सिविल सर्विसेज खेल चयन/ट्रायल की तिथि में बदलाव, अब 13 अगस्त को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में होगा आयोजन सिविल सर्विसेज खेल चयन/ट्रायल की तिथि में बदलाव, अब 13 अगस्त को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में होगा आयोजन 15 से अधिक खेल स्पर्धाओं के लिए किया जाएगा खिलाड़ियों का चयन राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों, शिक्षकों व पुलिसकर्मियों को मिलेगा मौका मऊ। उत्तर प्रदेश शासन के खेल निदेशालय द्वारा राज्य कर्मचारियों के शारीरिक सुदृढ़ीकरण, खेल प्रतिभाओं के संवर्द्धन और कल्याण के उद्देश्य से आयोजित होने वाले 'सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल 2026-27' की पूर्व निर्धारित तिथि में संशोधन किया गया है। अब यह चयन/ट्रायल आगामी 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में आयोजित किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी डी.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन पूर्व में 6 अगस्त 2026 को प्रस्तावित था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर नई तिथि (13 अगस्त) तय की गई है। इस चयन/ट्रायल के माध्यम से विभिन्न खेल विधाओं—जैसे एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, तैराकी, कुश्ती, जूडो, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, कैरम एवं शतरंज—में जिले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो राज्य स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतिभागिता के लिए NOC अनिवार्य ट्रायल में राज्य सरकार के सभी विभागों के नियमित कर्मचारी, शिक्षक, सहायक अध्यापक, परिषद, बोर्ड, नगर निकाय, पंचायत तथा पुलिस विभाग के कर्मचारी हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व अपने विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रमुख द्वारा जारी 'कार्यरत होने का प्रमाण-पत्र (NOC)' या कार्यमुक्ति आदेश प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों से अपील की है कि वे अपने-अपने विभागों में कार्यरत प्रतिभावान खिलाड़ियों को समय से सूचित एवं प्रोत्साहित करें, ताकि अधिक से अधिक कर्मचारी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

- अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट दिनेश वर्मा ने दिया बयान पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का4
- माफिया मुख्तार के गढ़ गाजीपुर में पहुंचे सीएम योगी! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर दौरे के दौरान मंच से हुंकार भरते हुए कृष्णानंद राय हत्याकांड का बड़ा जिक्र किया। सीएम योगी के इस तीखे बयान और राजनीतिक हलचल से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पर देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। इस पूरे घटनाक्रम और सीएम के बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #CMYogi #YogiAdityanath #GhazipurNews #MukhtarAnsari #KrishnanandRai #BreakingNews #AbdulRahmanJournalist #UPPolitics1
- खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक सम्पन्न, 10 अगस्त को 'जेल भरो आंदोलन' का ऐलान जखनियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड राम अवध राम ने की, जबकि संचालन अधिवक्ताओं द्वारा किया गया। बैठक में आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी 'जेल भरो आंदोलन' को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यूनियन नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता के खिलाफ अब जनता को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। नेताओं ने आम जनता से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए "गाजीपुर चलो, जेल भरो" का नारा बुलंद किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज देश में गरीब और अमीर के बीच की खाई लगातार बढ़ रही है तथा गरीबों को न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। बैठक में जिला अध्यक्ष कामरेड राम अवध राम, जिला उपाध्यक्ष बी.बी. सिंह, जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार गौतम सहित यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाकर 10 अगस्त के 'जेल भरो आंदोलन' को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।2
- . के. आज़ाद ने सेक्टर अध्यक्षों के साथ की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा बहुजन समाज पार्टी के मोहम्दाबाद गोहाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जे. के. आज़ाद ने आज विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जे. के. आज़ाद ने सभी सेक्टर अध्यक्षों से पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी मेहनत से ही बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिलेगी।" बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जे. के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।1
- Post by नवोदय वार्ता1