समाहरणालय स्थित सभा कक्ष (ब्लॉक-ए) में कर कटौती एवं संग्रह (TDS/TCS) जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, उपायुक्त ऋतुराज हुए शामिल रामगढ़: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष (ब्लॉक-ए) में आयकर विभाग के राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को कर कटौती एवं संग्रह (TDS/TCS) विषय पर विशेष जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त, रामगढ़ श्री ऋतुराज शामिल हुए। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और कर कटौती एवं संग्रह से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की यशा सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने TDS/TCS से संबंधित विभिन्न प्रावधानों, कर कटौती की प्रक्रिया, निर्धारित समय-सीमा के अनुपालन, कर राशि के समय पर जमा करने, आवश्यक दस्तावेजीकरण तथा संबंधित अन्य प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों एवं विशेष रूप से आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए कर संबंधी नियमों और प्रक्रियाओं की सही जानकारी अत्यंत आवश्यक है, ताकि वित्तीय कार्यों का निष्पादन पूरी पारदर्शिता एवं नियमानुसार किया जा सके। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों, आहरण एवं संवितरण अधिकारियों तथा संबंधित कर्मचारियों को कर कटौती एवं संग्रह से जुड़े नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनके व्यावहारिक अनुपालन के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था। प्रशिक्षण के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि वित्तीय एवं कर संबंधी कार्यों में नियमों की समुचित जानकारी और उनका समयबद्ध अनुपालन बेहतर प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रबंधन का महत्वपूर्ण आधार है। प्रशिक्षण के क्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न परिस्थितियों में TDS/TCS के प्रावधानों के अनुपालन, निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करने तथा कर संबंधी दायित्वों के प्रति सजग रहने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही, समय पर एवं नियमानुसार कर की कटौती और जमा करने के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि निर्धारित प्रावधानों का सही अनुपालन विभागीय वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में सहायक होता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री ऋतुराज ने कहा कि वित्तीय अनुशासन बनाए रखना तथा टैक्स कटौती एवं संग्रह से संबंधित नियमों का सही तरीके से पालन करना प्रत्येक संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की महत्वपूर्ण नैतिक एवं कानूनी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों के दौरान वित्तीय नियमों एवं कर प्रावधानों का अनुपालन पूरी गंभीरता और सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारियों को गंभीरता से आत्मसात करने तथा अपने दैनिक सरकारी एवं वित्तीय कार्यों में उनका समुचित अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कर व्यवस्था एवं करदाताओं के बीच विश्वास एक सुदृढ़, पारदर्शी और व्यवस्थित अर्थव्यवस्था के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप करना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान यशा सिंह द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रश्नों का भी विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया तथा TDS/TCS से संबंधित उनकी विभिन्न शंकाओं का समाधान किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान कर कटौती एवं संग्रह से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर संबंधी नियमों के प्रति और अधिक जागरूक एवं सजग होने का अवसर मिला। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

- ‘अस्सलामुअलैकुम’ पर शिकायत क्यों? हिंदू लीगल फंड ने की शिकायत ‘अस्सलामुअलैकुम’ पर सवाल… लेकिन क्या कसौटी सबके लिए एक जैसी है? पश्चिम बंगाल की IPS अधिकारी बुशरा बानो के एक वीडियो में ‘अस्सलामुअलैकुम’, ‘इंशाअल्लाह’ और ‘जज़ाकल्लाह’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर शिकायत की गई। शिकायत में सवाल उठाया गया कि ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम्’ क्यों नहीं कहा गया। इसके बाद बुशरा बानो का तबादला भी हुआ, हालांकि सरकार ने आधिकारिक तौर पर तबादले की वजह इस शिकायत को नहीं बताया है। ऐसे में सवाल है—अगर धार्मिक अभिवादन पुलिस अधिकारी के लिए विवाद का विषय बन सकता है, तो क्या यही पैमाना हर धार्मिक अभिव्यक्ति पर समान रूप से लागू होगा? और जब राजनीतिक दलों की जीत के दौरान पुलिसकर्मी जश्न मनाते नजर आते हैं या भ्रष्टाचार के मामलों में पुलिसकर्मी पकड़े जाते हैं, तो जवाबदेही का पैमाना क्या होना चाहिए? वर्दी की पहचान धर्म नहीं, संविधान और निष्पक्षता होनी चाहिए। #BushraBano #IPS #WestBengal #Police #ReligiousFreedom #Constitution #PoliceAccountability #IndiaNews #NewsUpdate1
- रातू आमटांड़ में दिनदहाड़े बड़ी चोरी 4 लाख नकद और 12 लाख के जेवरात ले उड़े चोर1
- सरकारी दफ्तर या ‘दलालों का दरबार’? परिवहन कार्यालय पर गंभीर आरोप, जनता परेशान! #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #chatrajharkhand #JharkhandNews #explorepage #exploremore #nonfollowers Hemant Soren Manish Jaiswal BJP Jharkhand1
