अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त दतिया। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज संयुक्त टीम ने दो ट्रैक्टर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान जांच में एक ट्रैक्टर ओवरलोड पाया गया, जबकि दूसरा बिना रॉयल्टी के रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। दोनों ट्रैक्टर Swaraj Tractors कंपनी के बताए जा रहे हैं। खास बात यह रही कि दोनों ही ट्रैक्टरों पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को थाना डीपार में सुरक्षित रखा गया है। मामले में खनिज विभाग के साथ-साथ परिवहन विभाग को भी वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है। इस संयुक्त कार्रवाई में एसडीएम अशोक अवस्थी, एसडीओपी अजय चांनना, खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया, तहसीलदार राजेंद्र सिंह, मनोज दिवाकर, खनिज निरीक्षक संजय धाकड़, थाना प्रभारी डीपार यादवेंद्र गुर्जर सहित पटवारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- *ग्वालियर krg कॉलेज के पास रात 10 बजे लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है।* *लड़की ने कहा ग्वालियर सुरक्षित नहीं है लड़कियों के लिए।* *अधिकांश थानों में थाना प्रभारी महिला है,सीएसपी महिलाएं है,कलेक्टर महिला है फिर भी लड़की ने क्यों कहां कि ग्वालियर सुरक्षित नहीं लड़कियों के लिए।*1
- ब्राह्मणों के ऐतिहासिक योगदान एवं दामोदर यादव को आइना दिखाया सूर्य मंदिर के पुजारी ने1
- दतिया में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री पीताम्बरा पीठ मंदिर स्थित हरिद्रा सरोवर 31 हजार दीपों की रोशनी से भव्य रूप से जगमगा उठा। दीपों की अलौकिक आभा ने पूरे परिसर को दिव्य और आकर्षक बना दिया, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस विशेष अवसर पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी “एक दीप माई के नाम” प्रज्ज्वलित करने का अवसर मिला, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सपरिवार शामिल हुए और दीपदान कर मां के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि 31 हजार दीपों का यह आयोजन पिछले 5 वर्षों से लगातार किया जा रहा है और यह परंपरा निरंतर जारी है। अक्षय तृतीया के मौके पर आयोजित इस दीपोत्सव ने न केवल धार्मिक माहौल को जीवंत किया, बल्कि श्रद्धालुओं के मन में भक्ति और उत्साह का संचार भी किया।1
- मां बगलामुखी देवी की जयंती के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में कई वीआईपी भी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। मंगलवार सुबह आतंक विरोधी दस्ता के प्रमुख मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे मां धूमावती की आरती में भी शामिल हुए और ध्यान लगाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित स्वामी जी महाराज की समाधि, अमृतसर महादेव एवं ध्यान हाल में जाकर दर्शन किए। साथ ही महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर में प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल तैनात रहा।1
- दतिया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री पीताम्बरा पीठ स्थित हरिद्रा सरोवर भक्ति और आस्था की रोशनी से जगमगा उठा। यहां आयोजित भव्य दीपदान कार्यक्रम में 31 हजार दीपों की अलौकिक रोशनी ने पूरे सरोवर को स्वर्गिक आभा से भर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और उन्हें भी “एक दीप माई के नाम” प्रज्ज्वलित करने का अवसर मिला। दीपों की श्रृंखलाओं से सजा हरिद्रा सरोवर श्रद्धा, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत केंद्र बन गया। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े भी सपरिवार शामिल हुए और विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि यह दीपदान की परंपरा पिछले 5 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है और हर वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की संख्या और उत्साह बढ़ता जा रहा है। अक्षय तृतीया के इस विशेष आयोजन ने दतिया को एक बार फिर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक भव्यता के केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया।1
- Post by Adiya dantre 99816018601
- Post by Abhishek Jain3
- भांडेर नगर के जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई कलेक्टर के आदेश पर मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 01 आयोजित हुई। जनसुनवाई में भांडेर एसडीएम सोनाली राजपूत ने आवेदकों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि जनसुनवाई में बिजली के बिल की समस्या, सड़क की समस्या, जलभराव की समस्या के आवेदन पत्र सबसे ज्यादा आये है जिनको उचित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किए गए हैं। जल्दी ही उन सभी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।1