logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*थाना करैरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 179/26 मे हथियार की नोक पर व्यक्ति का अपहरण करने के मामले मे कार्यवाही करते हुये अपह्रत व्यक्ति को 02 घंटे में सुरक्षित दस्तयाब किया एवं 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।* दिनांक 16.03.26 को फरियादी बृजेश जाटव पिता धीरज जाटव उम्र-22 वर्ष नि-ग्राम-बेरखेडा थाना-करैरा ने रिपोर्ट किया, कि दोपहर करीबन 02.00 बजे जीतू कोली फरियादी के घर पर आया और बोला कि उसके दोस्त अंशुल अहिरवार और दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार समोहा डैम तक आ रहे है चलो समोहा डैम चलना है। समय करीवन 03-04 वजे फरियादी जीतू कोली को अपनी बाईक से साथ लेकर समोहा डैम पहुंचा तभी एक मोटरसाईकिल स्प्लेंडर क्रमांक-MP32ZB1787 से तीन लोग एक अर्टिगा सफेद रंग की गाडी आई उसमें 7-8 लोग थे फरियादी के पास उतरे और जीतू कोली को जबरदस्ती पकडकर अपनी गाडी में पटक लिया तथा एक व्यक्ति ने कट्टे से हवाई फायर किया और अर्टिगा गाडी में जीतू कोली को डालकर ले गये करीबन 10-11 लोग जीतू कोली को उसके दोस्त अंशुल अहिरवार व दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार अपने अन्य साथियों के साथ अपहरण करके ले गये हैं। फरियादी कि रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अप0 क्र 179/26 धारा 140(3), बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के द्वारा अपराधों मे शीघ्र कार्यवाही करते हुये अपह्रत की दस्तयावी करते हुये आरोपियों के खिलाफ जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये है, उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ व एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए अपहृत व्यक्ति की तलाश गम्भीरता से की गई एव अपहृत व्यक्ति जीतू कोली को दस्तयाव कर प्रकरण मे आरोपीगण (01) जसवंत उर्फ दीपक पुत्र घनाराम अहिरवार उम्र 37 साल नि0 परासरी थाना उनाव दतिया (02) इंदर सिहं उर्फ इंदल पुत्र ठाकुरदास अहिरवार उम्र 19 साल नि० इकारा थाना उनाव दतिया (03) विष्णु पुत्र संजीव अहिरवार उम्र 20 साल नि इकारा थाना उनाव दतिया (04) अंशुल पुत्र किशोरी अहिरवार उम्र 18 साल नि० स्टेशन होमगार्ड कालोनी कोतवाली दतिया (05) रतन पुत्र बनबारी अहिरवार उम्र 19 साल नि० इकारा थाना उनाव जिला दतिया को गिरप्तार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाईकिल स्प्लेंडर क्रमांक-MP32ZB1787 तथा एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक खाली खोखा व दो जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये। अन्य 06 अज्ञात आरोपीगणो की तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका -थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, सउनि चरण सिंह, प्रआर डैनी कुमार, आर हरेन्द्र गुर्जर, आर राधे जादौन, आर सुरेन्द्र रावत, आर मत्स्येन्द्र गुर्जर आर रामअवतार गुर्जर, आर शिवम यादव, आर संदीप चौहान आर. भूपेन्द्र यादव, आर आलोक सायवर सेल शिवपुरी।

2 hrs ago
user_Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
पत्रकारता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    1
    Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    user_Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    पत्रकारता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू—5 आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में हथियार की नोक पर हुए अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 2 घंटे में कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, समोहा डैम के पास से जीतू कोली का उसके ही परिचितों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने कट्टे से हवाई फायर कर उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों—जसवंत उर्फ दीपक, इंदर सिंह उर्फ इंदल, विष्णु, अंशुल और रतन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक स्प्लेंडर बाइक, 315 बोर का देशी कट्टा, कारतूस और खाली खोखा बरामद किया गया है। मामले में 6 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
    1
    हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू—5 आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में हथियार की नोक पर हुए अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 2 घंटे में कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, समोहा डैम के पास से जीतू कोली का उसके ही परिचितों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने कट्टे से हवाई फायर कर उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए थे।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों—जसवंत उर्फ दीपक, इंदर सिंह उर्फ इंदल, विष्णु, अंशुल और रतन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक स्प्लेंडर बाइक, 315 बोर का देशी कट्टा, कारतूस और खाली खोखा बरामद किया गया है।
मामले में 6 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • करैरा में समोहा डैम के पास कट्टे की नोक पर युवक जीतू कोली का अपहरण कर लिया गया था। करैरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे में युवक को सकुशल बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से देशी कट्टा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
    1
    करैरा में समोहा डैम के पास कट्टे की नोक पर युवक जीतू कोली का अपहरण कर लिया गया था। करैरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे में युवक को सकुशल बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से देशी कट्टा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
    user_पत्रकारहरी निवास साहू
    पत्रकारहरी निवास साहू
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Ranu rajput
    1
    Post by Ranu rajput
    user_Ranu rajput
    Ranu rajput
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कोलारस में कांशीराम जयंती पर कार्यक्रम, आजाद समाज पार्टी नेताओं का जोरदार स्वागत हुआ। एम.एल. तोमर, नरेश जाटव व सत्येंद्र विद्रोही ने बैठक लेकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पार्टी की बढ़ती ताकत का संदेश मिला।
    1
    कोलारस में कांशीराम जयंती पर कार्यक्रम, आजाद समाज पार्टी नेताओं का जोरदार स्वागत हुआ। एम.एल. तोमर, नरेश जाटव व सत्येंद्र विद्रोही ने बैठक लेकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पार्टी की बढ़ती ताकत का संदेश मिला।
    user_Satish Parihare
    Satish Parihare
    Karera, Shivpuri•
    11 hrs ago
  • मोहिनी डेम स्थित रेस्ट हाउस परिसर में मंगलवार शाम करीब 4 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 3 फुट लंबा अजगर दिखाई दिया। अचानक सांप नजर आने से वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत सर्प मित्र को सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र सलमान पठान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। रेस्क्यू के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। विशेषज्ञों ने अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
    1
    मोहिनी डेम स्थित रेस्ट हाउस परिसर में मंगलवार शाम करीब 4 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 3 फुट लंबा अजगर दिखाई दिया। अचानक सांप नजर आने से वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत सर्प मित्र को सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र सलमान पठान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। रेस्क्यू के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विशेषज्ञों ने अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मृत्यु के बाद आत्मा के साथ नरक में क्या होता है_ ? सच्चाई जानकार रोंगटे खड़े हो जाएंगे 😱 अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    मृत्यु के बाद आत्मा के साथ  नरक में क्या
होता है_ ? सच्चाई जानकार रोंगटे खड़े हो
जाएंगे 😱
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_User9708 - कपिल मिश्रा  क्राइम पत्रकार
    User9708 - कपिल मिश्रा क्राइम पत्रकार
    Architect पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    1
    Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    user_Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    पत्रकारता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.