- एमएमडीआर संशोधन के विरोध में 19 को धारना, झामुमो ने बनाई रणनीति। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर बुधवार को झामुमो प्रखंड समिति कर्रा की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गयी। झामुमो की ओर से राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर 19 सितंबर को धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है। बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा की एमएमडीआर संशोधन विधेयक से जुड़े प्रावधानों और उसके संभावित प्रभाव को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के राजस्व हित और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर 19 सितंबर के कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी जरूरी है। झामुमो नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पंचायत और गांव स्तर पर संपर्क अभियान चलाकर 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख फिरोज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा, किसान मोर्चा जिला सचिव महादेव मुंडा, क्रीड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पाहन, प्रखंड सचिव विनोद उरांव, प्रखंड उपाध्यक्ष मार्शल होरो, राजेश मुंडा, बमरजा पंचायत अध्यक्ष लाल मुंडा तथा उपमुखिया अजित उरांव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- मुस्कुराइए... आप हजारीबाग में हैं! जगह-जगह कचरे का अंबार, सफाई व्यवस्था पर सवाल1
- इस लेडीज को कोई पहचानते हैं तो 8292962861, 8651000415 पर संपर्क करें अभी-अभी phone aaya hai chakradharpur se mere pass ek ladiss Hai Jo bol nahin sakti hai Rahane wali Shayad bharno ki hai agar kisi ko bhi is ladiss ke bare mein pata hai ya iske ghar ko jante Hain to UN Tak khabar pahuncha De bahut hi meherbani hogi 🙏1
- बंटी खान का बड़ा बयान ! भाई प्रिंस खान से परेशान परिवार ? Banti Khan | Wasseypur News बंटी खान का बड़ा बयान ! भाई प्रिंस खान से परेशान परिवार ? Banti Khan | Wasseypur News वासेपुर में हंगामे के बाद गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान का बयान सामने आया है। बंटी खान ने अपने बयान में प्रिंस खान से जुड़े होने के कारण परिवार को परेशानी होने की बात कही और प्रशासन से अपने परिवार की सुरक्षा की अपील की। बंटी खान ने पुलिस से प्रिंस खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार की स्थिति और अपनी परेशानियों का जिक्र किया। अब देखिए Banti Khan का पूरा बयान और जानिए उन्होंने कैमरे पर क्या कहा। 📍 Wasseypur | Dhanbad | Jharkhand 🎥 Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले This live stream is for informational and public awareness purposes only. Disclaimer: इस वीडियो में व्यक्त बातें संबंधित व्यक्ति के बयान पर आधारित हैं। Ranchi Club TV इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि का दावा नहीं करता। Banti Khan, Banti Khan Statement, Banti Khan Viral Video, Prince Khan, Prince Khan Brother, Prince Khan News, Wasseypur News, Wasseypur Viral Video, Wasseypur Dhanbad, Dhanbad News, Dhanbad News Today, Jharkhand News, Jharkhand News Today, Banti Khan Interview, Banti Khan Latest News, Banti Khan Statement Today, Wasseypur News Today, Wasseypur Update, Dhanbad Viral Video, Prince Khan Latest News, वासेपुर न्यूज़, बंटी खान, बंटी खान बयान, बंटी खान वायरल वीडियो, प्रिंस खान, प्रिंस खान न्यूज़, धनबाद न्यूज़, झारखंड न्यूज़, Ranchi Club TV #BantiKhan #PrinceKhan #Wasseypur #WasseypurNews #DhanbadNews #JharkhandNews #BantiKhanStatement #WasseypurViral #Dhanbad #PrinceKhanNews #ViralVideo #Jharkhand #RanchiClubTV #बंटीखान #प्रिंसखान #वासेपुर #धनबाद1
- 🗳️ SIR: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और सुधार की डेडलाइन बढ़ी झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत नाम जोड़ने, हटाने या जानकारी में सुधार के लिए अब 30 सितंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। 📌 नाम जोड़ना — Form 6 📌 नाम हटाने/आपत्ति — Form 7 📌 जानकारी में सुधार/पता बदलना — Form 8 अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है या कोई जानकारी गलत है, तो तय तारीख से पहले आवेदन जरूर करें। #SIR #Jharkhand #VoterList #ElectionCommission #मतदातासूची #झारखंड #Voting #VoterUpdate1
- रांची के विभिन्न क्षेत्रो में अपराधियों और अड्डेबाजों पर SSP का शिकंजा गणेश पूजा के मद्देनजर रांची में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष क्षेत्र भ्रमण किया गया। सुखदेवनगर, पंडरा, कोतवाली, अरगोड़ा, मुंडला पहाड़ समेत संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर पुलिस गश्ती और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मुंडला पहाड़ क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की गई। अड्डेबाजी, नशेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अपर बाजार बड़ा तालाब क्षेत्र में चोरी-छिनतई की घटनाओं को देखते हुए निगरानी बढ़ाने को कहा गया। यातायात जाम वाले डिवाइडर कटिंग बंद कराने तथा नो-पार्किंग क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया।1