महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना द्वारा चलाया गया अभियान____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 11 मई 2026, ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक............................ संत कबीर नगर 11 मई 2026, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक । इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा मोती तिराहा व सरैया बाईपास पर। महिला थाना द्वारा मेंहदावल बाईपास पर। थाना महुली द्वारा ग्राम भगवतीपुर में। थाना धनघटा द्वारा सुरैना में। थाना मेंहदावल द्वारा नौदरी, तुलसीपुर में। .थाना बखिरा पुलिस द्वारा नन्दौरा में, 07। थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा बेलराई, गौरीराई, हाकिमराई, सेवाइचपार में महिलाओं / बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया । इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी और साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं ।
महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना द्वारा चलाया गया अभियान____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 11 मई 2026, ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक............................ संत कबीर नगर 11 मई 2026, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व
महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक । इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के
उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा मोती तिराहा व सरैया बाईपास पर। महिला थाना द्वारा मेंहदावल बाईपास पर। थाना महुली द्वारा ग्राम भगवतीपुर में। थाना धनघटा द्वारा सुरैना
में। थाना मेंहदावल द्वारा नौदरी, तुलसीपुर में। .थाना बखिरा पुलिस द्वारा नन्दौरा में, 07। थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा बेलराई, गौरीराई, हाकिमराई, सेवाइचपार में महिलाओं / बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया । इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी और साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं ।
- प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ से विपक्ष और दुनिया को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती।1
- गोरखपुर के डीएम कार्यालय में लगा RO प्लांट दो महीने से खराब है। भीषण गर्मी में फरियादियों को पीने का पानी नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें मजबूरन खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। इस समस्या पर किसी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं गया है।1
- Bhartiya Kisan Union Shakti Jila Gorakhpur Purvanchal prabhari Dilip Kisan ji Purvanchal prabhari Dilip Kisan ke dwara sajavat tahsildar ko gyapan saunpa Gaya kisanon ke samasyaon ko Lekar ke1
- सहजनवा मे उपजिलाधिकारी को किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन आलोक कुमार सहजनवा मे दिलीप किसान, आलोक पांडेय,विनय गिरी, इंद्रेश कुमार, छोटेलाल, बाबूलाल गुप्ता देवी शंकर पांडेय सभी किसान यूनियन लोक शक्ति के सभी नेता ने उपजिलाधिकारी सहजनवा को अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, उपजिलाधिकारी द्वारा सभी मांगो को जल्द से जल्द निस्तराड करने का आश्वासन दिया गया1
- डीएम की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के क्रम में जनपद में स्वगणना के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित। संत कबीर नगर ।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के क्रम में जनपद की जनगणना की प्रक्रिया में स्वगणना अवधि के दौरान स्वगणना (Self enumeration) के प्रगति की समीक्षा बैठक समस्त विभागाध्यक्षों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त विभागध्यक्षों/अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्वगणना किए जाने की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में कल दिनांक 12 मई को शाम तक अपनी स्वगणना पूर्ण करते हुए एसई आईडी प्राप्त कर लें। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश ने कहा कि प्रदेश स्तर पर स्वगणना की प्रक्रिया में प्रगति की रैंकिंग देखी जा रही है, इसलिए यथाशीघ्र आज ही जनपद के समस्त अधिकारीगण स्वयं अपनी स्वगणना पूर्ण करते हुए अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों की स्वगणना करवाकर SEID सहित अपनी व्याख्या उपलब्ध करा दें जिससे दिनांक 13 मई से प्रगड़कों को क्षेत्र/गांवों में पुष्टि एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक जितने लोग स्वगणना अवधि (दिनाँक 07.05.2026 से दिनॉक 21.05.2026 तक) पोर्टल https://se.census.gov.in पर स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण कर लेंगे, आगामी प्रक्रिया में उतनी ही आसानी होगी। उन्होंने कहा कि स्वगणना से संबंधित उक्त पोर्टल से संबंधित बारकोड समस्त गांवों/ग्राम पंचायतों में चश्पा कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत दिनाँक 07.05.2026 से दिनॉक 21.05.2026 तक स्वगणना के दौरान समस्त जनपदवासियों से अपील किया है कि प्रत्येक व्यक्ति (https://se.census.gov.in) पोर्टल पर जाकर स्वगणना की प्रक्रिया सुगमता पूर्वक कर सकते हैं। पोर्टल पर स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरान्त SEID सुरक्षित रखे। दिनॉक 22.05.2026 से 20.06.2026 के मध्य जब प्रगणक उनके बीच पहुंचे तो उन्हे यह SEID उपलब्ध कराये जिससे संबंधित व्यक्ति/परिवार की जनगणना पूर्ण हो सके। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी सर्वेश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा राम जी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।4
- संतकबीरनगर के खलीलाबाद में पुलिस ने गैंगस्टर इसरार अहमद की अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। आपराधिक कमाई से खरीदी गई ₹7.60 लाख की स्विफ्ट कार को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया। पुलिस प्रशासन ने जिले में संगठित अपराध और अवैध कमाई करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।1
- पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा पहली बार संतकबीरनगर के मुखलिसपुर गायघाट में 16 से 24 फरवरी तक आयोजित होगी। इस दिव्य आयोजन की सूचना मिलते ही जनपद के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। कथा स्थल पर हजारों भक्तों के लिए बैठने, प्रसाद और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 1962 के युद्ध और जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण देकर कांग्रेस पर पलटवार किया। यह घटनाक्रम भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी जुबानी जंग को और तेज करता है।1