Shuru
Apke Nagar Ki App…
नर्मदापुरम और बुधनी में मौसम का अचानक बदला मिजाज, तेज आंधी के साथ बारिश शुरू नर्मदापुरम और बुधनी क्षेत्र में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। आंधी-बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगह पेड़ गिरने और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं। लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
Basant Manjhi
नर्मदापुरम और बुधनी में मौसम का अचानक बदला मिजाज, तेज आंधी के साथ बारिश शुरू नर्मदापुरम और बुधनी क्षेत्र में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। आंधी-बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगह पेड़ गिरने और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं। लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by PS24NEWS1
- जबलपुर में बड़ा हादसा: बरगी डैम में दर्दनाक घटना, इलाके में मचा हड़कंप डैम क्षेत्र में अचानक हुए हादसे से दहशत, राहत-बचाव कार्य जारी, प्रशासन अलर्ट1
- Post by D K G Pradesh Prasar6
- भोपाल में हुई कांग्रेस की अहम बैठक ने एक बार फिर पार्टी की अंदरूनी राजनीति को उजागर कर दिया है। बाहर से यह बैठक सामान्य दिखी, लेकिन अंदर के संवादों में सियासी संकेत और संदेश साफ नजर आए। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने संगठन को लेकर अपनी बात रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की तारीफ भी की, लेकिन उसी तारीफ में छिपा तंज अब चर्चा का विषय बन गया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि “दिल्ली दरबार में आपकी पकड़ हमसे ज्यादा मजबूत है, आप के.सी. वेणुगोपाल से कुछ भी लिखवा सकते हैं।” माहौल हल्का करने के लिए पटवारी ने खुद को उनका चेला बताया, लेकिन इसके बाद दिग्विजय का जवाब—“गुरु गुड़ रह गया, चेला शक्कर हो गया”—ने पूरे राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। इस एक लाइन को सिर्फ मजाक मानना आसान है, लेकिन इसके पीछे छिपे संदेश को नजरअंदाज करना मुश्किल है। यह बयान न केवल संगठन में शक्ति संतुलन को दर्शाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है। दिन में हुई इस बातचीत के बाद शाम को जीतू पटवारी का दिग्विजय सिंह के घर पहुंचना इस बात का इशारा करता है कि अंदरूनी मतभेदों को संभालने की कोशिश जारी है। राजनीति में अक्सर ऐसे बयान रिश्तों की गहराई और खींचतान दोनों को एक साथ उजागर करते हैं। अब सवाल यही है कि क्या यह केवल हल्का-फुल्का मजाक था, या फिर इसके पीछे सत्ता संतुलन और नेतृत्व की खामोश लड़ाई छिपी है। 👉 केके का सवाल: क्या कांग्रेस में सब कुछ ठीक है, या फिर “मिठास” के पीछे सियासी कड़वाहट बढ़ रही है?1
- किराए पर गाड़ियां लगवाने के नाम पर बड़ा फ्रॉड भोपाल पुलिस ने ठग गिरोह का किया पर्दाफाश2
- Post by Naved khan2
- Post by PS24NEWS1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में ग्रीन बिल्डिंग तकनीक एवं इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस की 113वी गवर्निंग काउंसिल मीटिंग और अखिल भारतीय सेमिनार को सम्बोधित किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में ग्रीन बिल्डिंग तकनीक, इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस (IBC) की 113वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग और अखिल भारतीय सेमिनार को संबोधित करते हुए टिकाऊ विकास (sustainable development) और पर्यावरण के अनुकूल निर्माण पर विशेष जोर दिया।इस कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:हरित निर्माण (Green Building): सीएम ने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए ग्रीन बिल्डिंग तकनीक, 3D प्रिंटिंग और सौर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग की वकालत की।इंजीनियरों को सम्मान: उन्होंने इंजीनियरों को 'साक्षात विश्वकर्मा का अवतार' बताते हुए कहा कि वे नई तकनीक के माध्यम से राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।परियोजना प्रबंधन प्रणाली 2.0 (PMS 2.0): कार्यक्रम के दौरान निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के लिए डिजिटल 'परियोजना प्रबंधन प्रणाली-2.0' का शुभारंभ किया गया।1
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1