सिद्धार्थनगर जिले के जय किसान इंटर कॉलेज, सकतपुर सनई परिसर में सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से शनिवार को वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद जगदंबिका पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने आम जनता से खाली पड़ी भूमि पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का दायित्व निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि वृक्षों से पर्यावरण संतुलित रहता है और शुद्ध वातावरण मिलता है। वहीं विधायक विनय वर्मा ने जनपद में वन विभाग की ओर से चलाए जा रहे वृक्षारोपण महायज्ञ की सराहना करते हुए कहा कि इसमें विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय है। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) नीला एम, उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) वीना तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार और क्षेत्रीय वनाधिकारी छविनाथ त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ शंकर द्वारा किया गया।

- 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹💐💐💐💐💐🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉1
- संत कबीर नगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र के कुसौना खुर्द गांव में रेलवे कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 8 वर्षीय प्रभास पुत्र परविंदर और 6 वर्षीय कुनाल पुत्र विष्णु के रूप में हुई है। कुनाल मूल रूप से धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के महुई गांव का निवासी था और अपने नाना के घर आया हुआ था। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मुखर हो उठे हैं। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी भी पहुंचे और उन्होंने ठेकेदार की लापरवाही पर गहरा आक्रोश जताते हुए मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर तहसीलदार अलपिका वर्मा और सीओ सर्व दवन सिंह भी उपस्थित हुए और उन्होंने शोकाकुल परिजनों को उचित आश्वासन दिया।4
- महराजगंज के फरेंदा में कार्यकर्ताओं ने डॉ अरविन्द राजभर का फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया है। सुभासपा 2027 के चुनाव को लेकर फरेंदा में अपने संगठन की मजबूती के काम में पूरी तरह से जुट गई है।1
- संतकबीरनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 161 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹60 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस विभाग द्वारा इन सभी बरामद किए गए फोनों को उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को वापस सुपुर्द कर दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक द्वारा आधिकारिक तौर पर बाइट देकर विस्तृत जानकारी साझा की गई है।1
- बस्ती के हरैया में शुक्रवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद को 504 करोड़ रुपये की लागत वाली 77 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए हरैया विधायक अजय सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्पष्ट सोच और मजबूत नेतृत्व से ही किसी क्षेत्र का कायाकल्प संभव है। संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को अयोध्या रिंग रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने भद्रेश्वरनाथ धाम, करण धाम और मखोड़ा धाम समेत प्रदेश के लगभग 1500 मंदिरों के जीर्णोद्धार का उल्लेख करते हुए दावा किया कि अब सरकारी संसाधन कब्रिस्तानों की बाउंड्री के बजाय धार्मिक धरोहरों पर खर्च किए जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब कानून का राज है और बस्ती में भी कब्रिस्तान के नाम पर किए गए अवैध कब्जों को हटा दिया गया है। विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर प्रदेश को अराजकता की ओर धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के रूप में राम मंदिर निर्माण, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। अंत में, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए लोगों से विकास को प्राथमिकता देने वाले जनप्रतिनिधियों को चुनने की अपील की। कार्यक्रम में सूर्य प्रताप शाही, विनोद राय, संजय चौधरी, विवेकानंद मिश्रा, अजय सिंह, हरीश द्विवेदी, दयाराम चौधरी और रवि सोनकर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।1
- शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया जब लखनऊ के एक याचिकाकर्ता प्रबल प्रताप ने अदालत की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश के खिलाफ पेश हुए इस याचिकाकर्ता ने जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच के सामने लखनऊ के ACP विकास नगर के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग रखी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने जजों को “मिस्टर ज्यूडिशियल सर्वेंट” संबोधित करते हुए कहा कि “मैं आपको आदेश देता हूं।” जब जस्टिस विश्वनाथन ने उससे पूछा कि क्या वह अदालत को आदेश दे रहा है, तो प्रबल प्रताप ने मुकदमे से जुड़े कागजात हवा में उछाल दिए। इसके साथ ही उसने मुख्य न्यायाधीश एस. सूर्य कांत के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का भी प्रयोग किया। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया। बेंच ने उसकी याचिका खारिज कर दी, हालांकि याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई अन्य कार्रवाई नहीं की गई।1
- उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रहे ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान एक मंदिर का गुंबद अचानक भरभराकर गिर गया। इस घटना की चपेट में आने से एक PWD कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई।1