बीसलपुर बांध क्षमता बढ़ाने के विरोध में धरना, 102वां दिन: नरेश मीणा ग्रामीणों से मिले, 14 अप्रैल को देवली में सभा करेंगे किसान दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@बीसलपुर बांध की जल भराव क्षमता आधा मीटर बढ़ाने के विरोध में देवली उपखंड कार्यालय के बाहर 102 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी है। इस क्षमता वृद्धि से अजमेर, टोंक और भीलवाड़ा जिलों के 68 गांवों के विस्थापित होने की आशंका है, जिसके चलते ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार देर शाम किसान नेता नरेश मीणा ने धरनार्थियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। नरेश मीणा ने ग्रामीणों की अनदेखी का आरोप लगाया मीणा ने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि तीन विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण तीन महीने 12 दिन से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार इस मामले में गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि केकड़ी, जहाजपुर और देवली तीनों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के विधायक होने के बावजूद विस्थापितों की मांगों पर कोई आश्वासन नहीं दिया जा रहा है। बांध का भराव बढ़ने से किसानों की 14 अप्रैल को देवली में सभा होगी किसान नेता ने स्पष्ट किया कि धरना स्थल पर बैठे किसान मुआवजे के लिए नहीं, बल्कि अपनी आजीविका बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नरेश मीणा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो आगामी 14 अप्रैल को देवली में एक सभा आयोजित की जाएगी। इस सभा में बीसलपुर बांध से गाद निकालने और भराव बढ़ाने के विरोध में एक बड़े जन-आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर टोंक सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश मीणा, छान बास के सरपंच सूर्या आरडी गुर्जर, वार्डपंच मनोज मीणा, अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष पांचूलाल मीणा, कासीर के पूर्व सरपंच यादराम मीणा, धनराज मीणा धुँवाला, दिलराज मीणा निमेड़ा, कुलदीप सिंह मीणा और बंशी मीणा बोयडा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
बीसलपुर बांध क्षमता बढ़ाने के विरोध में धरना, 102वां दिन: नरेश मीणा ग्रामीणों से मिले, 14 अप्रैल को देवली में सभा करेंगे किसान दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@बीसलपुर बांध की जल भराव क्षमता आधा मीटर बढ़ाने के विरोध में देवली उपखंड कार्यालय के बाहर 102 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी है। इस क्षमता वृद्धि से अजमेर, टोंक और भीलवाड़ा जिलों के 68 गांवों के विस्थापित होने की आशंका है, जिसके चलते ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार देर शाम किसान नेता नरेश मीणा ने धरनार्थियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। नरेश मीणा ने ग्रामीणों की अनदेखी का आरोप लगाया मीणा ने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि तीन विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण तीन महीने 12 दिन से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार इस मामले में गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि केकड़ी, जहाजपुर और देवली तीनों विधानसभा
क्षेत्रों से भाजपा के विधायक होने के बावजूद विस्थापितों की मांगों पर कोई आश्वासन नहीं दिया जा रहा है। बांध का भराव बढ़ने से किसानों की 14 अप्रैल को देवली में सभा होगी किसान नेता ने स्पष्ट किया कि धरना स्थल पर बैठे किसान मुआवजे के लिए नहीं, बल्कि अपनी आजीविका बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नरेश मीणा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो आगामी 14 अप्रैल को देवली में एक सभा आयोजित की जाएगी। इस सभा में बीसलपुर बांध से गाद निकालने और भराव बढ़ाने के विरोध में एक बड़े जन-आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर टोंक सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश मीणा, छान बास के सरपंच सूर्या आरडी गुर्जर, वार्डपंच मनोज मीणा, अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष पांचूलाल मीणा, कासीर के पूर्व सरपंच यादराम मीणा, धनराज मीणा धुँवाला, दिलराज मीणा निमेड़ा, कुलदीप सिंह मीणा और बंशी मीणा बोयडा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
- 17.97 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा मुख्यालय पर डाक बंगला परिसर में शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में एवं शाहपुरा बनेड़ा विधायक डॉ.लालाराम बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान शाहपुरा में 17.97 करोड़ के विकास कार्य ऑडिटोरियम निर्माण कार्य, 2 करोड़ रुपए की लागत से डाक बंगला के नवीन भवन निर्माण कार्य तथा 4.16 करोड़ रुपए की लागत से बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के निर्माण,वीर माता माणिक कंवर में दो टीन सेट, मॉडर्न स्कूल में 50 लाख रुपए की लागत से डॉम निर्माण, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेगर बस्ती तहनाल गेट विद्यालय में दो कक्षा कक्ष निर्माण, रामपुरा बस्ती विद्यालय में दो कक्षा कक्ष निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भीलवाड़ा जिले में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास की कोई नहीं है, विधायक डॉ. लालाराम बेरवा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी विकास प्रस्तावों को स्वीकृति दी जा रही है। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष कन्हैया लाल धाकड़,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा,शाहपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, फुलिया कला मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल, नगर महामंत्री जितेंद्र पाराशर, पूर्व उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत, पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद चौधरी, चंद्र प्रकाश चौधरी, प्रशासक भागचंद चाड़ा, सुरेश गुर्जर,राजाराम पोरवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी साहित्य एवं संस्कृति से जुड़े प्रबुद्धजनों सहित आमजन मौजूद रहे।3
- Post by Sharwan Ram1
- Post by Etv9 national news1
- नसीराबाद में निर्माण कार्य ठप: छावनी परिषद के खिलाफ श्रमिकों का हल्ला बोल, 3 दिन काम बंद कर गरजी मजदूर एकता1
- Post by Mahendar.merotha1
- Post by Sandeep Gupta1
- कोटा | रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष Om Birla इन दिनों कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर हैं। शक्तिनगर स्थित कैंप कार्यालय में उन्होंने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बिरला ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए परिंडे बांधने के अभियान का शुभारंभ भी किया। उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करने की अपील की। अपने दौरे के तहत आज वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे नयापुरा स्थित जल संसाधन भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे बजरंग नगर में ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम का लोकार्पण करेंगे। वहीं शाम 5 बजे श्रीनाथपुरम स्टेडियम के पास विकास पथ का शिलान्यास करेंगे। बिरला के इस दौरे को क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।3
- Post by Etv9 national news1