Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sonipat News: LPG गैस सिलिंडर की हो रही कालाबाजारी! कुछ डीलर ज्यादा पैसे मांगकर दे रहे सिलिंडर, करें शिकायत! LPG गैस सिलिंडर की हो रही कालाबाजारी! कुछ डीलर ज्यादा पैसे मांगकर दे रहे सिलिंडर, करें शिकायत!
Natural News
Sonipat News: LPG गैस सिलिंडर की हो रही कालाबाजारी! कुछ डीलर ज्यादा पैसे मांगकर दे रहे सिलिंडर, करें शिकायत! LPG गैस सिलिंडर की हो रही कालाबाजारी! कुछ डीलर ज्यादा पैसे मांगकर दे रहे सिलिंडर, करें शिकायत!
More news from दिल्ली and nearby areas
- चीफ एडिटर अमृत मिश्रा की रिपोर्ट लोकेशन जलेबी चौक दिल्ली विश्व हिंदू परिषद – इंद्रप्रस्थ प्रांत उत्तम नगर में पीड़ित परिवार से मिले प्रांत मंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन नई दिल्ली, 07 मार्च 2026 विश्व हिंदू परिषद इंद्रप्रस्थ प्रांत के प्रांत मंत्री श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता आज उत्तम नगर में हाल ही में हुई निर्मम हत्या के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और उन्हें विश्वास दिलाया कि विश्व हिंदू परिषद इस दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। श्री गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से जिहादी भीड़ द्वारा घेरकर एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या की गई है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक घटना है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और असुरक्षा की भावना व्याप्त है। उन्होंने कहा कि समाज में इस प्रकार की हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना को लेकर प्रशासन और दिल्ली सरकार के सामने कुछ प्रमुख मांगें रखी हैं— 1. जिस महिला ने इस हत्या की साजिश रची है उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए। 2. क्षेत्र में चल रहे अवैध बूचड़खानों को तुरंत बंद किया जाए। 3. घटना के बाद विरोध कर रहे निर्दोष हिंदू युवकों को तुरंत रिहा किया जाए। 4. इस हत्या में शामिल सभी अपराधियों को दिल्ली से तड़ी पार घोषित किया जाए। 5. जिहादी भीड़ को किसने उकसाया तथा हथियारों की आपूर्ति किसने की, इसकी गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाए। 6. पीड़ित परिवार को दिल्ली सरकार द्वारा उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए। 7. जिन लोगों ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है, वे सभ्य समाज में रहने योग्य नहीं हैं। ऐसे अपराधियों की नागरिकता जब्त करने और उन्हें सभी सरकारी सुविधाओं से वंचित करने पर भी सरकार को विचार करना चाहिए। 8. स्थानीय थाने की अमन कमेटी का तत्काल पुनर्गठन किया जाए और उसमें हिंदू संगठनों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस को ऐसे अपराधियों से सख्ती से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुभवों से भी सीख लेनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उन्होंने अंत में कहा कि इंद्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा हर प्रकार का सहयोग देने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।1
- दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुई तरुण की हत्या का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर तरुण को श्रद्धांजलि दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. मंगोलपुरी के भगवा चौक से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च इलाके के कई चौक-चौराहों से होता हुआ मंगोलपुरी थाने तक पहुंचा. इस दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और समाज के कई प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे. हाथों में मोमबत्तियां लेकर लोगों ने तरुण को श्रद्धांजलि दी और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग उठाई. कैंडल मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि होली जैसे त्योहार के दिन हुई इस हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. लोगों ने प्रशासन से मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. फिलहाल इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है. कैंडल मार्च के जरिए लोगों ने साफ संदेश दिया है कि जब तक तरुण के हत्यारों को कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक उनकी आवाज उठती रहेगी.1
- सजन से सड़क तक सत्ता से सवाल पूछती आवाज1
- Post by SATYA GRAHA Bharat T.V Channel1
- दिल्ली: नजफगढ़ के राणाजी एन्क्लेव में आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।1
- मंगोलपुरी के स्कूल में छात्रों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा जागरूकता का संदेश1
- बेदखल करने पहुंची पुलिस ने महिलाओं को पीटा, किसान सभा 12 मार्च को जिलाधीश को सोंपेगी ज्ञापन, ग्वालियर के गिरवाई नाके का मामला1
- दिनांक -11-3-2026लोकेशन- बस्ती रिपोर्टर सुनील दूबे बस्ती में रसोई गैस का हाहाकार दावों की खुली पोल एजेंसियों पर भारी भीड़ और प्रशासनिक अधिकारी मौन।कलवारी सरला गैस एजेंसी पर लगा सिलेंडरों का मेला कतारों में काटा दिन चूल्हा जलाने की आस में पसीने में तर बतर हुए उपभोक्ता।जिले में रसोई गैस की किल्लत ने आम जनता के पसीने छुड़ा दिए हैं बुधवार को शहर के कलवारी क्षेत्र स्थित (भारत गैस) सरला गैस एजेंसी समेत अन्य वितरकों के एजेंसी के आगे जो मंजर दिखा वह प्रशासनिक दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।सुबह की पहली किरण के साथ ही लोग सिलेंडर पाने की उम्मीद में कतारो में लग गए लेकिन घंटे की जद्दोजहद के बाद भी कई उपभोक्ता के हिस्से सिर्फ निराशा ही आई। सरला गैस एजेंसी पर सुबह से ही अफरा तफरी का माहौल रहा एजेंसी के बाहर महिलाओं बुजुर्गों और कामगारों की भारी भीड़ थी लोग अपना काम छोड़कर सिर्फ एक सिलेंडर के लिए घंटे मस्कत करते नजर आए।उपभोक्ताओं का आरोप है कि समय पर बुकिंग होने के बावजूद उन्हें डिलीवरी नहीं मिल रही है जिसके कारण उन्हें खुद गोदाम और एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।सवालों के घेरे में सिर्फ सप्लाई चैन ही नहीं बल्कि वितरण प्रणाली भी है स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम आदमी घंटों लाइन में खड़ा रहता है तब उसे स्टॉक खत्म होने का बहाना थमा दिया जाता है जबकि दूसरी ओर लोगों का कहना है कि हमारे सिलेंडर ब्लैक किये जा रहे हैं आखिर क्या वजह है की ट्रक आने के दावों के बावजूद काउंटर पर हाहाकार मचा है इस भारी भीड़ और जनता की परेशानी का जिम्मेदार विभाग मौन बैठा है क्या आपूर्ति विभाग को भीड़ नजर नहीं आती गैस एजेंसी अनिवार्य गैस सेवा के लिए अगर जनता को सड़कों पर घंटों संघर्ष करना पड़ रहा है तो यह सीधे तौर पर प्रशासनिक विफलता है। लोगों का कहना है कि समय रहते आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी और वितरण में पारदर्शिता नहीं आई तो यह आक्रोश सड़कों पर आंदोलन का रूप ले सकता है । आखिर कब तक सरला गैस एजेंसी के चक्कर काट कर आम जनता अपने धैर्य की परीक्षा देती रहेगी।1
- बड़ी खबर : आखिर कौन? ओमान के सलालाह बंदरगाह पर एक अज्ञात ड्रोन ने तेल भंडारण टैंकों पर हमला कर दिया है..उधर ईरान बार-बार उन दावों का खंडन किया है कि वह ओमान को निशाना बना रहा है1