*सिविल सर्जन कार्यालय में अग्नि सुरक्षा व्याख्यान एवं मॉक ड्रिल का आयोजन* सिविल सर्जन कार्यालय, हजारीबाग परिसर में जिला स्तरीय अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत अग्नि सुरक्षा व्याख्यान एवं फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगजनी की घटनाओं के प्रति लोगों को सजग करना तथा आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा आग लगने के प्रमुख कारणों, उससे बचाव के उपायों एवं आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग के बारे में व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग नियंत्रित करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। साथ ही सभी से अपील की गई कि वे अपने-अपने कार्यस्थल एवं घरों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ के साथ कार्य करें। कार्यक्रम में सिविल सर्जन, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
*सिविल सर्जन कार्यालय में अग्नि सुरक्षा व्याख्यान एवं मॉक ड्रिल का आयोजन* सिविल सर्जन कार्यालय, हजारीबाग परिसर में जिला स्तरीय अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत अग्नि सुरक्षा व्याख्यान एवं फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगजनी की घटनाओं के प्रति लोगों को
सजग करना तथा आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा आग लगने के प्रमुख कारणों, उससे बचाव के उपायों एवं आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों
एवं कर्मियों को अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग के बारे में व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग नियंत्रित करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। साथ
ही सभी से अपील की गई कि वे अपने-अपने कार्यस्थल एवं घरों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ के साथ कार्य करें। कार्यक्रम में सिविल सर्जन, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
- स्कॉर्पियो के डर से पुलिया के नीचे गिरा टोटो, आठ महिला सवार घायल स्कॉर्पियो के डर से पुलिया के नीचे गिरा टोटो, आठ महिला सवार घायल1
- बोकारो में 47 किलो गांजा बरामद, बिहार भेजने की थी तैयारी बोकारो में 47 किलो गांजा बरामद, बिहार भेजने की थी तैयारी1
- टीपी शाद्वाल मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, एजाज आलम और रवि सिंह सेमीफाइनल में पहुंचे -- -- आज होगा टूर्नामेंट का महामुकाबला -- सेमीफाइनल और फाइनल का होगा रोमांचक खेल -- हजारीबाग। हजारीबाग प्रेस क्लब में आयोजित टीपी शाद्वाल मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट के तहत सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल एवं क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट के रोमांचक मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रदीप सिन्हा बनाम सितेश तिवारी, सुमन सिन्हा बनाम अपराजिता पांडे, प्रदीप पाठक बनाम अर्जुन टुडू, रूपांशु बनाम फैज अनवर, कलाम खान बनाम रवि सिंह, अनुज सिन्हा बनाम कुणाल सिंह, एजाज आलम बनाम रवि शर्मा तथा सुशांत सोनी बनाम विवेक सिंह के बीच मुकाबले खेले गए। प्री क्वार्टर फाइनल में विजयी खिलाड़ियों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले कुणाल सिंह बनाम प्रदीप सिन्हा, सुमन सिन्हा बनाम रवि सिंह, प्रदीप पाठक बनाम विवेक सिंह तथा फैज अनवर बनाम एजाज आलम के बीच खेले जाने तय हुए। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए एजाज आलम और रवि सिंह ने अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक दो अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे थे। शेष दो सेमीफाइनलिस्ट खिलाड़ियों के नाम परिणाम घोषित होने के बाद तय किए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला मंगलवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों के बीच खिताब के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।2
- 20 फीट गहरे नाले में गिरी टोटो 8 महिलाएं घायल,एक कि स्थिति गंभीर इचाक इचाक थाना क्षेत्र के अलौंजा गांव और बंरवां के बीच नदी के पास एक अनियंत्रित टोटो पुलिया के डिवाइड धक्का मारते हुए करीब 20 फीट गहरे नाले में गिरा, उस पर सवार आठ महिलाएं घायल हो गई। घटना सोमवार के 11 बजे दिन की है। सभी घायल महिलाएं अलौजा खुर्द गांव के रहने वाली है।जो पड़ोस में आयोजित शादी का सामान खरीदने इचाक बाजार जा रही थी। टोटो को मिथलेश राम चला रहा था।जो अलौंजा खुर्द गांव का ही रहने वाला है।घटना में चालक को मामूली चोटें आई है।वहीं टोटो सवार सभा आठ महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं में शांति देवी उम्र 35 वर्ष पति सुंदर रविदास,अलौंजा खुर्द के स्थिति के देखते हुए इलाज के लिए आरोग्यम में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों में चमेली देवी उम्र 36 वर्ष पति बबलू रविदास, गीता देवी उम्र 40 वर्ष पति रामेश्वर पासवान, रीता देवी उम्र 35 वर्ष पति स्वर्गीय राजू रविदास, पूनम देवी उम्र 25 वर्ष पति सुनील कुमार, रीना देवी उम्र 33 वर्ष पति दिनेश रविदास, बबीता देवी उम्र 38 वर्ष संजय रविदास, करुणा देवी उम्र 38 वर्ष पति नारायण रविदास अलौंजा खुर्द को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।1
- देर रात झारखंड के एक हाईवे पर 9 वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- हजारीबाग नगर निगम में चारों ओर कूड़ा-कचरा पसरा है, जिससे सफाई व्यवस्था शून्य दिख रही है। नागरिक चार गुना होल्डिंग टैक्स देने के बावजूद गंदगी से जूझ रहे हैं, जबकि सफाई सिर्फ उपायुक्त और सांसद के आसपास ही होती है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने और पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए बड़ा आग्रह किया है। उन्होंने एक साल तक सोना न खरीदने, पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने और वर्क फ्रॉम होम जैसे उपाय अपनाने की अपील की। इसका मकसद आत्मनिर्भर भारत को मजबूत कर आर्थिक चुनौतियों से निपटना है।4
- “जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में झारखंड की स्थानीय भाषाओं को प्रमुखता मिलनी चाहिए।” — “जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में झारखंड की स्थानीय भाषाओं को प्रमुखता मिलनी चाहिए।” —1