Moradabad:होटल में पुलिस की रेड से हडकंप आपत्तिजनक हालत में 11 पुरुष व 3 महिला गिरफ्तार मुरादाबाद अनैतिक देह व्यापार के धंधे में लिप्त 11 पुरुष व 3 महिलाओं को थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं ए.एच.टी.यू. की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में 21-22 मार्च 2026 की रात को बुध बाजार स्थित एक होटल पर दबिश दी गई। सूचना मिली थी कि यहां बाहरी जनपदों व दिल्ली से महिलाओं को बुलाकर अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थीं। पुलिस टीम ने मौके पर आपत्तिजनक स्थिति में 11 पुरुष व 3 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा नंबर-27/2026 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 61(2) बीएनएस तथा अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5 लगाई गई है। पूछताछ में पता चला कि मुख्य अभियुक्त ग्राहकों को बुलाकर अनैतिक कृत्य कराता था। महिलाओं को लालच व दबाव देकर इस धंधे में शामिल किया जाता था। होटल का मालिक मौके से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। **बरामदगी** • 15 सेक्स वर्धक गोलियां • 23 कंडोम व 2 खाली रैपर • 26,520 रुपये नकद • 17 एंड्रॉयड मोबाइल फोन गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जनपद में किसी भी प्रकार के अवैध धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- Post by वसीम खान संपादक1
- बुर्कावाली मोहतरमा का नाम पायल है. अयोध्या में ज्वैलर की दुकान में बुर्का पहनकर हिंदू पायल ने नकली तमंचे से दिनदहाड़े लूट की थी. पायल ने नकली तमंचा दिखाकर 26 ग्राम सोने के हार-लॉकेट लूट लिए थे. दुकान के बाहर उसका प्रेमी राहुल मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहा था। लूट को अंजाम देकर पायल बाहर आयी और प्रेमी के साथ फरार हो गयी. पायल शादीशुदा है. राहुल उसका बॉयफ्रैंड है. दोनो अरेस्ट है.1
- रामपुर के मोहल्ला घेर आजम खान में 11 साल पुराने कब्जे का आखिरकार अंत हो गया। मकान मालिक असलम खान ने 2015 में अपना मकान एजाज मियां को किराए पर दिया था, लेकिन बाद में मकान पर कब्जा कर लिया गया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मकान को खाली कराया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मकान को आगे किराए पर भी दे रखा था। पुलिस की मौजूदगी में शांति के साथ मकान मालिक को उनका हक दिलाया गया। असलम खान ने पुलिस प्रशासन, न्यायालय और अपने वकील का धन्यवाद किया। 👉 यह मामला बताता है कि कानून के सामने गलत नीयत ज्यादा दिन नहीं टिकती।1
- मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिरा, 30 लोग घायल घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे, 2 बच्चों की हालत गंभीर ये हादसा यूपी के कुशीनगर में लगे मेले में बुधवार रात हुआ1
- Post by Junaid Junaid1
- Post by India News1