पालिका अध्यक्ष पर 10 लाख से अधिक के घोटाले का आरोप, टाटा डंपर खरीद में खेल का दावा GEM पोर्टल से 24.95 लाख में स्वीकृत वाहन की जगह 15 लाख का सस्ता मॉडल आपूर्ति करने का आरोप, डीएम से विजिलेंस जांच व एफआईआर की मांग 02/03/2026 पलिया नगर पालिका परिषद में टाटा डंपर खरीद को लेकर बड़ा घोटाला सामने आने का दावा किया गया है। जिलाधिकारी को भेजी गई एक गोपनीय शिकायत में पालिका अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग, वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के गबन का गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की विजिलेंस जांच कराकर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार नगर पालिका परिषद द्वारा टाटा डंपर की खरीद के लिए 24 लाख 95 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई। आरोप है कि इस मॉडल की वास्तविक कंपनी कीमत (बॉडी सहित) लगभग 23 लाख रुपये है। लेकिन शिकायत में दावा किया गया है कि जानबूझकर और आपराधिक षड्यंत्र के तहत स्वीकृत मॉडल की जगह कम क्षमता और सस्ता मॉडल की आपूर्ति कर दी गई, जिसकी बाजार कीमत बॉडी सहित लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह करीब 8 से 10 लाख रुपये तक के संभावित वित्तीय घोटाले की आशंका जताई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह पूरा प्रकरण सुनियोजित तरीके से किया गया है, जिसमें GEM नियमों का घोर उल्लंघन हुआ है। आरोप है कि सरकारी धन की लूट, कूटरचना और दस्तावेजी हेरफेर कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। मामले को “अत्यंत गोपनीय/तात्कालिक” बताते हुए जिलाधिकारी से स्वतंत्र एजेंसी या विजिलेंस से जांच कराने, भुगतान और आपूर्ति से जुड़े सभी अभिलेखों की जांच करने एवं दोषियों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। इस संबंध में पालिका अध्यक्ष का पक्ष नहीं मिल सका है। यदि उनका पक्ष प्राप्त होता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रसारित किया जाएगा। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाता है और क्या वास्तव में पालिका की खरीद प्रक्रिया में बड़ा खेल हुआ है या आरोप निराधार साबित होते हैं। इस सम्बन्ध में जानकारी लेने पर नगर पालिका चेयरमैन पुत्र वरुण गुप्ता ने बताया उनकी माता जी पर लगाए जा रहे सारे आरोप निराधार हैं। दरअसल नगर पालिका से फर्जी बिल पास कराने का दबाव बनाया गया था। ऐसा न करने के कारण ही बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। डम्पर की खरीद सरकारी नियमों के तहत ही की गयी है, उसमें किसी प्रकार की कोई भी अनदेखी या लापरवाही नहीं हुई है।

- आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी व मोबाइल सर्विलांस पर लगाने की मांग, गैंग की जताई आशंका 02/03/2026 पलिया (लखीमपुर खीरी)। थारू क्षेत्र के ग्राम बलेरा स्थित कम्पोजिट विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल एवं पूर्व सांसद रवि वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित छात्राओं के परिजनों से मिलने बलेरा जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उन्हें दुधवा रोड पर बंशीनगर पुलिस चौकी के पास रोक दिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल के साथ जिला उपाध्यक्ष अन्नू मिश्रा, जिला प्रवक्ता दिनेश जिंदल, जिला उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा, अजय दरोगा, आदिल, इकबाल अहमद खां सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई और इसे पीड़ित परिवारों की आवाज दबाने का प्रयास बताया। उल्लेखनीय है कि बीती 24 फरवरी को बलेरा कम्पोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक सुनील कुमार सिंह पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। इस संबंध में छात्राओं के अभिभावकों की तहरीर पर चंदनचौकी कोतवाली में आरोपी शिक्षक के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पूर्व सांसद रवि वर्मा ने कहा कि जब तक आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने की उम्मीद अधूरी रहेगी। उन्होंने मांग की है कि आरोपी शिक्षक और उसके करीबियों के मोबाइल फोन तत्काल सर्विलांस पर लगाए जाएं, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने आशंका जताई है कि इस प्रकरण के पीछे किसी संगठित गैंग की भी भूमिका हो सकती है, जिसकी गहन जांच आवश्यक है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगी। वहीं थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सभी को रोका गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- *ईसानगर से बड़ी खबर* ईसानगर थाना क्षेत्र के ईसानगर हसनपुर कटौली मार्ग पर तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर, मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर मौत एक गंभीर घायल, भीषण टक्कर के बाद बस बनी आग का गोला, पीआरवी के साथ ईसानगर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर।1
- ईसानगर थाना क्षेत्र के ईसानगर हसनपुर कटौली मार्ग पर तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर, मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर मौत एक गंभीर घायल, भीषण टक्कर के बाद बस बनी आग का गोला, पीआरवी के साथ ईसानगर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर।1
- लखीमपुर- भारी भरकम बजट से सौंदर्यीकरण के बावजूद लखीमपुर रेलवे प्लेटफॉर्म की पानी की टोटियों की हालत बदहाल....जल ही जीवन जैसे नारे केवल दिखाने के लिए कई दिनों से लगातार ऐसे ही बह रहा पानी, जिम्मेदारों की आंखें बंद हैं इधर धरती जल संकट से जूझ रही है1
- यह मोहल्ला हिदायत नगर में शिव मंदिर के पीछे गली में ये यहां पर ना ही नली बनी है और न रोड बनी है और गंदा नाली के पानी घरों के सामने भरा है घर से निकल भी नहीं सकते इसमें मेंबर साहब से गुजारिश करने के बाद भी वह देखने नहीं आते है और नगर पालिका में गुजारिश की जा चुकी फिर भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो रही हैं होली भी कल ही h1
- गंदी वीडियो दिखाते हैं सर', लखीमपुर में स्कूली बच्चियों के खुलासे से हड़कंप लखीमपुर के एक स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं के साथ अश्लील व्यवहार करने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। यह बात पीड़ित छात्राओं ने खुद बताई है। यह मामला हमें सोचने पर मजबूर करता है कि आज के समय में स्कूल बच्चों के लिए सुरक्षित हैं या नहीं। बच्चों की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।1
- पलिया क्षेत्र में टाइगर की दहशत एक बार फिर देखने को मिली। ग्राम बिचित्रनगर कालोनी निवासी 62 वर्षीय हरिहर प्रसाद पर उस समय टाइगर ने हमला कर दिया, जब वह ग्राम बहादुरनगर निवासी सौदागर के खेत में पानी लगा रहे थे। अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हरिहर प्रसाद खेत में सिंचाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे टाइगर ने उन पर झपट्टा मार दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद टाइगर खेत की ओर भाग गया। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल हरिहर प्रसाद को तत्काल पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह ने बताया कि घायल की हालत काफी नाजुक है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार टाइगर की सक्रियता बढ़ रही है, बावजूद इसके वन विभाग की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। इस सम्बन्ध में सम्पूर्णानगर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी है। टीम को गश्त पर लगाया गया है। घायल मजदूर को उचित मुआवजा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- गोला वन रेंज इमलिया गांव के पश्चिम रावेंद्र पुत्र श्री कृष्ण के गन्ने के खेत में मिला मृत बाघ बाघ की उम्र सात से आठ साल बताई जा रही है।1