logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अल्मोड़ा - एनकॉर्ड बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम पर जोर, समन्वित कार्रवाई के निर्देश अल्मोड़ा। जनपद में मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में एनकॉर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने की। उन्होंने नशीले पदार्थों और प्रीकर्सर केमिकल के दुरुपयोग पर सख्त निगरानी रखते हुए सभी संबंधित विभागों को समन्वित और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बिना प्राधिकरण या लाइसेंस के नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नशा पीड़ित व्यक्तियों की पहचान कर उनके उपचार और पुनर्वास पर विशेष बल दिया। स्वास्थ्य विभाग और नशा मुक्ति केंद्रों को नियमित काउंसलिंग, उपचार और आवश्यकता अनुसार पुनर्वास केंद्रों में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नशा छोड़ चुके व्यक्तियों की निरंतर काउंसलिंग कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास तेज करने को भी कहा गया। बैठक में क्षेत्र में नशीले पदार्थों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई और नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस व संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही युवाओं और विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल गतिविधियों तथा एनसीसी और एनएसएस के माध्यम से विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी, ताकि नशामुक्त समाज की दिशा में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए ठोस और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं, जिसमें सभी विभागों का आपसी समन्वय अहम है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी योगेश पुरोहित, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

20 hrs ago
user_Vinod Joshi
Vinod Joshi
Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • विडियो देखें-उत्तराखंड देहरादून में गोली लगने से युवक की मौत, दून अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,
    1
    विडियो देखें-उत्तराखंड 
देहरादून में गोली लगने से युवक की मौत, दून अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    13 hrs ago
  • Post by Laxman bisht
    1
    Post by Laxman bisht
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • बताया था न तुमको क्या खेल चल रहा है यही खेल चल रहा है नोट दो कैद करवा लो
    1
    बताया था न तुमको क्या खेल चल रहा है
यही खेल चल रहा है
नोट दो कैद करवा लो
    user_🚨👑MR. SINGH
    🚨👑MR. SINGH
    Corrections Department Pithoragarh, Uttarakhand•
    9 hrs ago
  • टनकपुर: थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत टैक्सी चालकों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ,
    1
    टनकपुर:  थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत टैक्सी चालकों को पढ़ाया  सड़क सुरक्षा का पाठ,
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम मे थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 05.02.2026 को 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा सार्थक प्रयास किये जा रहे थे जिसके क्रम में आज दिनांक 10.02.2026 को थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए नामजद आरोपी सोमदत्त उर्फ राजू शर्मा को दरियापुर रेलवे ओवर ब्रिज से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक सरिया बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम मे थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 05.02.2026 को 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा सार्थक प्रयास किये जा रहे थे जिसके क्रम में आज दिनांक 10.02.2026 को थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए नामजद आरोपी सोमदत्त उर्फ राजू शर्मा को दरियापुर रेलवे ओवर ब्रिज से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक सरिया बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Uttarakhand•
    9 hrs ago
  • Post by Kanchan Kanchan
    1
    Post by Kanchan Kanchan
    user_Kanchan Kanchan
    Kanchan Kanchan
    रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • नगर पालिका के नाजूल भूमि पर बसे लोगों को चिन्हीकरण कर कार्रवाई करने के आदेश के विरोध में भवाली शहर में लोगों का विशाल हुजूम सड़कों पर उतर आया। चौराहे पर BJP के चार नेताओं के पुतले जलाए गए और मुरदाबाद के नारे लोगों ने BJP से इन नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। लोगों का आरोप है कि ये नेता शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बाहर भीमताल क्षेत्र के लोगों को बुलाकर नाजुल में बसे लोगों को उजाड़ने के लिए हंगामा मचा रहे हैं। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी कि अगर ये हमारे क्षेत्र में दोबारा आए, तो इन्हें जूतों की माला पहनाई जाएगी। उन्होंने मांग की कि सरकार नजूल में बसे लोगों को फ्रीहोल्ड देकर वैध बनाए या नियमितीकरण करे। मंगलवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे और समाजसेवी शीलू कुमार के नेतृत्व में शहर के लोग प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे। शहर के कई वॉर्ड मेम्बरों ने अपने लेटरहेड पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कई संगठनों ने उनका साथ दिया। एक दिन पहले युवा एकता मंच जैसे संगठनो ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से बड़ी संख्या में आने की अपील की थी, जिसका असर दिखा। पूरे शहर में आक्रोश रैली निकाली गई। प्रदर्शन में नरेश पांडे, शीलू कुमार, किशन अधिकारी, पवन रावत, सुमित सिंह, प्रदीप अर्या, कबीर साह, फ़रदीन अंसारी, दीपक अर्या, रहमान कुरेशी, इदरीस खान, जावेद, बिलाल, यश, मनीष, आर्मान, सूरज, अमील, आदिल, समीत समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    4
    नगर पालिका के नाजूल भूमि पर बसे लोगों को चिन्हीकरण कर कार्रवाई करने के आदेश के विरोध में भवाली शहर में लोगों का विशाल हुजूम सड़कों पर उतर आया।  चौराहे पर BJP के चार नेताओं के पुतले जलाए गए और मुरदाबाद के नारे लोगों ने BJP से इन नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।
लोगों का आरोप है कि ये नेता शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बाहर भीमताल क्षेत्र के लोगों को बुलाकर नाजुल में बसे लोगों को उजाड़ने के लिए हंगामा मचा रहे हैं। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी कि अगर ये हमारे क्षेत्र में दोबारा आए, तो इन्हें जूतों की माला पहनाई जाएगी। उन्होंने मांग की कि सरकार नजूल में बसे लोगों को फ्रीहोल्ड देकर वैध बनाए या नियमितीकरण करे।
मंगलवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे और समाजसेवी शीलू कुमार के नेतृत्व में शहर के लोग प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे। शहर के कई वॉर्ड मेम्बरों ने अपने लेटरहेड पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कई संगठनों ने उनका साथ दिया। एक दिन पहले युवा एकता मंच जैसे संगठनो ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से बड़ी संख्या में आने की अपील की थी, जिसका असर दिखा। पूरे शहर में आक्रोश रैली निकाली गई।
प्रदर्शन में नरेश पांडे, शीलू कुमार, किशन अधिकारी, पवन रावत, सुमित सिंह, प्रदीप अर्या, कबीर साह, फ़रदीन अंसारी, दीपक अर्या, रहमान कुरेशी, इदरीस खान, जावेद, बिलाल, यश, मनीष, आर्मान, सूरज, अमील, आदिल, समीत समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    user_Chandra
    Chandra
    Nainital, Uttarakhand•
    1 hr ago
  • विडियो देखें-उत्तराखंड रुद्रपुर मेट्रोपोलिस मॉल के स्पा spa सेंटरो पर पुलिस ने मारा छापा और स्पा सेंटर बंद कर भागे संचालक। इंस्पेक्टर ने लगाई स्पा संचालको की क्लास, बोली तुम्हे भेजूगी जेल, पुलिस को देख लड़कियों को भगा देते हो, मॉल के स्पा पार्लर सील।
    1
    विडियो देखें-उत्तराखंड 
रुद्रपुर मेट्रोपोलिस मॉल के स्पा spa सेंटरो पर पुलिस ने मारा छापा और स्पा सेंटर बंद कर भागे संचालक।
इंस्पेक्टर ने लगाई स्पा संचालको की क्लास, बोली तुम्हे भेजूगी जेल, पुलिस को देख लड़कियों को भगा देते हो, मॉल के स्पा पार्लर सील।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    22 hrs ago
  • इसने भी रोड नैनी सैनी हवाई पट्टी समझ ली
    1
    इसने भी रोड नैनी सैनी हवाई पट्टी समझ ली
    user_🚨👑MR. SINGH
    🚨👑MR. SINGH
    Corrections Department Pithoragarh, Uttarakhand•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.