहशत में दुकानदारों और राहगीरों ने इधर-उधर भागकर खुद को दुकानों के अंदर बंद कर लिया और शटर गिरा दिए। सूचना पर पुलिस सायरन बजाती हुई मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने का दावा किया गया। हालांकि, पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने बिक्री के रुपए और कागज भी लूट लिए। घटना के बाद कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद दबंगों के हौसले कम नहीं हुए बल्कि पुलिस की मौजूदगी में ही उपद्रवियो के अगुआकार दोबारा मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को धमकाते रहे। इतना ही नहीं, सड़क पर फेंका गया सामान दुकानदारों को काफी देर तक अंदर नहीं रखने दिया गया जिसमें घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की मिलीभगत नजर आई।इस दौरान खुले में पड़ा कीमती सामान तेज बारिश होने के कारण भीग गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। पीड़ित व्यापारियों के अनुसार, एक दुकानदार का बड़ी मात्रा में पशु आहार भी भीग गया, जिससे उसे गंभीर आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही और कुछ देर बाद मौके से चली गई, जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापार मंडल के नेताओं ने दबंगों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में क्षेत्रीय स्तर के एक प्रभावशाली व्यक्ति और उसके करीबी लोगों की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हैं, हालांकि आधिकारिक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर उठे सवाल शाहाबाद (हरदोई) 5 अप्रैल। घटना को लेकर न केवल सवाल उठे हैँ बल्कि व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश पनप रहा है हालांकि सवाल यह कि तहरीर के बाद भी दबंग दोबारा मौके पर कैसे पहुंच गए? पुलिस की मौजूदगी में दुकानदारों को धमकाने की हिम्मत आखिर किसके संरक्षण में मिली? सड़क पर पड़ा सामान भीगता रहा और पुलिस मूकदर्शक क्यों बनी रही? क्या प्रभावशाली लोगों के दबाव में पुलिस निष्क्रिय रही?आखिर कब तक व्यापारियों की सुरक्षा भगवान भरोसे रहेगी? यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। पुलिस का वर्जन आश्चर्यजबकि शाहाबाद (हरदोई) 5 अप्रैल। हरदोई पुलिस ने एक ओर एक्स पर लिखा संदर्भित प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मौके पर तत्काल पुलिस बल भेजकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद अरविन्द कुमार राय ने बताया कि घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि या धमकी देने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद की कोई बाइट या वर्जन घटना के घटों बाद तक न एक्स पर आया और न पुलिस मीडिया ग्रुप पर मिला।4
- ∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆ अलीगढ़। जनपद में एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सासनी गेट थाने में तैनात महिला सिपाही शहनाज ने ड्यूटी के दौरान ही रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी "अपना बनाके मुझे छोड़ न जाना" गीत पर अभिनय करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है और ड्यूटी के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक विभागीय स्तर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन को लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। फिलहाल, मामले की जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।1
- ko1
- ये देखो रामलीला मैदान की गंदगी की हालत नगर पालिका सो रहा1